जरूरत की खबर- सर्दियों में फटते हाथ-पैर, रूखी होती त्वचा: हेल्दी स्किन के लिए खाएं ये चीजें, स्किन मॉश्चराइ...

Winter Dry Skin News

जरूरत की खबर- सर्दियों में फटते हाथ-पैर, रूखी होती त्वचा: हेल्दी स्किन के लिए खाएं ये चीजें, स्किन मॉश्चराइ...
Winter Dry Skin MoisturizerWinter Dry Skin Body LotionWinter Dry Skin Face
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 256 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 130%
  • Publisher: 51%

Winter Dry Skin Causes Solutions Explained.

हेल्दी स्किन के लिए खाएं ये चीजें, स्किन मॉश्चराइज करने की घरेलू टिप्समें ज्यादातर लोगों को स्किन प्रॉब्लम्स होती हैं। कभी ड्राईनेस होती है, कभी स्किन फट जाती है। ठंडी और सूखी हवा में नमी बहुत कम होती है, जिससे स्किन का मॉश्चर जल्दी सूख जाता है। इस मौसम में स्किन का नेचुरल ऑयल प्रोडक्शन भी घट जाता है, जिससे स्किन का प्रोटेक्टिव बैरियर कमजोर पड़ जाता है। खासकर हाथ, पैर और होंठ जैसे हिस्से सबसे पहले प्रभावित होते हैं, क्योंकि ये लगातार ठंड और हवा के संपर्क में रहते हैं। हालांकि थोड़ी सी सावधानी और सही स्किन केयर रूटीन से इस समस्या से बचा जा सकता है। गुनगुने पानी से नहाने, मॉश्चराइजर लगाने, हाइड्रेटेड रहने और पौष्टिक भोजन करने से स्किन को सर्द हवाओं के असर से बचाया जा सकता है। इससे स्किन मुलायम और हेल्दी बनी रहती है।किस मौसम का स्किन पर क्या असर होता है?एक्सपर्ट: डॉ.

प्रियंका अग्रवाल, कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजिस्ट, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्रामगर्म और नमी वाले मौसम में शरीर से पसीना और तेल दोनों ज्यादा निकलते हैं। ऐसे में स्किन पर ऑयल और बैक्टीरिया जमा होने से पिंपल्स, फंगल इन्फेक्शन या हीट रैशेज जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से स्किन एजिंग और झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं। वहीं ठंडे और सूखे मौसम में हवा में नमी बहुत कम होती है। इससे स्किन की ऊपरी परत का मॉश्चर तुरंत सूख जाता है। इससे स्किन ड्राई और खुरदुरी होकर फटने लगती है। अगर घर में हीटर चलता है या बहुत गर्म पानी से नहा रहे हैं, तो यह ड्राइनेस और बढ़ जाती है।सर्दियों में हवा में ह्यूमिडिटी यानी नमी कम हो जाती है, जिसके कारण स्किन की नमी जल्दी सूख जाती है। बाहर ठंडी हवा और अंदर हीटर की गर्मी दोनों मिलकर स्किन की नमी खत्म कर देते हैं। इस दौरान स्किन की नेचुरल ऑयल प्रोडक्शन की क्षमता भी घट जाती है, जिससे स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर कमजोर हो जाती है। अगर आप गर्म पानी से नहाते हैं या पर्याप्त पानी नहीं पीते तो ड्राइनेस और बढ़ जाती है। इसका असर सबसे पहले चेहरे, हाथों और पैरों की स्किन पर दिखता है, क्योंकि ये शरीर के सबसे ज्यादा एक्सपोज्ड हिस्से होते हैं।हाथ और पैर की स्किन बाकी हिस्सों की तुलना में मोटी होती है और इसमें ऑयल ग्लैंड्स बहुत कम होती हैं। सर्दियों में जब नमी घटती है, तो इन हिस्सों की हल्की-फुल्की नमी तेजी से खत्म हो जाती है। ब्लड सर्कुलेशन भी यहां धीमा होता है, जिससे त्वचा खुद को धीरे रिपेयर कर पाती है। चूंकि हाथ और पैर हमेशा हवा, पानी और धूल के संपर्क में रहते हैं। इससे इनकी बाहरी परत जल्दी डैमेज होती है और स्किन फटने लगती है। कुल-मिलाकर इसके 3 मुख्य कारण हैं-हां, जिनकी स्किन नेचुरली ड्राई होती है, उनकी स्किन में तेल की मात्रा कम होने के कारण यह जल्दी फटने लगती है। ऑयली स्किन वालों के लिए नेचुरल सीबम एक प्रोटेक्शन लेयर बनाता है, जिससे स्किन देर तक मॉश्चराइज्ड बनी रहती है। सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को ठंड, साबुन और हवा के कारण जल्दी रैशेज या क्रैकिंग होती है। इसके अलावा उम्र बढ़ने, डायबिटीज होने और हॉर्मोनल बदलावों से भी स्किन की नमी घट सकती है।बहुत ज्यादा ठंडे या बहुत गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी से नहाएं और शरीर पोछकर तुरंत मॉश्चराइजर लगाएं ताकि पानी लॉक हो सके। रोजाना पर्याप्त पानी पिएं, क्योंकि शरीर में अंदर से हाइड्रेशन जरूरी है। सर्दियों में घर के भीतर ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें ताकि हवा में नमी बनी रहे। नहाने में बहुत ज्यादा कास्टिक वाले साबुन न इस्तेमाल करें। ओमेगा-3 और विटामिन E से भरपूर बादाम, मूंगफली और अलसी खाएं। ये स्किन को अंदर से पोषण देते हैं। कपड़े भी मुलायम और कॉटन वाले पहनें ताकि स्किन पर बहुत रगड़ न लगे।यह सच्चाई है। बहुत गर्म पानी स्किन की नेचुरल ऑयल लेयर को हटा देता है। इससे स्किन का बैरियर कमजोर होता है और नमी जल्दी खत्म होती है, जिससे ड्राइनेस और क्रैकिंग बढ़ जाती है।स्किन हेल्थ पर डाइट का सीधा असर होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे मछली, अलसी, अखरोट स्किन में तेल का संतुलन बनाए रखते हैं। विटामिन E के सोर्स बादाम, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं। विटामिन A से भरपूर फूड्स गाजर, पालक स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं। साथ ही पर्याप्त पानी पीने से स्किन में हाइड्रेशन बना रहता है। असंतुलित या प्रोसेस्ड डाइट स्किन की नेचुरल ग्लो कम कर देती है और ड्राइनेस बढ़ाती है। हेल्दी स्किन के लिए क्या खाना चाहिए, ग्राफिक में देखिए-हां, बार-बार हैंडवॉश या अल्कोहल-बेस्ड सैनिटाइजर यूज करने से स्किन का नेचुरल ऑयल और माइक्रोबायोम दोनों खत्म हो जाते हैं। इससे स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर कमजोर होती है और नमी खत्म हो जाती है। इसलिए हाथों में रूखापन, खुजली और कभी-कभी छोटे क्रैक्स दिखने लगते हैं। अगर हाथ धोने की जरूरत ज्यादा हो, तो तुरंत बाद मॉश्चराइजर या हैंड क्रीम लगाएं। इसके लिए सॉफ्ट, फ्रेगरेंस-फ्री साबुन का इस्तेमाल करें ताकि स्किन को और नुकसान न हो।दिन में हल्का मॉश्चराइजर लगाएं, जो हाइड्रेशन देगा। सनस्क्रीन लगाएं, यह सूरज की किरणों और फ्री रेडिकल्स से बचाती है। बाहर निकलने से पहले चेहरे को साफ रखें और लिप बाम यूज करें। रात में स्किन की रिपेयर का समय होता है। इसलिए नाइट केयर में हैवी क्रीम या फेस ऑयल लगाएं। यह स्किन में नमी को लॉक करता है और डैमेज स्किन को रिपेयर करता है।अगर स्किन में लगातार खुजली है या लाल धब्बे पड़ रहे हैं। स्किन में पड़े क्रैक्स से खून या पस निकल रहा है तो यह सिर्फ ड्राईनेस नहीं बल्कि एक्जिमा या फंगल इंफेक्शन हो सकता है। स्किन पीलिंग या जलन लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है। कभी-कभी इन लक्षणों के पीछे डायबिटीज या हार्मोनल समस्या भी होती है। इसलिए ऐसे लक्षण दिखने पर इग्नोर न करें।जरूरत की खबर- रजाई-कंबल से आ रही खराब स्मेल:इसे दूर करने के 5 टिप्स, ड्रायक्लीन कराना कब जरूरी, स्टोरेज से जुड़ी 4 सावधानियां सर्दियों का मौसम आते ही स्टोरेज से रजाई-कंबल निकाले जाते हैं, लेकिन लंबे समय तक पैक रहने के कारण उनमें से अजीब सी स्मेल आने लगती है। इसके कुछ नेचुरल तरीके हैं, जिनसे हम बहुत कम बजट में रजाई-कंबल को आसानी से रिफ्रेश कर सकते हैं।सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद, रोज कितना खाएं, किसे नहीं खाना चाहिए, बता रही हैं डाइटीशियनखाने से होतीं गंभीर बीमारियां, डॉक्टर से जानें हेल्दी ग्रॉसरी शॉपिंग के टिप्सजानें मिथ और सच्चाई, डॉक्टर से जानें सर्दियों के मौसम में शराब पीने के जोखिमइन 7 तरीकों से घर पर करें साफ, जानें कौन सा पानी पीने के लिए उपयुक्तनागौर में रात का तापमान 5 डिग्री तक गिराश्रीगंगानगर में उत्तरी हवाएं लाएंगी कड़ाके की ठंडगाजियाबाद में बढ़ी सर्दी, हवा चलने से घटेगा प्रदूषणसीकर में इस सीजन पहली बार सिंगल डिजिट में तापमानपंजाब में तीन दिनों में 5 डिग्री तक गिरेगा तापमानपूर्णिया में सम्राट चौधरी और मनीष वर्मा की जनसभा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Winter Dry Skin Moisturizer Winter Dry Skin Body Lotion Winter Dry Skin Face Winter Dry Skin Causes Winter Dry Skin Solutions Winter Me Dry Skin Ka Ilaj Winter Dry Skin Face Home Remedies

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जीवन को आसान बनाएं- बारिश में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स रखें सेफ: 9 कारणों से जल्दी होते खराब, मानसून में 12 बात...जीवन को आसान बनाएं- बारिश में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स रखें सेफ: 9 कारणों से जल्दी होते खराब, मानसून में 12 बात...Monsoon Electronic Gadgets Problems And Solutions Explained; How To Protect Mobile, Laptop, TV & Appliances In Rainy Season हम आमतौर पर कौन-सी गलतियां करते हैं, जिससे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खराब हो सकते हैं
Read more »

जरूरत की खबर- मानसून में बढ़ते डेंगू के मामले: इन 10 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है डेंगू, बचाव के ल...जरूरत की खबर- मानसून में बढ़ते डेंगू के मामले: इन 10 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है डेंगू, बचाव के ल...Monsoon Rainy Season Dengue Signs & Symptoms Explained; How Dengue Viruses Spread? Follow Dengue Prevention Tips, Causes and Impact On Dainik Bhaskar.
Read more »

समस्तीपुर में पूजा पंडाल और दुकानों के बाहर पानी: बारिश से बढ़ी परेशानी, दशहरा मेले की रौनक फीकी; रावण, मेघन...समस्तीपुर में पूजा पंडाल और दुकानों के बाहर पानी: बारिश से बढ़ी परेशानी, दशहरा मेले की रौनक फीकी; रावण, मेघन...Rain causes trouble in Samastipur, waterlogging outside puja pandals and shops
Read more »

Ganga Drying: মরতে বসেছে গঙ্গা! ভয়ংকর গতিতে হু হু করে শুকোচ্ছে জল! ১৩০০ বছরের মধ্যে সবচেয়ে ভয়াল সংকটে আমাদের প্রিয় নদীটি...Ganga Drying: মরতে বসেছে গঙ্গা! ভয়ংকর গতিতে হু হু করে শুকোচ্ছে জল! ১৩০০ বছরের মধ্যে সবচেয়ে ভয়াল সংকটে আমাদের প্রিয় নদীটি...Ganga Drying Gangas worst dry spell in 1300 years river experiencing worst dry spell more severe than at any point in history
Read more »

Bengal Weather Update: অবশেষে বর্ষা বিদায়ের পালা! আগামী সপ্তাহেই শুষ্ক আবহাওয়ার শুরু...Bengal Weather Update: অবশেষে বর্ষা বিদায়ের পালা! আগামী সপ্তাহেই শুষ্ক আবহাওয়ার শুরু...Finally its time for monsoon to bid goodbye Dry weather to begin from next week
Read more »

Bengal Weather Update: শীতকাল কি এসেই গেল, সুপর্ণা? ঝটতি কয়েক ডিগ্রি পতন পারদে! শুষ্ক হাওয়া আর হিমের পরশে কবে থেকে শীত?Bengal Weather Update: শীতকাল কি এসেই গেল, সুপর্ণা? ঝটতি কয়েক ডিগ্রি পতন পারদে! শুষ্ক হাওয়া আর হিমের পরশে কবে থেকে শীত?Bengal Weather Update Winter Updates cyclone Montha Update light to moderate rain all over bengal dry air Temperature Dropping Down
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:20:35