भारत दक्षिण अमेरिकी देशों में व्यापार बढ़ाने के लिए पेरू और चिली के साथ व्यापार समझौते करने की तैयारी कर रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का दक्षिण अमेरिका को निर्यात 20 अरब डॉलर रहा, जबकि चीन का 500 अरब डॉलर से अधिक है। समझौते से भारत को दुर्लभ खनिज पदार्थ प्राप्त करने में मदद मिलेगी और व्यापारिक रिश्ते मजबूत...
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अमेरिका और यूरोप में भले ही भारत का वस्तु निर्यात लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन दक्षिण अमेरिकी देशों में अब भी भारत की निर्यात हिस्सेदारी अत्यंत कम है। भारत ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 440 अरब डॉलर का निर्यात किया था और इनमें सिर्फ 20 अरब डॉलर का निर्यात दक्षिण अमेरिका में किया गया। दक्षिण अमेरिका में 30 से अधिक देश हैं और सभी देशों को मिलाकर दक्षिण अमेरिका सालाना 1.
4 ट्रिलियन डॉलर का आयात करता है। हालांकि, इसमें भारत की हिस्सेदारी सिर्फ 20 अरब डॉलर की है। चीन दक्षिण अमेरिका में सालाना 500 अरब डॉलर से अधिक का निर्यात करता है। भारत उठाने जा रहा ये बड़ा कदम इसे ध्यान में रखते हुए ही वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय अब पेरू व चिली जैसे दक्षिण अमेरिकी देशों के साथ क्रंपेहेंसिव इकोनामिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट करने जा रहा है। मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के साथ व्यापार समझौते को लेकर तीन राउंड की बातचीत हाल ही में पूरी हुई है। वार्ता सफल तरीके से आगे बढ़ रही है और अगले साल आरंभ में इन देशों के साथ व्यापार समझौता हो सकता है। व्यापार समझौते में वस्तु के साथ सेवा सेक्टर को भी शामिल किया गया है। भारत को मिल सकता है इस चीज का फायदा मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक पेरू और चिली जैसे देशों में दुर्लभ किस्म के खनिज पदार्थ भारी मात्रा में पाए जाते हैं। इन देशों के साथ व्यापार समझौता होने पर दुर्लभ खनिज पदार्थ हासिल करने में आसानी होगी। जानकारों का कहना है कि पेरू की अर्थव्यवस्था का आकार भले ही मात्र 300 अरब डॉलर का है, लेकिन यहां की प्रति व्यक्ति आय सालाना 7000 डॉलर है और लोगों की खरीदारी क्षमता काफी अधिक है। यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की मदद से छोटी-छोटी प्रोसेसिंग यूनिट का बिछ सकता है जाल, पीयूष गोयल बोले- जल्द होगा ऐलान
India Peru Trade Agreement India Chile Trade Agreement South America Export Strategy Comprehensive Economic Partnership Agreement Rare Earth Minerals Import India Trade 2024-25 South America Import Market Indian Export Growth Ministry Of Commerce And Industry
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MBSG vs BFC Live Streaming: আজ মাঠে যেতে পারছেন না? কুছ পরোয়া নেই, আরামে মোবাইলেই দেখুন মহাসংগ্রাম...When and Where To Watch ISL 2024-25 Final Mohun Bagan Super Giants vs Bengaluru FC
Read more »
पाकिस्तान पर स्ट्राइक का IPL पर असर नहीं: शेड्यूल के मुताबिक 25 मई को कोलकाता में खेला जाएगा फाइनल; अभी 18 ...Operation Sindoor Won't Affect IPL 2024 Schedule; Final on May 25 dainik bhaskar ipl updates
Read more »
PF पर बरकरार रहेगी 8.25 की ब्याज दर, सरकार ने लगाई मुहर; 7 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदाकेंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पीएफ जमा पर 8.
Read more »
RBI ने 2024 में 72.6 टन सोना खरीदा: नोट छापने का खर्च 25% बढ़कर ₹6,373 करोड़ हुआ; RBI एनुअल रिपोर्ट की 8 बड...भारत का गोल्ड रिजर्व 2024-25 में 57.48 टन बढ़कर 879.
Read more »
ITR-फाइलिंग के लिए 20 दिन से भी कम टाइम बचा: रिटर्न भरने पर आसानी से मिलता है लोन, यहां जानें इसके 4 फायदेIncome Tax Return (ITR) Filing Benefits Explained; वित्त वर्ष 2024-25 के लिए के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइन (ITR) करने के लिए 20 दिन से भी कम का टाइम बचा है।
Read more »
25 स्टार और 17000 करोड़ की ब्रांड वैल्यू, कमाई में कौन है एड फिल्म इंडस्ट्रीज का किंग, कोहली, रणवीर या शाहरुख?एक रिपोर्ट के अनुसार टॉप 25 इंडियन सेलिब्रिटीज की टोटल ब्रांड वैल्यू 2024 में 2 बिलियन डॉलर 17000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। विराट कोहली 2024 में 231.
Read more »
