ब्रज समेत देशभर में होलिका दहन की तिथि को लेकर असमंजस है। चंद्रग्रहण के कारण ज्योतिषियों ने 2 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त बताया है। 3 मार्च को चंद्रग्रहण और प्रतिपदा के चलते दहन नहीं होगा। रंगों की होली 4 मार्च को खेली जाएगी। मथुरा के ज्योतिषियों ने स्पष्ट किया कि प्रतिपदा में होलिका दहन वर्जित है, इसलिए 2 मार्च शाम 7:30 बजे शुभ समय...
जागरण संवाददाता, मथुरा। ब्रज समेत देशभर में इस वर्ष होलिका दहन की तिथि को लेकर असमंजस है। अब तीन मार्च को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के कारण ज्योतिषियों ने दो मार्च को ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त बताया है। ग्रहण और प्रतिपदा की उपस्थिति के चलते इस बार दहन और रंगों की होली के बीच एक दिन का अंतराल रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होलिका दहन का शुभ समय दो मार्च को शाम 7.
30 बजे बन रहा है। तीन मार्च को शाम 6.47 बजे तक ग्रहण रहेगा और इसके बाद प्रतिपदा शुरू हो जाएगी। होलिका दहन प्रतिपदा में नहीं होता है। रंगों की होली चार मार्च को खेली जाएगी, इस कारण एक दिन पहले होलिका दहन तीन मार्च को लाेग मान रहे थे। लेकिन तीन मार्च को चंद्रग्रहण पड़ने के कारण होलिका दहन का शुभ समय दो मार्च को शाम 7.30 बजे माना जा रहा है। तीन मार्च को विदेशाें में चंद्रग्रहण दोपहर 3.20 बजे से शाम 6.47 बजे तक रहेगा। इससे नौ घंटे पहले सूतक लग जाएंगे। मथुरा में चंद्रग्रहण का शाम 6.23 बजे से शाम 6.47 बजे तक रहेगा। इसके बाद प्रतिपदा शुरू हो जाएगी। प्रतिपदा में होलिका दहन नहीं होता है। प्रतिपदा तीन मार्च को शाम 5.07 बजे से चार मार्च को शाम 4.48 बजे तक रहेगी। इस कारण रंगों की होली चार मार्च को खेेली जाएगी। ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन का शुभ समय दो मार्च को शाम 7.30 बजे बन रहा है। तीन मार्च को ग्रहण समाप्त होने पर प्रतिपदा लग जाएगी, प्रतिपदा में होलिका दहन नहीं होता है। शरद साहित्य आचार्य व आचार्य ब्रजेंद्र नागर ने बताया कि ब्रज भूमि में अधिकतम चंद्रग्रहण 24 मिनट रहेगा। भारतवर्ष में भी अधिकतम 30 मिनट रहेगा। ज्योतिषाचार्य दीपक ने बताया कि विदेशों में ग्रहण शाम 3.20 से शाम 6.47 बजे तक रहेगा।
Holi 2026 Lunar Eclipse Chandra Grahan Holika Dahan Date Mathura Astrologers Pratipada Braj Region Holi Festival Holika Dahan Muhurat Mathura News Mathura Latest News Mathura News In Hindi Mathura Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Holika Dahan 2026: ब्रज के इस गांव में होलिका दहन की धधकती आग से चलकर निकलता है पुजारी, 5200 साल पुरानी परं...Holika Dahan 2026: मथुरा की होली विश्व प्रसिद्ध है और यहां की होली को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. लेकिन ब्रज के एक गांव में होलिका दहन की रात ऐसा नजारा देखने को मिलता है, जिससे लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता.
Read more »
1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट: 23 नए उद्योग खुलेंगे, किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, बच्चियों को डेढ़-लाख मिलेंगे, ...Chhattisgarh Budget 2026 Announcement Live Update; Follow OP Choudhary, Vishnu Deo Sai, CG Vidhan Sabha Session 2026 Latest News, On Dainik Bhaskar.
Read more »
Holika Dahan 2026: होलिका दहन नहीं देखते ये 5 लोग! जानें क्यों होली से पहले ससुराल चली जाती है नई दुल्हनइस साल होलिका दहन 3 मार्च की मध्यरात्रि होगा और 4 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी. क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि देखना पांच लोगों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है.
Read more »
झारखंड में पर्यटन को ₹361.67 करोड़: दशम और जोन्हा में ग्लास ब्रिज, पतरातू में स्काईवॉक; हुंडरू में रोपवेJharkhand Budget 2026: झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पर्यटन विभाग हेतु 361.
Read more »
Holika Dahan 2026: 3 मार्च को है चंद्र ग्रहण तो कैसे होगा होलिका दहन? पंडित ने बताई सही तिथिपंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि होलिका दहन के लिए प्रदोष काल व्यापिनी पूर्णिमा और भद्रा रहित समय का होना अनिवार्य है. भद्रा काल के चलते 2 मार्च को होलिका दहन संभव नहीं है. 3 मार्च को भद्रा नहीं है. उदयकालीन पूर्णिमा भी मिल रही है. इसलिए होलिका दहन के लिए 3 मार्च की तारीख ही उपयुक्त है.
Read more »
Holika Dahan 2026: प्रदोष काल में ही क्यों जलनी चाहिए होली? नोट करें चंद्र ग्रहण का सटीक समयजानें क्यों ज्योतिष शास्त्र में प्रदोष काल को होलिका दहन के लिए सबसे शुभ माना गया है। चंद्र ग्रहण के कारण दहन के समय में क्या बदलाव हुए हैं।
Read more »
