8 नवंबर को अगहन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणाधिप संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से सभी दुख और संकट दूर होते हैं, तथा करियर व कारोबार में सफलता मिलती है। भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस शुभ अवसर पर उनके मंत्रों का जप करना...
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 08 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी है। यह पर्व हर साल अगहन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत रखा जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। अतः चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है। अगर आप भी भगवान गणेश की कृपा पाना चाहते हैं, तो गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर पूजा के समय इन मंत्रों का जप करें। गणेश मंत्र 1.
ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ ।निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा ॥ 2. ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् ॥ 3. 'गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।। 4. ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा। 5. दन्ताभये चक्रवरौ दधानं, कराग्रगं स्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।धृताब्जयालिङ्गितमाब्धि पुत्र्या-लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे॥ 6. ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नम:।। 7. “ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं चिरचिर गणपतिवर वर देयं मम वाँछितार्थ कुरु कुरु स्वाहा ।” 8. गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः ।द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः ॥विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः ।द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत् ॥विश्वं तस्य भवेद्वश्यं न च विघ्नं भवेत् क्वचित् । 9. ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा। 10. वन्दे गजेन्द्रवदनं वामाङ्कारूढवल्लभाश्लिष्टम् ।कुङ्कुमरागशोणं कुवलयिनीजारकोरकापीडम् ॥ विघ्नान्धकारमित्रं शङ्करपुत्रं सरोजदलनेत्रम् ।सिन्दूरारुणगात्रं सिन्धुरवक्त्रं नमाम्यहोरात्रम् ॥ गलद्दानगण्डं मिलद्भृङ्गषण्डं,चलच्चारुशुण्डं जगत्त्राणशौण्डम् । लसद्दन्तकाण्डं विपद्भङ्गचण्डं,शिवप्रेमपिण्डं भजे वक्रतुण्डम् ॥ गणेश्वरमुपास्महे गजमुखं कृपासागरं,सुरासुरनमस्कृतं सुरवरं कुमाराग्रजम् । सुपाशसृणिमोदकस्फुटितदन्तहस्तोज्ज्वलं,शिवोद्भवमभीष्टदं श्रितततेस्सुसिद्धिप्रदम् ॥ विघ्नध्वान्तनिवारणैकतरणिर्विघ्नाटवीहव्यवाट्,विघ्नव्यालकुलप्रमत्तगरुडो विघ्नेभपञ्चाननः । विघ्नोत्तुङ्गगिरिप्रभेदनपविर्विघ्नाब्धिकुंभोद्भवः,विघ्नाघौघघनप्रचण्डपवनो विघ्नेश्वरः पातु नः ॥ ऋणमुक्ति श्री गणेश स्तोत्र ॐ स्मरामि देवदेवेशंवक्रतुण्डं महाबलम्।षडक्षरं कृपासिन्धुंनमामि ऋणमुक्तये॥महागणपतिं वन्देमहासेतुं महाबलम्।एकमेवाद्वितीयं तुनमामि ऋणमुक्तये॥एकाक्षरं त्वेकदन्तमेकंब्रह्म सनातनम्।महाविघ्नहरं देवंनमामि ऋणमुक्तये॥शुक्लाम्बरं शुक्लवर्णंशुक्लगन्धानुलेपनम्।सर्वशुक्लमयं देवंनमामि ऋणमुक्तये॥रक्ताम्बरं रक्तवर्णंरक्तगन्धानुलेपनम्।रक्तपुष्पैः पूज्यमानंनमामि ऋणमुक्तये॥कृष्णाम्बरं कृष्णवर्णंकृष्णगन्धानुलेपनम्।कृष्णयज्ञोपवीतं चनमामि ऋणमुक्तये॥पीताम्बरं पीतवर्णपीतगन्धानुलेपनम्।पीतपुष्पैः पूज्यमानंनमामि ऋणमुक्तये॥सर्वात्मकं सर्ववर्णंसर्वगन्धानुलेपनम्।सर्वपुष्पैः पूज्यमानंनमामि ऋणमुक्तये॥एतद् ऋणहरं स्तोत्रंत्रिसन्ध्यं यः पठेन्नरः।षण्मासाभ्यन्तरे तस्यऋणच्छेदो न संशयः॥सहस्रदशकं कृत्वाऋणमुक्तो धनी भवेत्॥ यह भी पढ़ें- Vinayak Chaturthi 2025: जानें विनायक चतुर्थी पर दूर्वा चढ़ाने का मंत्र और नियम यह भी पढ़ें- Vinayak Chaturthi पर करें ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, रुके हुए काम होंगे पूरे अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Lord Ganesha Worship Ganesh Mantras Vighnaharta Ganesha Debt Relief Ganesh Stotra Sankashti Chaturthi Puja Benefits Aghan Month Sankashti Chaturthi Vinayak Chaturthi Debt Remedies
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 से उठा पर्दा, EICMA 2025 में कंपनी ने किया पेश, अब तक का सबसे पावरफुल है मॉडलरॉयल एनफील्ड बुलेट 650 ने EICMA 2025 मिलान में डेब्यू किया, नवंबर 2025 में वागाटोर गोवा के मोटोवर्स 2025 में कीमत घोषित होगी, अनुमानित कीमत 3.40 लाख रुपये से शुरू.
Read more »
Ganadhipa Chaturthi 2025: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत की क्या है सही तिथि? नोट कर लें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त!Ganadhipa Chaturthi 2025 Kab hai: अगहन माह यानी मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी तिथि को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाता है. इस पर्व पर गणेश जी की पूजा की जाती है जिससे जीवन के दुख और संकट खत्म होते हैं और बुद्धि व सौभाग्य बढ़ता है.
Read more »
Ganadhipa Chaturthi 2025: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश को लगाएं उनके प्रिय भोग, हर कष्टों से मिलेगी मुक्तिगणाधिप संकष्टी चतुर्थी Ganadhipa Chaturthi 2025 भगवान गणेश को समर्पित है, जो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। यह व्रत रखने से जीवन के कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं। 08 नवंबर को मनाई जाने वाली इस चतुर्थी पर भगवान गणेश को उनका प्रिय भोग जरूर चढ़ाएं। इससे जीवन में शुभता का आगमन होता...
Read more »
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कब है? तारीख के साथ जानें पूजा मुहूर्त, गणेश पूजन में जरूर करें यह कामGanadhipa Chaturthi 2025: मार्गशीर्ष महीने या अगहन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कहते हैं. इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है.
Read more »
Sankashti Chaturthi 2025: कब है गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 8 या 9 नवंबर? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधिSankashti Chaturthi 2025 date: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को गणाधिप संकष्टी के रूप में मनाया जाता है। इस बार 8 नवंबर 2025 को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश के गणाधिप स्वरूप की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती...
Read more »
Ganadhipa Chaturthi 2025: 08 या 09 नवंबर, कब है गणाधिप संकष्टी चतुर्थी? नोट करें शुभ महूर्त और चंद्रोदय समयगणाधिप संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है, जो हर साल अगहन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। साल 2025 में यह चतुर्थी 8 नवंबर को मनाई जाएगी, जिसमें चंद्र दर्शन का विशेष महत्व...
Read more »
