दिल्ली में कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले, दिल्ली दंगों और अगस्ता वेस्टलैंड केस की सुनवाई कर रहे जज भी स्थानांतरित

United States News News

दिल्ली में कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले, दिल्ली दंगों और अगस्ता वेस्टलैंड केस की सुनवाई कर रहे जज भी स्थानांतरित
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

दिल्ली में कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले, दिल्ली दंगों और अगस्ता वेस्टलैंड केस की सुनवाई कर रहे जज भी स्थानांतरित

नई दिल्ली, 30 मई । दिल्ली में शुक्रवार को न्यायपालिका से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के तहत कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए। इस फेरबदल में कड़कड़डूमा कोर्ट में 2020 के दिल्ली दंगों से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी और एएसजे पुलस्त्य प्रमाचला जैसे प्रमुख न्यायिक अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, एएसजे समीर बाजपेयी को साकेत कोर्ट में एएसजे-फास्ट ट्रैक कोर्ट के रूप में स्थानांतरित किया गया है।वह अब तक उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों मामले की सुनवाई कर रहे थे, जो यूएपीए के तहत दर्ज है। इस मामले में शेरजील इमाम, उमर खालिद, ताहिर हुसैन, खालिद सैफी और सफूरा जरगर सहित कई प्रमुख आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही थी।वहीं, एएसजे पुलस्त्य प्रमाचला, जो कड़कड़डूमा कोर्ट में कार्यरत थे, उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में जिला न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया है। प्रमाचला भी कई संवेदनशील मामलों की सुनवाई से जुड़े हुए थे।इसके अलावा, राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष सीबीआई जज संजीव अग्रवाल का भी तबादला किया गया है। वह अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले की सुनवाई कर रहे थे। उन्हें अब तीस हजारी कोर्ट में जिला जज के पद पर नियुक्त किया गया है। हाल ही में जज संजीव अग्रवाल ने अगस्ता वेस्टलैंड केस में मुख्य आरोपी और ब्रिटिश बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल जेम्स से यह कहते हुए नाराजगी जाहिर की थी कि यह देखकर दुख हुआ कि सात साल में भी मुकदमा शुरू नहीं हुआ है।--आईएएनएसपीएके/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तबादले, इधर से उधर हुए ACP और SHO, भरत कुमार पाठक को पुलिस लाइन भेजा गयालखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तबादले, इधर से उधर हुए ACP और SHO, भरत कुमार पाठक को पुलिस लाइन भेजा गयाTransfers in Lucknow Police Commissionerate: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए.
Read more »

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंताजनक, अप्रैल में टॉप-10 शहरों में रही शामिलDelhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंताजनक, अप्रैल में टॉप-10 शहरों में रही शामिलदिल्ली में तमाम प्रयासों के बावजूद वायु प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंताजनक है। अप्रैल महीने में दिल्ली प्रदूषण के मामले में देश में पांचवें स्थान पर रही। यहां पीएम 2.
Read more »

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, मिचेल स्टार्क-फरेरा आईपीएल से बाहर; विल जैक्स की वापसीIPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, मिचेल स्टार्क-फरेरा आईपीएल से बाहर; विल जैक्स की वापसीमिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के अभियान में अहम खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने 11 मैच में 26.
Read more »

नेशनल हेराल्ड केस-ED की दलील-राहुल, सोनिया पहली नजर में आरोपी: कोर्ट ने पूछा- कांग्रेसी पार्टी आरोपी है या ...नेशनल हेराल्ड केस-ED की दलील-राहुल, सोनिया पहली नजर में आरोपी: कोर्ट ने पूछा- कांग्रेसी पार्टी आरोपी है या ...Rahul Gandhi Sonia Gandhi National Herald Case Delhi Rouse Avenue Court Hearing Update राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जुड़े नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई
Read more »

कपिल शर्मा शो के फोटोग्राफर कृष्ण दास की निधन से शोक में डूबे साथी कलाकार, बोले- वह हमारा परिवार...कपिल शर्मा शो के फोटोग्राफर कृष्ण दास की निधन से शोक में डूबे साथी कलाकार, बोले- वह हमारा परिवार...टीम की पोस्ट में शो के पुराने एपिसोड में से एक वीडियो भी दिखाया गया है, जिसमें दास एक्टर आयुष्मान खुराना और सोनाक्षी सिन्हा के साथ डांस कर रहे हैं.
Read more »

दिल्ली: प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अभिभावकों की याचिका पर सुनवाईदिल्ली: प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अभिभावकों की याचिका पर सुनवाईदिल्ली: प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अभिभावकों की याचिका पर सुनवाई
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:12:33