Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी के दिन घर के इन प्रमुख स्थानों में जलाएं दीपक, होंगे मालामाल

Utpanna Ekadashi 2025 News

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी के दिन घर के इन प्रमुख स्थानों में जलाएं दीपक, होंगे मालामाल
Diya RemediesLord Vishnu BlessingsEkadashi Upay
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 53%

उत्पन्ना एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, जो भगवान विष्णु और एकादशी माता को समर्पित है। इस एकादशी का व्रत रखने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, तो चलिए इस तिथि Utpanna Ekadashi 2025 Deepak Rituals से जुड़ी कुछ प्रमुख बातों को जानते...

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत ज्यादा महत्व है। यह भगवान विष्णु और एकादशी माता को समर्पित है। उत्पन्ना एकादशी का व्रत हर साल अगहन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस एकादशी का व्रत रखने से सभी पापों का नाश होता है। वहीं, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के साथ-साथ कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने की भी परंपरा है। माना जाता है कि ऐसा करने से श्री हरि खुश होकर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। उत्पन्ना एकादशी के दिन दीपक से करें ये उपाय मुख्य द्वार पर उत्पन्ना एकादशी तिथि पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। यह दीपक घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। तुलसी के पौधे के पास तुलसी जी को भगवान विष्णु की प्रिया माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उत्पन्ना एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मंदिर में उत्पन्ना एकादशी के दिन घर के पूजा स्थल या फिर मंदिर में दीपक जरूर जलाना चाहिए। यह दीपक भगवान विष्णु के प्रति अपार श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। कहते हैं कि इस दीपक को पूरी रात जलाकर रखने से विष्णु जी की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पीपल के पेड़ के पास शास्त्रों के अनुसार, पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। अगर आपके घर के पास कोई पीपल का पेड़ है, तो उत्पन्ना एकादशी की शाम को उसके नीचे एक दीपक जरूर जलाएं। इस उपाय को करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है। रसोई घर में रसोई घर को मां अन्नपूर्णा का वास स्थान माना जाता है। उत्पन्ना एकादशी के दिन रसोई घर में दीपक जलाने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। साथ ही घर में संपन्नता बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Utpanna Ekadashi 2025 Date: उत्पन्ना एकादशी कब है? एक क्लिक में नोट करें शुभ मुहूर्त और योग अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।.

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत ज्यादा महत्व है। यह भगवान विष्णु और एकादशी माता को समर्पित है। उत्पन्ना एकादशी का व्रत हर साल अगहन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस एकादशी का व्रत रखने से सभी पापों का नाश होता है। वहीं, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के साथ-साथ कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने की भी परंपरा है। माना जाता है कि ऐसा करने से श्री हरि खुश होकर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। उत्पन्ना एकादशी के दिन दीपक से करें ये उपाय मुख्य द्वार पर उत्पन्ना एकादशी तिथि पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। यह दीपक घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। तुलसी के पौधे के पास तुलसी जी को भगवान विष्णु की प्रिया माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उत्पन्ना एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मंदिर में उत्पन्ना एकादशी के दिन घर के पूजा स्थल या फिर मंदिर में दीपक जरूर जलाना चाहिए। यह दीपक भगवान विष्णु के प्रति अपार श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। कहते हैं कि इस दीपक को पूरी रात जलाकर रखने से विष्णु जी की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पीपल के पेड़ के पास शास्त्रों के अनुसार, पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। अगर आपके घर के पास कोई पीपल का पेड़ है, तो उत्पन्ना एकादशी की शाम को उसके नीचे एक दीपक जरूर जलाएं। इस उपाय को करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है। रसोई घर में रसोई घर को मां अन्नपूर्णा का वास स्थान माना जाता है। उत्पन्ना एकादशी के दिन रसोई घर में दीपक जलाने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। साथ ही घर में संपन्नता बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Utpanna Ekadashi 2025 Date: उत्पन्ना एकादशी कब है? एक क्लिक में नोट करें शुभ मुहूर्त और योग अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Diya Remedies Lord Vishnu Blessings Ekadashi Upay Ekadashi Vrat Ekadashi Puja Ekadashi Rituals Ekadashi Significance Ekadashi Benefits Utpanna Ekadashi 2025 Deepak Ke Upay Utpanna Ekadashi 2025 Deepak Rituals

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SBI Clerk Prelims Result 2025: कब आएगा एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट? इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्डSBI Clerk Prelims Result 2025: कब आएगा एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट? इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्डSBI Junior Associate Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा जल्द ही जूनियर एसोसिएट (JA) (क्लर्क) भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किए जाएंगे.
Read more »

ನ.13 ರಿಂದ 19 ರ ವರೆಗೆ ಬಳ್ಳಾರಿಯಲ್ಲಿ ಅಗ್ನಿವೀರ್ ನೇಮಕಾತಿ ರ‍್ಯಾಲಿನ.13 ರಿಂದ 19 ರ ವರೆಗೆ ಬಳ್ಳಾರಿಯಲ್ಲಿ ಅಗ್ನಿವೀರ್ ನೇಮಕಾತಿ ರ‍್ಯಾಲಿಜೂನ್ 30, 2025 ರಿಂದ ಜುಲೈ 10 , 2025 ವರೆಗೆ ನಡೆಸಲಾದ ಆನ್‌ಲೈನ್ ಸಾಮಾನ್ಯ ಪ್ರವೇಶ ಪರೀಕ್ಷೆಯಲ್ಲಿ ಅರ್ಹತೆ ಪಡೆದ ಅಗ್ನಿವೀರ್ ವರ್ಗಗಳ ಅರ್ಜಿದಾರರನ್ನು ವರ್ಗವಾರು ರ‍್ಯಾಲಿಗೆ ಆಹ್ವಾನಿಸಲಾಗಿದೆ.
Read more »

Pratika Rawal On Wheelchair: মাঠে লড়তে পারিনি, তবে...! হুইলচেয়ারে বিশ্বচ্যাম্পিয়ন কন্যা, হরমনপ্রীতরা তুলে ভাংড়া করালেন...Pratika Rawal On Wheelchair: মাঠে লড়তে পারিনি, তবে...! হুইলচেয়ারে বিশ্বচ্যাম্পিয়ন কন্যা, হরমনপ্রীতরা তুলে ভাংড়া করালেন...Pratika Rawal On Wheelchair On ICC Womens World Cup Final 2025
Read more »

EPFO की एंप्लॉयी एनरोलमेंट स्कीम: कंपनी अपने पुराने कर्मचारियों को EPF में एनरोल करेंगी, काटे गए पैसे भी जम...EPFO की एंप्लॉयी एनरोलमेंट स्कीम: कंपनी अपने पुराने कर्मचारियों को EPF में एनरोल करेंगी, काटे गए पैसे भी जम...EPFO Employee Enrollment Scheme 2025 Eligibility Benefits (Question And Answer) Explained; Follow EES 2025 EPF Coverage, How To Apply Details, Information On Dainik Bhaskar.
Read more »

EPFO Employee Enrollment Scheme 2025: আপনার ভবিষ্যৎ সুরক্ষিত করতে EPFO নিয়ে এসেছে দারুণ স্কিম! কারা যোগ্য? কী সুবিধা মিলবে? জানুন সব ডিটেইলস...EPFO Employee Enrollment Scheme 2025: আপনার ভবিষ্যৎ সুরক্ষিত করতে EPFO নিয়ে এসেছে দারুণ স্কিম! কারা যোগ্য? কী সুবিধা মিলবে? জানুন সব ডিটেইলস...EPFO Employee Enrollment Scheme 2025: EPFO Employee Enrollment Scheme 2025 launched, What is it, how will it help workers in India? Details here
Read more »

Utpanna Ekadashi 2025 Date: उत्पन्ना एकादशी कब है? एक क्लिक में नोट करें शुभ मुहूर्त और योगUtpanna Ekadashi 2025 Date: उत्पन्ना एकादशी कब है? एक क्लिक में नोट करें शुभ मुहूर्त और योगउत्पन्ना एकादशी Utpanna Ekadashi 2025 Date अगहन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख, समृद्धि और वंश में वृद्धि होती है। साल 2025 में यह एकादशी 15 नवंबर को मनाई जाएगी। साधक इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं और 16 नवंबर को दोपहर 12:55 से...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:40:16