Five spices that improve digestion: सर्दियों में पाचन कमजोर हो जाता है और पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में अदरक, हल्दी, लहसुन, दालचीनी और अजवाइन जैसी रसोई में मौजूद चीजें बिना दवा के पेट को स्वस्थ रख सकती है. ये शरीर को गर्म रखती हैं, गैस कम करती हैं और पाचन को बेहतर बनाती हैं.
Five spices that improve digestion: सर्दियों में ज्यादातर लोग गैस, पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं. ठंड में पाचन धीमा हो जाता है और भारी खाना भी जल्दी असर दिखा देता है. ऐसे में दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि आपके घर की रसोई में ही कुछ ऐसी हर्ब्स मौजूद हैं, जो पेट को अंदर से गर्म रखती हैं और पाचन को बेहतर बनाती हैं.
आइए उन 5 मसालों के बारे में जानते हैं, जो पेट की सेहत बढ़िया रखती हैं और ठंड के मौसम में आपको कई बीमारियों से बचाती हैं. सर्दियों में पेट की समस्याएं दूर करने वाले 5 मसाले 1. अदरक- गैस और कब्ज को इलाज सर्दियों के मौसम में अदरक शरीर को भीतर से गर्म रखती है. इसमें प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गैस और कब्ज को कम करते हैं. आप सुबह गर्म पानी में अदरक उबालकर पिएं. खाना खाने के बाद छोटा-सा टुकड़ा चबाने से भी फायदा मिलेगा. ये पाचन तंत्र को मजबूत करता है और सर्दी-जुकाम में भी लाभकारी है. 2. हल्दी- पाचन तंत्र को मजबूत बनाए हल्दी पेट को साफ रखने में मदद करती है और पाचन को तेज करती है. सर्दियों में यह शरीर की सूजन भी घटाती है. वजन घटाने में भी ये हेल्फुल है. आप रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पी सकते हैं. सब्जियों, दाल या कढ़ी में इसे मिलाकर खाएं. आप सुबह हल्के गर्म हल्दी पानी से दिन की शुरुआत भी कर सकते हैं. 3. लहसुन- गैस और अपच से राहत सर्दियों में लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. लहसुन के पौष्टिक तत्व पाचन एंजाइम को सक्रिय करते हैं और पेट में बैड बैक्टीरिया को कम करते हैं. इससे गैस, पेट दर्द और अपच में राहत मिलती है. आप सुबह खाली पेट 1 कली कच्ची लहसुन खा सकते हैं. इसे अजवाइन के साथ भूनकर भी खाना बढ़िया रहता है. 4. दालचीनी- भूख बढ़ाए और मेटाबॉलिज्म ठीक रखे दालचीनी ठंड में शरीर को गर्म रखती है. यह पेट को हल्का फील कराने के साथ ही ब्लोटिंग कम करती है और शुगर को अचानक बढ़ने से रोकती है. आप सुबह दालचीनी पानी पी सकते हैं. इसे चाय में डालकर भी खा सकते हैं. 5. अजवाइन-गैस और एसिडिटी की सबसे बड़ी दवा अजवाइन खराब पाचन की सबसे आसान और घरेलू दवाई है. यह गैस बनने से रोकती है और पेट को आराम देती है. सुबह अजवाइन का गर्म पानी सकते हैं. उसमें थोड़ा काला नमक भी एड कर सकते हैं.. Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Health Tips In Winter Ginger Turmeric Garlic Cinnamon Celery How To Improve Digestion How To Keep Digestion Healthy Spices For Digestion Solution To Digestive Problems Spices That Improve Digestion पाचन को कैसे सही करें पाचन को ठीक कैसे रखें पाचन के लिए मसाले पाचन की समस्या का समाधान अदरक हल्दी लहसुन दालचीनी अजवाइन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Health Tips:सर्दियों में काढ़ा करेगा पूरा असर, बस जान लें बनाने का असली तरीकाKaadha Recipe: बदलता मौसम अपने साथ तरह-तरह की बीमारियों को भी लाता है. इस मौसम में सर्दी-जुकाम का होना आम बात है. ऐसे में इन समस्याओं से बचे रहने के लिए सही काढ़ा बनाना जरूरी होता है.
Read more »
New Born Baby Care Tips Winter : सर्दियों में अपने बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, खुश और...New Born Baby Care Tips Winter In Hindi : सर्दियों के मौसम में नवजात शिशु के बीमार होने की संभावना ज़्यादा होता है. इसलिए अगर आपका शिशु सर्दियों में पैदा हुआ है, तो ज्यादा देखभाल आवश्यकता है. आइए जानते हैं कि सर्दियों में अपने शिशु का ख्याल कैसे रखें...
Read more »
Winter health care tips: सेंधा नमक लगाकर खाएं शकरकंद, सेहत के लिए फायदेमंद, मिनिरल्स और विटामिन से होता है ...एक होता है आलू,एक होता है मीठा आलू जिसे शकरकंद कहा जाता है. जो स्वाद के साथ खाने वाले के लिए फाइबर,आयरन,कैल्शियम और विटामिन A का प्रमुख स्रोत होता है. जिसे मात्र 5 मिनट में तैयार किया जा सकता है.
Read more »
जरूरत की खबर- सर्दियों में फटते हाथ-पैर, रूखी होती त्वचा: हेल्दी स्किन के लिए खाएं ये चीजें, स्किन मॉश्चराइ...Winter Dry Skin Causes Solutions Explained.
Read more »
Winter Diet Tips: ठंड में लगेगी गर्मी...सर्दियों में बस एक महीने खा लें ये रोटी, बीमारियां होंगी कोसो दूरWinter Diet Tips: सर्दियों में पोषक आटे से बनी रोटी खाना शरीर को गर्माहट और ऊर्जा देता है. इसमें फाइबर, आयरन और प्रोटीन भरपूर होता है, जो पाचन सुधारता है और कमजोरी दूर करने में मदद करता है. नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और ठंड में तंदुरुस्ती बनी रहती है.
Read more »
Bengal Weather Update: শীতের পরশের প্রথম স্পেল! জাঁকিয়ে ঠান্ডা কবে? কী জানাল হাওয়া অফিস?First spell of winter chill When will the cold intensify What did the Meteorological Department say
Read more »
