यहां होली में दिखता है एक अलग नज़ारा, रंग नहीं फूलों से खेली जाती है होली by nasirhindustan
ढोल और नगाढ़ों की थाप पर थिरकते कदम. हवा में लहरते हाथ. पिछली जिंदगी को भूल खिलखिलाते चेहरे और बीच-बीच में होती रंग-बिरंगे और खुशबूदार फूलों की बारिश. आने वाले रंगों के त्यौहार होली तक शायद कुछ ऐसा ही नजारा दिखेगा राधाकुंड,अपने घर बार से इनका अब कोई नाता नहीं है.
. लेकिन रघुनाथ दास गद्दी के महंत बाबा केशव दास, जनरल भूपेंद्र, बनी सिंह और आश्रम के प्रबंधक संतोष चतुर्वेदी की कोशिशों के चलते कभी वृंदावन की गलियों में अपना जीवन गुजारने वाली ये विधवा महिलाएं अब देशभर की मइया कहलाती हैं. हर साल होली से करीब 7-8 दिन पहले यहां आयोजन शुरू हो जाते हैं. इसी क्रम में सोमवार को यहां अलग-अलग तरीकों के खुशबूदार करीब 100 किलो फूलों से होली खेली गई. सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी. होली के गीतों पर मैत्री आश्रम में खूब धमाल मचाया गया. शांत सी दिखने वालीं महिलाएं गीतों पर खूब थिरक रहीं थी. आश्रम के संचालक जनरल भूपेंद्र ने बताया,"गुलाल और फूलों की होली का आयोजन विधवाओं की जिंदगी में नए रंग भरने का मौका देता है. आयोजन से समाज को यह संदेश देने की कोशिश की जाती है कि विधवा महिलाएं भी समाज का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जितने दूसरे लोग हैं."अनूठी पहल: मथुरा के गिरिराज मंदिर में चढ़ने वाला दूध अब अनाथों और शहीदों के परिवार को जाएगा बाबा केशव दास ने कहा कि किसी की जिंदगी में खुशियां भरने की हमारी कोशिश काम आ रही है. आज हम लोग बहुत खुश हैं. गौरतलब है कि होली के करीब 10 दिन पहले से भगवान श्रीकृष्ण और राधा-रानी के शहर में बने मंदिरों और दूसरी जगहों पर फूल और गुलाल की होली खेली जाती है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
होली पर Indigo का धमाका सेल, 899 में करें हवाई यात्रा, कैशबैक अलग सेहोली पर IndiGo6E का धमाका सेल, 899 में करें हवाई यात्रा, कैशबैक अलग से
Read more »
जानिए- कब है होली का त्योहार, इस विधि से करें होलिका दहन - dharma AajTak
Read more »
दूल्हे ने मेंहदी से बनवाई अभिनंदन की तस्वीर, दुल्हन से कहा- देश दिल से ऊपर– News18 हिंदीशुभम ने कहा कि पाक को सबक सिखाने के लिए हर युवा को किसी ना किसी तरह से सेना के साथ खड़ा रहना चाहिए. देश के वीर जवान 24 घण्टे हमारी रक्षा करते हैं.
Read more »
Holi 2019: हर्बल रंगों से रखें स्किन का ख्याल और होली को बनाएं खासजरूरी होता है कि होली खेलने से पहले इससे सुरक्षा के उपाय निकाल लिए जाएं और इसके बाद ही होली का लुत्फ उठाया जाए.
Read more »
होली से पहले Surf Excel की क्यों हो रही धुलाई?ट्विटर पर सर्फ़ एक्सेल के बहिष्कर की बात चल रही है, आखिर क्या है इसकी वजह?
Read more »
ब्रज में हुई होली महोत्सव की शुरुआत, फूलों और रंगों से सराबोर हुई कृष्ण नगरी- Amarujalaउत्तर प्रदेश के मथुरा में होली महोत्सव का आगाज हो गया है। एक महीने तक चलने वाली इस होली में शिरकत करने देश-विदेश से बड़ी
Read more »
पाक से बाद में पहले घर के दुश्मनों से सतर्क रहना ज्यादा जरूरीकोई कह रहा है कि हमारी सरकार आई तो हम पत्थरबाजों को छोड़ देंगे। आखिर ये हो क्या रहा है? दरअसल, आज हमारे लिए जन्मजात दुश्मन पाक से तो बाद में पहले घर के दुश्मनों से सतर्क रहना ज्यादा जरूरी हो गया है।
Read more »
इस खास वजह से मनाई जाती है होली, श्री कृष्ण-राधा से जुड़ी है वजहहिंदू धर्म में होली मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं मशहूर है. हालांकि इनमें से कुछ तो ऐसी हैं जिनके बारे में अधिकतर लोगों को पता होता है लेकिन कई ऐसी भी हैं जिनके बारे में बहुत कम ही लोग कुछ जानते हैं. इस साल देशभर में 21 मार्च को होली का उत्सव मनाया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस त्योहार को मनाने के पीछे आखिर क्या है वो खास मान्यता.
Read more »
