होली से पहले BSNL और MTNL के कर्मचारियों को मिलेगा बकाया सैलरी का भुगतान
आर्थिक संकट से जूझ रही सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी BSNL और MTNL के कर्मचारियों को राहत मिलने वाली है. दरअसल, होली से पहले सरकार इन दोनों कंपनियों के कर्मचारियों की बकाया सैलरी का भुगतान करेगी.
बता दें कि दोनों ही कंपनियां अपने कर्मचारियों के पिछले महीने की सैलरी का भुगतान नहीं कर पाई हैं. टेलिकॉम इतिहास में पहली बार BSNL के 1.76 लाख कर्मचारियों की सैलरी अटकी है. अब तक कर्मचारियों को हर महीने के आखिरी या अगले महीने के पहले वर्किंग डे तक सैलरी मिल जाती थी.एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सरकार ने MTNL को अपने कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 171 करोड़ रुपये का लंबित बकाया जारी किया है. वहीं BSNL 20 मार्च तक अपने आंतरिक संसाधनों से कर्मचारियों के 850 करोड़ रुपये के वेतन बकाये का भुगतान करेगी. इस संबंध में BSNL के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि जो राशि मिलेगी उसका पूरी तरह से इस्तेमाल कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर होगा. उन्होंने कहा, ''कंपनी को इस महीने आंतरिक संसाधनों से 850 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है. इस पूरी राशि का इस्तेमाल कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर किया जाएगा.इसके बाद वेतन का कोई बकाया नहीं बचेगा. उनके वेतन का भुगतान 20 मार्च तक किया जाएगा.'' BSNL के प्रवक्ता संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि कंपनी के जम्मू-कश्मीर, केरल और बीएसएनएल कॉरपोरेट कार्यालय के कर्मचारियों का वेतन पहले ही जारी किया जा चुका है.BSNL के कर्मचारियों पर कंपनी हर महीने 1200 करोड़ रुपये खर्च करती है. यह कंपनी की कुल आमदनी का 55 फीसदी हिस्सा होता है. वहीं हर साल इस बजट में 8 फीसदी की बढ़ोत्तरी भी होती है. आसान भाषा में समझें तो वेतन पर बीएसएनएल का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है जबकि आमदनी लगातार गिर रही है. बता दें कि देशभर में BSNL के कर्मचारियों की संख्या 1.76 लाख है. वहीं एमटीएनएल के कर्मचारियों की संख्या 22,000 के करीब है. एक अनुमान के मुताबिक अगले 5 से 6 साल में एमटीएनएल के 16,000 और बीएसएनएल के 50 प्रतिशत कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हाफिज को प्रतिबंधितों की सूची से हटाने से UN का इनकार: सूत्र-Navbharat TimesIndia News: संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी संगठन जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद को प्रतिबंधितों की सूची से हटाने से इनकार कर दिया है।
Read more »
UN से हाफिज सईद को तगड़ा झटका, वैश्विक आतंकी सूची से नाम हटाने की अपील खारिजसंयुक्त राष्ट्र ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को तगड़ा झटका देते हुए, उसके नाम को वैश्विक आतंकी की सूची से बाहर करने से इनकार कर दिया है. यूएन ने हाफिज सईद की अपील को उस समय खारिज किया है, जब जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव पेश किया गया है.
Read more »
पाकिस्तान से हर खतरे को निपटने को तैयार हैं हम : भारतीय वायुसेना- Amarujalaभारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान से किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए हमारी उच्च स्तर की तैयारियां
Read more »
BCCI से ऋषभ पंत को तोहफा तो शिखर धवन को झटका, जानें किसे मिलेगा कितना पैसा!बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटरों के वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इस कॉन्ट्रैक्ट में टेस्ट बल्लेबाज मुरली विजय को जगह नहीं मिली है। वहीं शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को ए + ग्रेड से बाहर कर ए ग्रेड में रखा गया है।
Read more »
माओवादियों से संबंध के आरोप में गिरफ़्तार वकील सुधा भारद्वाज को मिला हार्वर्ड से सम्मानभीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ़्तारी के सात महीने बाद सुधा भारद्वाज को हार्वर्ड लॉ स्कूल की एक पोर्ट्रेट एक्ज़िबिट में जगह मिली है. कॉलेज द्वारा यह सम्मान दुनिया भर से क़ानून के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को दिया जाता है.
Read more »
जमात-ए-इस्लामी को आईएसआई से मिलता था सपोर्ट, विदेशों से मिलता है बड़ा फंडजमात ए इस्लामी और इसके सदस्य आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के नाम पर फंड इकट्ठा करते हैं। जमात ए इस्लामी को विदेशों से भी बड़ी मात्रा में फंड मिलता है। जिसका इस्तेमाल जमीनी स्तर पर अलगाववाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।\n\n
Read more »
Holi 2019: हर्बल रंगों से रखें स्किन का ख्याल और होली को बनाएं खासजरूरी होता है कि होली खेलने से पहले इससे सुरक्षा के उपाय निकाल लिए जाएं और इसके बाद ही होली का लुत्फ उठाया जाए.
Read more »
दिल्ली समेत उत्तर भारत को लेकर पढ़िए यह भविष्यवाणी, जानें- कैसा रहेगा होली तक मौसम18 मार्च के आसपास तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि 21 मार्च को होली के दिन मौसम दोबारा से करवट ले सकता है और हल्की बारिश हो सकती है।
Read more »
