GT vs MI Highlights: आखिरी 12 गेंदों में मुंबई इंडियंस ने यूं पलट दी बाजी, रोमांचक एलिमिनेटर में गुजरात को रौंदा, क्वालिफायर-2 में पंजाब से भिड़ंत

Mumabi Vs Gujrat News

GT vs MI Highlights: आखिरी 12 गेंदों में मुंबई इंडियंस ने यूं पलट दी बाजी, रोमांचक एलिमिनेटर में गुजरात को रौंदा, क्वालिफायर-2 में पंजाब से भिड़ंत
Mi Vs Gt EliminatorMi Vs Gt Eliminator ResultSai Sudharsan Batting
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 216 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 121%
  • Publisher: 51%

मुल्लांपुर में खेले गए रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर अपने छठे आईपीएल खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस 208 रन ही बना...

मुल्लांपुर: आईपीएल 2025 के रोमांचक एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराते हुए अपने छठे खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में 24 रनों की जरूरत थी और राहुल तेवतिया मैदान पर थे, लेकिन ग्लीसन ने शुरुआती 3 गेंदों में सिर्फ 3 रन दिए, जबकि आखिरी 3 गेंदें अश्वनी कुमार ने कीं और मैच बचा लिया। उन्होंने शाहरुख खान को आउट भी किया। मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 6 विकेट पर 208 रनों तक ही पहुंच सकी। उसके लिए सबसे अधिक साई सुदर्शन ने 49 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का के दम पर 80 रनों की पारी खेली, जबकि ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट झटके, हालांकि जसप्रीत बुमराह 4 ओवरों में 27 रन देकर एक विकेट झटकने के साथ ही सबसे किफायती रहे। अब क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत एक जून को पंजाब किंग्स के साथ अहमदाबाद में होगी, जिसकी विनर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ 3 जून को फाइनल खेलेगी।पहाड़ सरीखे लक्ष्य के आगे शुभमन गिल का बल्ला दे गया धोखा229 रनों के पहाड़ सरीखे लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआती अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट के शिकार बने। वह एक रन पर LBW आउट दिए गए, जबकि तुरंत DRS लिया लेकिन काम नहीं बना। अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 4 रन देकर दबाव बनाया तो तीसरे ओवर में साई सुदर्शन ने ट्रेंट बोल्ट को दूसरी गेंद पर छक्का लगाया, जबकि कुसल मेंडिस ने दो और छक्के जड़ते हुए इस ओवर में कुल 21 रन कूट डाले। इन दोनों ने रनों के बहाव को कम नहीं होने दिया और यही वजह है कि गुजरात ने कप्तान का विकेट गंवाने के बावजूद 50 रन 5 ओवरों में पूरे कर लिए।कुसल मेंडिस हुए अजीब ढंग से हिटविकेटगुजरात की पारी संभलते दिख रही थी कि बड़ी हिट लगाने के चक्कर में अपना बैलेंस खोने वाले कुसल मेंडिस ने पिछला पैर स्टंप्स पर दे मारा। सेंटनर की गेंद पर अजीब तरीके से आउट होने वाले कुसल ने 10 गेंदों में 2 छक्के और एक चौका के दम पर 20 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद गुजरात के खेमे में सन्नाटा पसर गया। हर किसी को इस विकेट की कीमत पता थी। कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच आशीष नेहरा का चेहरा पीला पड़ गया था। इस तरह से 64 रनों की साझेदारी टूट गई।बुमराह ने यॉर्कर गेंद से वाशिंगटन सुंदर को क्लीन बोल्ड कियावाशिंगटन सुंदर नए बल्लेबाज थे और कुछ देर तक ठहरने के बाद ट्रेंट बोल्ट को एक ही ओवर में गगनचुंबी दो छक्के और एक चौका मारा तो कुल 18 रन लूट लिए। अब गुजरात गेम में लौटते दिख रही थी। हालांकि, 14वें ओवर में मुंबई ने अपने सबसे बड़े हथियार जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई तो उन्होंने तीर सी यॉर्कर डालते हुए सुंदर को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस गेंद को देखकर हर कोई अवाक था, जबकि सुंदर 24 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के के दम पर 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में 24 और राहुल तेवतिया ने 11 गेंदों में नाबाद 16 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन गुजरात को जीत तक नहीं पहुंचा सके।मुंबई इंडियंस की पारी का रोमांच, हिटमैन की फिफ्टीइससे पहले रोहित शर्मा के 50 गेंद में 81 रन और पदार्पण करने वाले जॉनी बेयरस्टो की आक्रामक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट पर 228 रन बनाए। पिच पर क्वालिफायर-1 मैच की तरह घास नहीं थी लिहाजा मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात की फील्डिंग बहुत ही लचर रही और उसने तीन अहम कैच टपकाए, जिनमें से दो रोहित के और एक सूर्यकुमार यादव के थे। रोहित शर्मा के खूब छूट कैचरोहित को पावरप्ले में दो जीवनदान मिले जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। पहले गेराल्ड कोएत्जी ने डीप में उनका कैच छोड़ा और फिर गुजरात के लिए पदार्पण करने वाले कुसल मेंडिस ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे कैच टपकाया। बेयरस्टो ने पावरप्ले में आक्रामक खेलते हुए मुंबई को शानदार शुरुआत दी। इंग्लैंड टीम से बाहर इस बल्लेबाज ने हाल ही में यॉर्कशर के लिए काउंटी क्रिकेट में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। वह इस मैच से ही मुंबई टीम से जुड़े हैं।रोहित ने राशिद खान को लिया निशाने परपावरप्ले में स्पिनर साई किशोर के आने पर रोहित ने भी हाथ खोलने शुरू किए। मुंबई के पूर्व कप्तान ने दो चौके और एक छक्का लगाकर टीम को छठे ओवर में बिना किसी नुकसान के 79 रन तक पहुंचाया जो इस सत्र में पावरप्ले में मुंबई का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अधिकांश बल्लेबाज अफगानिस्तान के धुरंधर स्पिनर राशिद खान को संभलकर खेलते हैं लेकिन अपनी लय में आने पर रोहित ने उन्हें भी नहीं बख्शा और स्लॉग स्वीप पर छक्का जड़ दिया।आखिरी में सूर्या-तिलक की कैमियो पारीमुंबई का स्कोर दस ओवर में एक विकेट पर 113 रन था। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार ने कोएत्जी का स्वागत दो छक्कों के साथ किया। तिलक वर्मा ने भी 11 गेंद में 25 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 20वें ओवर में कोएत्जी को 3 छक्के लगाकर मुंबई को 228 तक पहुंचाया।.

मुल्लांपुर: आईपीएल 2025 के रोमांचक एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराते हुए अपने छठे खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में 24 रनों की जरूरत थी और राहुल तेवतिया मैदान पर थे, लेकिन ग्लीसन ने शुरुआती 3 गेंदों में सिर्फ 3 रन दिए, जबकि आखिरी 3 गेंदें अश्वनी कुमार ने कीं और मैच बचा लिया। उन्होंने शाहरुख खान को आउट भी किया। मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 6 विकेट पर 208 रनों तक ही पहुंच सकी। उसके लिए सबसे अधिक साई सुदर्शन ने 49 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का के दम पर 80 रनों की पारी खेली, जबकि ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट झटके, हालांकि जसप्रीत बुमराह 4 ओवरों में 27 रन देकर एक विकेट झटकने के साथ ही सबसे किफायती रहे। अब क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत एक जून को पंजाब किंग्स के साथ अहमदाबाद में होगी, जिसकी विनर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ 3 जून को फाइनल खेलेगी।पहाड़ सरीखे लक्ष्य के आगे शुभमन गिल का बल्ला दे गया धोखा229 रनों के पहाड़ सरीखे लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआती अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट के शिकार बने। वह एक रन पर LBW आउट दिए गए, जबकि तुरंत DRS लिया लेकिन काम नहीं बना। अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 4 रन देकर दबाव बनाया तो तीसरे ओवर में साई सुदर्शन ने ट्रेंट बोल्ट को दूसरी गेंद पर छक्का लगाया, जबकि कुसल मेंडिस ने दो और छक्के जड़ते हुए इस ओवर में कुल 21 रन कूट डाले। इन दोनों ने रनों के बहाव को कम नहीं होने दिया और यही वजह है कि गुजरात ने कप्तान का विकेट गंवाने के बावजूद 50 रन 5 ओवरों में पूरे कर लिए।कुसल मेंडिस हुए अजीब ढंग से हिटविकेटगुजरात की पारी संभलते दिख रही थी कि बड़ी हिट लगाने के चक्कर में अपना बैलेंस खोने वाले कुसल मेंडिस ने पिछला पैर स्टंप्स पर दे मारा। सेंटनर की गेंद पर अजीब तरीके से आउट होने वाले कुसल ने 10 गेंदों में 2 छक्के और एक चौका के दम पर 20 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद गुजरात के खेमे में सन्नाटा पसर गया। हर किसी को इस विकेट की कीमत पता थी। कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच आशीष नेहरा का चेहरा पीला पड़ गया था। इस तरह से 64 रनों की साझेदारी टूट गई।बुमराह ने यॉर्कर गेंद से वाशिंगटन सुंदर को क्लीन बोल्ड कियावाशिंगटन सुंदर नए बल्लेबाज थे और कुछ देर तक ठहरने के बाद ट्रेंट बोल्ट को एक ही ओवर में गगनचुंबी दो छक्के और एक चौका मारा तो कुल 18 रन लूट लिए। अब गुजरात गेम में लौटते दिख रही थी। हालांकि, 14वें ओवर में मुंबई ने अपने सबसे बड़े हथियार जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई तो उन्होंने तीर सी यॉर्कर डालते हुए सुंदर को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस गेंद को देखकर हर कोई अवाक था, जबकि सुंदर 24 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के के दम पर 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में 24 और राहुल तेवतिया ने 11 गेंदों में नाबाद 16 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन गुजरात को जीत तक नहीं पहुंचा सके।मुंबई इंडियंस की पारी का रोमांच, हिटमैन की फिफ्टीइससे पहले रोहित शर्मा के 50 गेंद में 81 रन और पदार्पण करने वाले जॉनी बेयरस्टो की आक्रामक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट पर 228 रन बनाए। पिच पर क्वालिफायर-1 मैच की तरह घास नहीं थी लिहाजा मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात की फील्डिंग बहुत ही लचर रही और उसने तीन अहम कैच टपकाए, जिनमें से दो रोहित के और एक सूर्यकुमार यादव के थे।रोहित शर्मा के खूब छूट कैचरोहित को पावरप्ले में दो जीवनदान मिले जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। पहले गेराल्ड कोएत्जी ने डीप में उनका कैच छोड़ा और फिर गुजरात के लिए पदार्पण करने वाले कुसल मेंडिस ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे कैच टपकाया। बेयरस्टो ने पावरप्ले में आक्रामक खेलते हुए मुंबई को शानदार शुरुआत दी। इंग्लैंड टीम से बाहर इस बल्लेबाज ने हाल ही में यॉर्कशर के लिए काउंटी क्रिकेट में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। वह इस मैच से ही मुंबई टीम से जुड़े हैं।रोहित ने राशिद खान को लिया निशाने परपावरप्ले में स्पिनर साई किशोर के आने पर रोहित ने भी हाथ खोलने शुरू किए। मुंबई के पूर्व कप्तान ने दो चौके और एक छक्का लगाकर टीम को छठे ओवर में बिना किसी नुकसान के 79 रन तक पहुंचाया जो इस सत्र में पावरप्ले में मुंबई का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अधिकांश बल्लेबाज अफगानिस्तान के धुरंधर स्पिनर राशिद खान को संभलकर खेलते हैं लेकिन अपनी लय में आने पर रोहित ने उन्हें भी नहीं बख्शा और स्लॉग स्वीप पर छक्का जड़ दिया।आखिरी में सूर्या-तिलक की कैमियो पारीमुंबई का स्कोर दस ओवर में एक विकेट पर 113 रन था। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार ने कोएत्जी का स्वागत दो छक्कों के साथ किया। तिलक वर्मा ने भी 11 गेंद में 25 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 20वें ओवर में कोएत्जी को 3 छक्के लगाकर मुंबई को 228 तक पहुंचाया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Mi Vs Gt Eliminator Mi Vs Gt Eliminator Result Sai Sudharsan Batting Rohit Sharma Record Ipl News In Hindi मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मुंबई बनाम गुजरात एलिमिनेटर रोहित शर्मा हार्दिक पंड्या

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

6 ओवर और तीन कैच गिराए... मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस के फील्डर्स ने हद कर दिया6 ओवर और तीन कैच गिराए... मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस के फील्डर्स ने हद कर दियाआईपीएल 2025 में फील्डिंग का स्तर चिंताजनक रूप से गिरा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस के फील्डर्स ने शुरुआथ 6 ओवर में ही 3 आसान कैच गिरा दिए।
Read more »

आईपीएलः पहले क्वालीफ़ायर में पंजाब के सामने बेंगलुरु, दिग्वेश राठी 'मांकडिंग' से फिर आए चर्चा मेंआईपीएलः पहले क्वालीफ़ायर में पंजाब के सामने बेंगलुरु, दिग्वेश राठी 'मांकडिंग' से फिर आए चर्चा मेंपंजाब किंग्स अब 29 मई को पहले क्वालीफ़ायर में आरसीबीसे भिड़ेगी. 30 मई को इलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मुक़ाबला होगा.
Read more »

GT vs MI: हेड टू हेड रिकॉर्ड में गुजरात के सामने नहीं टिकती मुंबई इंडियंस, हार्दिक को डरा रहा होगा रिकॉर्डGT vs MI: हेड टू हेड रिकॉर्ड में गुजरात के सामने नहीं टिकती मुंबई इंडियंस, हार्दिक को डरा रहा होगा रिकॉर्डमुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला होगा। आईपीएल में अभी तक गुजरात और मुंबई के बीच 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं।
Read more »

GT vs MI: एलिमिनेटर मुकाबले में दोनों टीमों ने बदली अपनी प्लेइंग 11, टॉस जीतकर मुंबई का बड़ा फैसलाGT vs MI: एलिमिनेटर मुकाबले में दोनों टीमों ने बदली अपनी प्लेइंग 11, टॉस जीतकर मुंबई का बड़ा फैसलाआईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव किए हैं।
Read more »

शुभमन गिल को DRS भी नहीं बचा सका, ट्रेंट बोल्ट ने यूं किया बब्बर शेर का शिकार, छक्का वाली गेंद पर गच्चाशुभमन गिल को DRS भी नहीं बचा सका, ट्रेंट बोल्ट ने यूं किया बब्बर शेर का शिकार, छक्का वाली गेंद पर गच्चाआईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस के सामने गुजरात टाइटंस की टीम है। इस मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट ने आते ही गुजरात की टीम को एक बड़ा झटका दे दिया।
Read more »

MI vs GT Highlights: गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रनों से दी मात; अब क्वालिफायर-2 में पंजाब से सामनाMI vs GT Highlights: गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रनों से दी मात; अब क्वालिफायर-2 में पंजाब से सामनाIPL Live Cricket Score, MI vs GT Eliminator 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात टाइटंस का सामना
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:56:21