Health Tips: प्रेग्नेंसी की कर रही हैं प्लानिंग? विशेषज्ञों के बताए डाइट से बढ़ेगी गर्भधारण की संभावना

Mediterranean Diet Pregnancy News

Health Tips: प्रेग्नेंसी की कर रही हैं प्लानिंग? विशेषज्ञों के बताए डाइट से बढ़ेगी गर्भधारण की संभावना
Healthy Pregnancy DietMediterranean Diet For PregnancyMediterranean Diet Ke Fayde
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 198 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 134%
  • Publisher: 51%

लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी ने कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को बढ़ा दिया है। कुछ दशकों पहले की तुलना में कम उम्र में हृदय रोग, डायबिटीज सहित कई प्रकार की बीमारियों

लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी ने कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को बढ़ा दिया है। कुछ दशकों पहले की तुलना में कम उम्र में हृदय रोग, डायबिटीज सहित कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम बढ़ता देखा जा रहा है, इसके साथ ही अब गर्भधारण में भी काफी कठिनाई आ रही है। यही कारण है कि हाल के वर्षो में कृत्रिम गर्भधारण यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन का चलन तेजी से बढ़ गया है। पहले जहां महिलाएं बिना किसी दिक्कत के गर्भधारण कर लेती थीं, वहीं अब कई जोड़ों को वर्षों तक इलाज कराना पड़ता है। शोध बताते हैं कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बदलता लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण और गलत खान-पान की आदतें हैं। अनियमित दिनचर्या, नींद की कमी और जंक फूड का सेवन महिलाओं और पुरुषों दोनों की फर्टिलिटी पर गहरा असर डाल रही है। भारतीय आबादी में भी बांझपन बढ़ती हुई समस्या है, जिसके कारण 27 मिलियन से अधिक कपल्स को प्रभावित देखा जा रहा है। अगर आप भी प्रेग्नेंसी का प्लान कर रही हैं तो विशेषज्ञों की टीम ने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान में बदलाव करने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कि किस डाइट प्लान को इसके लिए फायदेमंद पाया गया है? डाइट में बदलाव से मिल सकती है प्रेग्नेंसी में मदद अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया कि वायु प्रदूषण, कीटनाशक रसायनों और प्लास्टिक के उपयोग से शरीर में हार्मोनल असंतुलन बढ़ रहा है, जिससे ओव्यूलेशन और स्पर्म क्वालिटी दोनों प्रभावित होते हैं। इसके अलावा देर से शादी करना और मातृत्व को टालना भी गर्भावस्था में आ रही दिक्कतों का अहम कारण बन गया है। ऐसे लोगों को डाइट में बदलाव से मदद मिल सकती है। जब गर्भधारण के कोशिशों की बात आती है, तो इसकी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए कई सुझाव और तरकीबों की खूब चर्चा होती है। एक विशेषज्ञ के अनुसार, आईवीएफ प्रक्रिया से गुजर रही महिलाओं को सप्लीमेंट्स का सहारा लेने के बजाय, गर्भधारण की संभावना बढ़ाने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट अपनाने से लाभ मिल सकता है। ये गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करती है। मेडिटेरेनियन डाइट से गर्भावस्था में लाभ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में प्रजनन विशेषज्ञ, प्रोफेसर रोजर हार्ट ने आईवीएफ की सफलता में सुधार लाने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट से होने वाले फायदों की समीक्षा की। विशेषज्ञों ने पाया कि इस प्रकार के डाइट में भरपूर मात्रा में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, फलियां, मेवे और ऑलिव ऑयल को शामिल किया जाता है, इससे आईवीएफ से गुजर रही महिलाओं को गर्भधारण में काफी मदद मिल सकती है। भ्रूण के विकास और गर्भावस्था की संभावना दोनों में इससे लाभ मिल सकते हैं। इन डाइट प्लान में विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 पॉली-अनसेचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं जबकि इनमें संतृप्त वसा, शर्करा और सोडियम कम होते हैं जिससे गर्भावस्था की संभावनाओं को बढ़ाने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य संबंधित लाभ भी प्राप्त किए जा सकते हैं। क्या कहते हैं विशेषज्ञ? प्रोफसर हार्ट कहते हैं, किसी भी प्रकार के सप्लीमेंट्स लेने की तुलना में ये डाइट प्लान आपके संपर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे हृदय रोग-डायबिटीज के जोखिम भी कम होते हैं जिसके जोखिम आमतौर पर गर्भावस्था के दिनों में बढ़ जाते हैं। इससे पहले के कुछ अध्ययनों में डीएचईए के भी कुछ लाभ की चर्चा होती रही है पर डाइट में सुधार करने से आपको बेहतर लाभ मिल सकते हैं। इससे पहले अमर उजाला में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमने बताया था कि किस तरह से साइंस की मदद से 19 साल से नि:संतान जोड़े की जिंदगी में खुशियां लौटी थीं। वैज्ञानिकों की एक टीम ने एआई की मदद से दुनिया की पहले सफल प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी, जिससे कई नि: संतान जोड़ों को नई उम्मीद मिली थी। पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। --------------------------- स्रोत Effect of Adherence to Mediterranean Diet during Pregnancy on Children’s Health: A Systematic Review अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।.

लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी ने कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को बढ़ा दिया है। कुछ दशकों पहले की तुलना में कम उम्र में हृदय रोग, डायबिटीज सहित कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम बढ़ता देखा जा रहा है, इसके साथ ही अब गर्भधारण में भी काफी कठिनाई आ रही है। यही कारण है कि हाल के वर्षो में कृत्रिम गर्भधारण यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन का चलन तेजी से बढ़ गया है। पहले जहां महिलाएं बिना किसी दिक्कत के गर्भधारण कर लेती थीं, वहीं अब कई जोड़ों को वर्षों तक इलाज कराना पड़ता है। शोध बताते हैं कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बदलता लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण और गलत खान-पान की आदतें हैं। अनियमित दिनचर्या, नींद की कमी और जंक फूड का सेवन महिलाओं और पुरुषों दोनों की फर्टिलिटी पर गहरा असर डाल रही है। भारतीय आबादी में भी बांझपन बढ़ती हुई समस्या है, जिसके कारण 27 मिलियन से अधिक कपल्स को प्रभावित देखा जा रहा है। अगर आप भी प्रेग्नेंसी का प्लान कर रही हैं तो विशेषज्ञों की टीम ने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान में बदलाव करने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कि किस डाइट प्लान को इसके लिए फायदेमंद पाया गया है? डाइट में बदलाव से मिल सकती है प्रेग्नेंसी में मदद अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया कि वायु प्रदूषण, कीटनाशक रसायनों और प्लास्टिक के उपयोग से शरीर में हार्मोनल असंतुलन बढ़ रहा है, जिससे ओव्यूलेशन और स्पर्म क्वालिटी दोनों प्रभावित होते हैं। इसके अलावा देर से शादी करना और मातृत्व को टालना भी गर्भावस्था में आ रही दिक्कतों का अहम कारण बन गया है। ऐसे लोगों को डाइट में बदलाव से मदद मिल सकती है। जब गर्भधारण के कोशिशों की बात आती है, तो इसकी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए कई सुझाव और तरकीबों की खूब चर्चा होती है। एक विशेषज्ञ के अनुसार, आईवीएफ प्रक्रिया से गुजर रही महिलाओं को सप्लीमेंट्स का सहारा लेने के बजाय, गर्भधारण की संभावना बढ़ाने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट अपनाने से लाभ मिल सकता है। ये गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करती है। मेडिटेरेनियन डाइट से गर्भावस्था में लाभ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में प्रजनन विशेषज्ञ, प्रोफेसर रोजर हार्ट ने आईवीएफ की सफलता में सुधार लाने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट से होने वाले फायदों की समीक्षा की। विशेषज्ञों ने पाया कि इस प्रकार के डाइट में भरपूर मात्रा में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, फलियां, मेवे और ऑलिव ऑयल को शामिल किया जाता है, इससे आईवीएफ से गुजर रही महिलाओं को गर्भधारण में काफी मदद मिल सकती है। भ्रूण के विकास और गर्भावस्था की संभावना दोनों में इससे लाभ मिल सकते हैं। इन डाइट प्लान में विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 पॉली-अनसेचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं जबकि इनमें संतृप्त वसा, शर्करा और सोडियम कम होते हैं जिससे गर्भावस्था की संभावनाओं को बढ़ाने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य संबंधित लाभ भी प्राप्त किए जा सकते हैं। क्या कहते हैं विशेषज्ञ? प्रोफसर हार्ट कहते हैं, किसी भी प्रकार के सप्लीमेंट्स लेने की तुलना में ये डाइट प्लान आपके संपर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे हृदय रोग-डायबिटीज के जोखिम भी कम होते हैं जिसके जोखिम आमतौर पर गर्भावस्था के दिनों में बढ़ जाते हैं। इससे पहले के कुछ अध्ययनों में डीएचईए के भी कुछ लाभ की चर्चा होती रही है पर डाइट में सुधार करने से आपको बेहतर लाभ मिल सकते हैं। इससे पहले अमर उजाला में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमने बताया था कि किस तरह से साइंस की मदद से 19 साल से नि:संतान जोड़े की जिंदगी में खुशियां लौटी थीं। वैज्ञानिकों की एक टीम ने एआई की मदद से दुनिया की पहले सफल प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी, जिससे कई नि: संतान जोड़ों को नई उम्मीद मिली थी। पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। --------------------------- स्रोत Effect of Adherence to Mediterranean Diet during Pregnancy on Children’s Health: A Systematic Review अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Healthy Pregnancy Diet Mediterranean Diet For Pregnancy Mediterranean Diet Ke Fayde Diet For Expecting Mothers Pregnancy Nutrition Tips What Helps In Pregnancy Pregnancy Planning Tips How To Boost Pregnancy Chances Mediterranean Diet Benefits मेडिटेरेनियन डाइट प्रेग्नेंसी प्रेग्नेंसी डाइट टिप्स मेडिटेरेनियन डाइट के लाभ गर्भवती महिलाओं की डाइट हेल्दी प्रेग्नेंसी डाइट प्रेग्नेंसी न्यूट्रिशन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Health tips : बुढ़ापे में दिखोगे बांका जवान, अभी से शुरू कर दें इस खट्टे फल का सेवन, पोते की उम्र वाले कहें...Health tips : बुढ़ापे में दिखोगे बांका जवान, अभी से शुरू कर दें इस खट्टे फल का सेवन, पोते की उम्र वाले कहें...Amla benefits : अगर आप भी अपनी फिटनेस या रूखी स्किन को लेकर परेशान हैं तो अब चिंता मत कीजिए. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन करने से आपकी रूखी स्किन चमक उठेगी. शारीरिक कमजोरी दूर हो जाएगी और आप बुढ़ापे में भी जवान दिखने लगेंगे.
Read more »

Health Tips: दूध को अमृत बनाना है तो जानिए इसे पीने का सही वक्त और तरीका! एक्सपर्ट से जानेंHealth Tips: दूध को अमृत बनाना है तो जानिए इसे पीने का सही वक्त और तरीका! एक्सपर्ट से जानेंBest Time to Drink Milk: आयुर्वेद में दूध को सिर्फ पोषण नहीं, बल्कि औषधि माना गया है. सही समय और तरीके से पिया जाए तो यह शरीर, मन और आत्मा तीनों को पोषण देता है. रात में हल्का गुनगुना दूध पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है. दूध हड्डियों को मजबूत करने, नींद सुधारने और थकान मिटाने में मदद करता है. लेकिन इसे गलत चीजों के साथ लेना नुकसानदायक हो सकता है.
Read more »

Health Tips: शाकाहारियों में क्यों बढ़ रही है विटामिन B12 की कमी? जानें लक्षण और प्राकृतिक उपायHealth Tips: शाकाहारियों में क्यों बढ़ रही है विटामिन B12 की कमी? जानें लक्षण और प्राकृतिक उपायHealth Tips: विटामिन बी12 को 'मज्जावर्धक तत्व' कहा गया है, जो शरीर की ऊर्जा, ओज और तंत्रिका शक्ति का आधार होता है, जब शरीर में बी12 की कमी होती है, तो इसके लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं, जिन्हें नजर अंदाज करना खतरनाक हो सकता है.
Read more »

Health Tips: सिर्फ सर्दियों में मिलती है ये नेचुरल औषधि! थकान, कमजोरी और ठंड को करती है गायब, जानें इसका रा...Health Tips: सिर्फ सर्दियों में मिलती है ये नेचुरल औषधि! थकान, कमजोरी और ठंड को करती है गायब, जानें इसका रा...Winter Health Tips: सर्दियों के मौसम में मिलने वाली यह दुर्लभ आयुर्वेदिक औषधि शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा देती है. केवल दो महीने उपलब्ध रहने वाली यह जड़ी-बूटी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, जोड़ों के दर्द को दूर करने और त्वचा को निखारने में मदद करती है. डॉक्टर इसे “विंटर वंडर मेडिसिन” भी कहते हैं.
Read more »

Health tips : ये नन्हा फल पहाड़ों की तंदुरुस्ती, असली खजाना यही, उत्तराखंड के इन 4 जिलों की जानHealth tips : ये नन्हा फल पहाड़ों की तंदुरुस्ती, असली खजाना यही, उत्तराखंड के इन 4 जिलों की जानKafal fruit : ये उत्तराखंड का मशहूर का फल है, जो मार्च से जून के बीच पहाड़ों में पकता है. बाजार में खोजने पर हमेशा मिल जाएगा. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है और यह विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. यह फल पाचन सुधारता और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है. लोकगीत “काफल पाको, मैन न चाखो” इसकी पहचान है.
Read more »

Winter Health Tips: पूरी सर्दियों नहीं पड़ेंगे बीमार! अपना लें आचार्य बालकृष्ण के ये 5 जरूरी विंटर हेल्थ टिप्सWinter Health Tips: पूरी सर्दियों नहीं पड़ेंगे बीमार! अपना लें आचार्य बालकृष्ण के ये 5 जरूरी विंटर हेल्थ टिप्ससर्दियां शुरू हो चुकी हैं और इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने सर्दियों में हेल्दी रहने के खास टिप्स दिए हैं. उन्होंने बताया कि ठंड में इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है, इसलिए सही खानपान, योग, समय पर नींद और रोज नहाने जैसी आदतें अपनाना सेहत के लिए फायदेमंद है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:27:18