गणाधिप संकष्टी चतुर्थी Ganadhipa Chaturthi 2025 भगवान गणेश को समर्पित है, जो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। यह व्रत रखने से जीवन के कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं। 08 नवंबर को मनाई जाने वाली इस चतुर्थी पर भगवान गणेश को उनका प्रिय भोग जरूर चढ़ाएं। इससे जीवन में शुभता का आगमन होता...
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से बप्पा भक्तों के जीवन से सभी कष्टों और बाधाओं को हर लेते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 08 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन चंद्र दर्शन रात 08 बजकर 01 मिनट पर होगा, तो आइए यहां शुभ कर्ता के प्रिय भोग के बारे में जानते हैं। भगवान गणेश को लगाएं उनके प्रिय भोग मोदक/लड्डू - भगवान गणेश को मोदक सबसे प्रिय हैं। भोग में मोदक अर्पित करने से भगवान खुश होकर अपने भक्तों को बुद्धि और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। दूर्वा और गुड़ - गणेश जी को 21 दूर्वा अर्पित करना और साथ में गुड़ का भोग लगाना विशेष फलदायी होता है। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है। केला - फलों में गणेश जी को केला बहुत पसंद है। केले का भोग लगाने से कार्यों में सफलता मिलती है। नारियल - नारियल का भोग संकटों को दूर करने वाला माना जाता है। पूजा का महत्व और लाभ गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से जीवन की सभी बाधाओं और कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस दिन चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने से कुंडली का चंद्र दोष दूर होता है। भगवान गणेश को बुद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि उनकी आराधना से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पूजन मंत्र ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा:।।वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा:।।ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा:।। यह भी पढ़ें: Vamana Avatar: क्यों भगवान विष्णु को लेना पड़ा था वामन अवतार? रहस्यमयी है वजह यह भी पढ़ें: Ganadhipa Chaturthi 2025 : कब है गणाधिप संकष्टी चतुर्थी? यहां नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।.
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से बप्पा भक्तों के जीवन से सभी कष्टों और बाधाओं को हर लेते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 08 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन चंद्र दर्शन रात 08 बजकर 01 मिनट पर होगा, तो आइए यहां शुभ कर्ता के प्रिय भोग के बारे में जानते हैं। भगवान गणेश को लगाएं उनके प्रिय भोग मोदक/लड्डू - भगवान गणेश को मोदक सबसे प्रिय हैं। भोग में मोदक अर्पित करने से भगवान खुश होकर अपने भक्तों को बुद्धि और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। दूर्वा और गुड़ - गणेश जी को 21 दूर्वा अर्पित करना और साथ में गुड़ का भोग लगाना विशेष फलदायी होता है। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है। केला - फलों में गणेश जी को केला बहुत पसंद है। केले का भोग लगाने से कार्यों में सफलता मिलती है। नारियल - नारियल का भोग संकटों को दूर करने वाला माना जाता है। पूजा का महत्व और लाभ गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से जीवन की सभी बाधाओं और कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस दिन चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने से कुंडली का चंद्र दोष दूर होता है। भगवान गणेश को बुद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि उनकी आराधना से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पूजन मंत्र ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा:।।वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा:।।ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा:।। यह भी पढ़ें: Vamana Avatar: क्यों भगवान विष्णु को लेना पड़ा था वामन अवतार? रहस्यमयी है वजह यह भी पढ़ें: Ganadhipa Chaturthi 2025: कब है गणाधिप संकष्टी चतुर्थी? यहां नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Ganadhipa Chaturthi 2025 Kab Hai Ganadhipa Chaturthi 2025 Bhog Ganadhipa Chaturthi 2025 Bhog List Ganesh Ji Ke Priya Bhog Ganadhipa Chaturthi 2025 Puja Rituals Ganadhipa Chaturthi 2025 Puja Vidhi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ईएसटीआईसी 2025 भारत की बड़ी टेक छलांग से यादगार बन गया : जितेंद्र सिंहईएसटीआईसी 2025 भारत की बड़ी टेक छलांग से यादगार बन गया : जितेंद्र सिंह
Read more »
2025 बिहार चुनाव कैसे बन रहा 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति का रिहर्सल?2025 बिहार चुनाव कैसे बन रहा 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति का रिहर्सल?
Read more »
ದಿನಭವಿಷ್ಯ 05-11-2025: ಬುಧವಾರ ಕಾರ್ತಿಕ ಹುಣ್ಣಿಮೆಯಂದು ಸಿದ್ಧಿ ಯೋಗ, ಈ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಇಷ್ಟಾರ್ಥ ಸಿದ್ಧಿToday Horoscope 05th November 2025: ನವೆಂಬರ್ 05, 2025ರ ಈ ದಿನ ಬುಧವಾರ, ಕಾರ್ತಿಕ ಹುಣ್ಣಿಮೆಯಂದು ಮೇಷ, ವೃಷಭ, ಮಿಥುನ, ಕರ್ಕ, ಸಿಂಹ, ಕನ್ಯಾ, ತುಲಾ, ವೃಶ್ಚಿಕ, ಧನು, ಮಕರ, ಕುಂಭ ಮತ್ತು ಮೀನ ರಾಶಿಯವರ ರಾಶಿಫಲ ಹೇಗಿದೆ ತಿಳಿಯೋಣ.
Read more »
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 से उठा पर्दा, EICMA 2025 में कंपनी ने किया पेश, अब तक का सबसे पावरफुल है मॉडलरॉयल एनफील्ड बुलेट 650 ने EICMA 2025 मिलान में डेब्यू किया, नवंबर 2025 में वागाटोर गोवा के मोटोवर्स 2025 में कीमत घोषित होगी, अनुमानित कीमत 3.40 लाख रुपये से शुरू.
Read more »
Ganadhipa Chaturthi 2025: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत की क्या है सही तिथि? नोट कर लें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त!Ganadhipa Chaturthi 2025 Kab hai: अगहन माह यानी मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी तिथि को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाता है. इस पर्व पर गणेश जी की पूजा की जाती है जिससे जीवन के दुख और संकट खत्म होते हैं और बुद्धि व सौभाग्य बढ़ता है.
Read more »
देव दीपावली पर 25 लाख दीये जगमगाएंगे: काशी में योगी क्रूज से देखेंगे, प्रयागराज संगम पर लोग पहुंच रहे, मथुर...uttar Pradesh Varanasi Dev Deepawali-2025 Live Update Laser Show CM Yogi
Read more »
