High Court Jobs 2025 Apply: हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पद पर फॉर्म निकले हैं। ऑनलाइन फॉर्म फिलिंग की शुरुआत हो गई है।
Chhattisgarh High Court Recruitment 2025 : हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में भर्ती निकली है। कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के 100+ पदों पर फॉर्म निकाले हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन आउट हो गया है और 31 अक्टूबर से उच्च न्यायालय ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.
cgstate.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता के अलावा अन्य किसी तरह का अनुभव नहीं मांगा गया है। यानी अगर आप फ्रेशर हैं, तो भी आवेदन करके इस भर्ती का हिस्सा बन सकते हैं।CG Vyapam Bharti 2025: जरूरी डिटेल्स भर्ती निकाय छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, बिलासपुर पद का नाम जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों की संख्या 133 ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in आवेदन शुरू होने की तारीख 31 अक्टूबर 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 फॉर्म में सुधार करने का तिथियां 26 नवंबर से 28 नवंबर 2025 परीक्षा तिथि 4 जनवरी 2025 योग्यता ग्रेजुएट+ ITI या पोस्ट ग्रेजुएट आयुसीमा 21 से 30 वर्ष तक। सैलरी लेवल 04 के मुताबिक प्रति माह सैलरी मिलेगी। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा भर्ती का नोटिफिकेशन CG High Court Junior Judicial Assistant Recruitment 2025 आवेदन करने का लिंक CG High Court Vacancy 2025 Apply Online हाई कोर्ट में नौकरी के लिए योग्यता? शैक्षिक योग्यता: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की पोस्ट पर फॉर्म अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ में आईटीआई या समकक्ष में एक साल का कंप्यूटर में डिप्लोमा कोर्स किया होना चाहिए। जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएट और कंप्यूटर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा वाले अप्लाई कर सकेंगे। इसके अलावा किसी तरह का शैक्षिक अनुभव नहीं मांगा गया है। आयुसीमा: 1 जनवरी 2025 को अभ्यर्थियों ने न्यूनतम 21 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और अधिकतम 30 साल की उम्र का न हुआ हो। हालांकि अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं, तो आपको अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट के जरिए चयन होगा। इन दोनों की तैयारी में AI आपकी काफी मदद कर सकता है। एआई इस्तेमाल करने का सही तरीका आप NBT Upskill's AI की करियर ग्रोथ वर्कशॉप ज्वॉइन करके सीख सकते हैं।फॉर्म कैसे भरें? सभी योग्यता और आयु के नियम देखने के बाद अगर आप इस भर्ती में अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के अंतर्गत जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एंव जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों पर लिखित परीक्षा विज्ञापन दिखेगा। यहां आप भर्ती के निर्देश, सिलेबस आदि सभी डिटेल्स देख सकते हैं। इसी में आपको सबसे ऊपर Online Application Form का लिंक नजर आएगा। इसपर क्लिक करें। अब अपना नाम, ईमेल आईडी, बेसिक इनफॉर्मेशन, जन्मतिथि, पता जैसी जानकारी भरकर प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें। अब प्राप्त पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें। अब बाकी बची हुई जानकारी भी भर दें। अपना लेटेस्ट फोटो 50 kb से 100kb में और अपने हस्ताक्षर 50kb से 100 kb में अपलोड करें। सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकालकर आगे के लिए सुरक्षित रख लें।इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
Cg High Court Recruitment 2025 Notification Pdf High Court Junior Assistant Vacancy 2025 High Court Govt Jobs 2025 Apply आज की नई भर्ती हाई कोर्ट में सैलरी कितनी होती है? हाई कोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती 2025 हाई कोर्ट सीधी भर्ती 2025 सरकारी नौकरी High Court Bilaspur Vacancy 2025 Apply
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bombay High Court Recruitment 2025: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती, 1.77 लाख तक होगी सैलरीBombay High Court Recruitment 2025 Notification: बॉम्बे हाईकोर्ट (BHC) ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Read more »
BSF Vacancy 2025: बंद होने वाले हैं बीएसएफ कॉन्स्टेबल भर्ती के आवेदन, 10वीं पास को ₹69100 तक मिलेगी सैलरीBSF GD Constable Vacancy 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की प्रक्रिया बंद होने वाली है। 10वीं पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का लास्ट चांस है। जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.
Read more »
PNB Vacancy 2025: ये डिग्री पंजाब नेशनल बैंक में दिला सकती है ₹85000 वाली जॉब, ऑफिसर पदों पर 750 वैकेंसीNew Bank Jobs 2025 Apply: पंजाब नेशनल बैंक में सरकारी नौकरी पाने का मौका आ गया है। कोई भी ग्रेजुएट फॉर्म भर सकता है। सैलरी भी अच्छी मिल रही है।
Read more »
UPPSC Vacancy 2025: सहायक नगर नियोजक और रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाईयूपीपीएससी की ओर से सहायक नगर नियोजक और रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 10 दिसंबर तक इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Read more »
Chhattisgarh High Court Recruitment 2025: जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए मौकाछत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Read more »
शादी पुरुष को पत्नी पर कंट्रोल का अधिकार नहीं देती: 80 साल का पति, पत्नी से क्रूरता का दोषी; मद्रास हाईकोर्...Madras High Court Husband Wife Judgement Update;
Read more »
