Health tips : ये नन्हा फल पहाड़ों की तंदुरुस्ती, असली खजाना यही, उत्तराखंड के इन 4 जिलों की जान

Health Tips News

Health tips : ये नन्हा फल पहाड़ों की तंदुरुस्ती, असली खजाना यही, उत्तराखंड के इन 4 जिलों की जान
Myrica EsculentaKafal Fruit UttarakhandKafal Fruit Benefits
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

Kafal fruit : ये उत्तराखंड का मशहूर का फल है, जो मार्च से जून के बीच पहाड़ों में पकता है. बाजार में खोजने पर हमेशा मिल जाएगा. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है और यह विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. यह फल पाचन सुधारता और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है. लोकगीत “काफल पाको, मैन न चाखो” इसकी पहचान है.

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में खिलने वाला काफल सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि पहाड़ी लोगों की भावनाओं से जुड़ा एक एहसास है. यह छोटा, लाल और खट्टा-मीठा फल होता है, जो हिमालय के मध्यवर्ती क्षेत्रों—जैसे पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और टिहरी—में पहाड़ियों की ढलानों और जंगलों में पाया जाता है.

काफल फल गर्मियों की शुरुआत में, मार्च से जून के बीच मिलता है. पहाड़ों में यह फल पककर लाल और खट्टा-मीठा हो जाता है. इस समय बच्चे और महिलाएं जंगलों में काफल तोड़ते हैं. काफल पहाड़ की गर्मियों की पहचान और लोगों की भावनाओं से जुड़ा स्वादिष्ट फल है. काफल पहाड़ी लोकगीतों में खास स्थान रखता है। एक प्रसिद्ध गीत है—“काफल पाको, मैन न चाखो, बुरे लग्यो मेरो मन!”. यह गीत पहाड़ की महिलाओं की भावनाओं और प्रकृति से जुड़ाव को दर्शाता है. काफल का स्वाद खट्टा-मीठा और ताजगी भरा होता है. इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर तत्व पाए जाते हैं. यह फल लू से बचाता, पाचन सुधारता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. इसकी छाल से बना काढ़ा बुखार, गले के दर्द और संक्रमण में लाभकारी होता है. जब काफल पक जाते हैं, तो पहाड़ी बाजारों में एक छोटे त्योहार जैसा माहौल बन जाता है. महिलाएं टोकरियों में इन्हें बेचती हैं, बच्चे “काफल ल्यो, काफल!” की आवाज लगाते हैं. यह दृश्य उत्तराखंड की जीवंत लोक संस्कृति का प्रतीक है. काफल का पेड़ लगभग 10 से 15 मीटर ऊंचा होता है. इसकी छाल और पत्तियों में औषधीय तत्व पाए जाते हैं. स्थानीय लोग इसे आयुर्वेदिक उपचार में इस्तेमाल करते हैं. जंगलों में जब यह पेड़ फल से लद जाता है, तो पूरा वातावरण सुगंधित और रंगीन हो जाता है. यह सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि बचपन की यादों, जंगल की खुशबू और लोकसंस्कृति से जुड़ा हुआ एहसास है. हर पहाड़ी व्यक्ति के दिल में काफल का नाम सुनते ही घर की यादें ताजा हो जाती हैं. काफल का इतिहास हिमालयी क्षेत्रों से जुड़ा है, जहां यह फल प्राचीन काल से पहाड़ी जीवन और संस्कृति का हिस्सा रहा है. लोककथाओं और गीतों में काफल का उल्लेख मिलता है. उत्तराखंड के पारंपरिक समाज में इसे समृद्धि, प्रेम और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक माना गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Myrica Esculenta Kafal Fruit Uttarakhand Kafal Fruit Benefits Kafal Fruit Benefits In Hindi Kafal Fruit Ke Fayde काफल के फायदे काफल फल के फायदे काफल के फायदे बताएं उत्तराखंड का काफल फल Story Of Kafal Kafal Tree

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Health Tips in Winter: सर्दियों में पाचन रहेगा दुरुस्त, किचन में रखीं इन 5 चीजों का करें सेवन, शरीर अंदर से रहेगा गर्मHealth Tips in Winter: सर्दियों में पाचन रहेगा दुरुस्त, किचन में रखीं इन 5 चीजों का करें सेवन, शरीर अंदर से रहेगा गर्मFive spices that improve digestion: सर्दियों में पाचन कमजोर हो जाता है और पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में अदरक, हल्दी, लहसुन, दालचीनी और अजवाइन जैसी रसोई में मौजूद चीजें बिना दवा के पेट को स्वस्थ रख सकती है. ये शरीर को गर्म रखती हैं, गैस कम करती हैं और पाचन को बेहतर बनाती हैं.
Read more »

Health Tips: प्रदूषण से डर लग रहा है? बस गुड़ और अदरक का कमाल कॉम्बो खाएं, बीमारियों को रखें दूरHealth Tips: प्रदूषण से डर लग रहा है? बस गुड़ और अदरक का कमाल कॉम्बो खाएं, बीमारियों को रखें दूरHealth Tips: बढ़ते प्रदूषण से शरीर को बचाना हर किसी के लिए जरूरी है. गुड़ और अदरक का कमाल कॉम्बो रोजाना लेने से इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर को जहरीले प्रभावों से सुरक्षा मिलती है. यह आसान और नेचुरल उपाय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है.
Read more »

Health tips : बुढ़ापे में दिखोगे बांका जवान, अभी से शुरू कर दें इस खट्टे फल का सेवन, पोते की उम्र वाले कहें...Health tips : बुढ़ापे में दिखोगे बांका जवान, अभी से शुरू कर दें इस खट्टे फल का सेवन, पोते की उम्र वाले कहें...Amla benefits : अगर आप भी अपनी फिटनेस या रूखी स्किन को लेकर परेशान हैं तो अब चिंता मत कीजिए. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन करने से आपकी रूखी स्किन चमक उठेगी. शारीरिक कमजोरी दूर हो जाएगी और आप बुढ़ापे में भी जवान दिखने लगेंगे.
Read more »

Health Tips: दूध को अमृत बनाना है तो जानिए इसे पीने का सही वक्त और तरीका! एक्सपर्ट से जानेंHealth Tips: दूध को अमृत बनाना है तो जानिए इसे पीने का सही वक्त और तरीका! एक्सपर्ट से जानेंBest Time to Drink Milk: आयुर्वेद में दूध को सिर्फ पोषण नहीं, बल्कि औषधि माना गया है. सही समय और तरीके से पिया जाए तो यह शरीर, मन और आत्मा तीनों को पोषण देता है. रात में हल्का गुनगुना दूध पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है. दूध हड्डियों को मजबूत करने, नींद सुधारने और थकान मिटाने में मदद करता है. लेकिन इसे गलत चीजों के साथ लेना नुकसानदायक हो सकता है.
Read more »

Health Tips: शाकाहारियों में क्यों बढ़ रही है विटामिन B12 की कमी? जानें लक्षण और प्राकृतिक उपायHealth Tips: शाकाहारियों में क्यों बढ़ रही है विटामिन B12 की कमी? जानें लक्षण और प्राकृतिक उपायHealth Tips: विटामिन बी12 को 'मज्जावर्धक तत्व' कहा गया है, जो शरीर की ऊर्जा, ओज और तंत्रिका शक्ति का आधार होता है, जब शरीर में बी12 की कमी होती है, तो इसके लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं, जिन्हें नजर अंदाज करना खतरनाक हो सकता है.
Read more »

Health Tips: सिर्फ सर्दियों में मिलती है ये नेचुरल औषधि! थकान, कमजोरी और ठंड को करती है गायब, जानें इसका रा...Health Tips: सिर्फ सर्दियों में मिलती है ये नेचुरल औषधि! थकान, कमजोरी और ठंड को करती है गायब, जानें इसका रा...Winter Health Tips: सर्दियों के मौसम में मिलने वाली यह दुर्लभ आयुर्वेदिक औषधि शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा देती है. केवल दो महीने उपलब्ध रहने वाली यह जड़ी-बूटी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, जोड़ों के दर्द को दूर करने और त्वचा को निखारने में मदद करती है. डॉक्टर इसे “विंटर वंडर मेडिसिन” भी कहते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:32:53