Hero Destini 110 को कंपनी ने नए जीएसटी स्ट्रक्चर के हिसाब से लॉन्च किया है. इस स्कूटर पर नए नियम के अनुसार 18% जीएसटी ही लागू होगी. इससे स्कूटर काफी किफायती हो गया है. बाजार में इसका मुकाबला Honda Activa और TVS Jupiter जैसे मॉडलों से है.
Hero Destini Scooter Launch: जीएसटी छूट से सरगर्म ऑटो बाजार में हीरो मोटोकॉर्प ने बड़ा दांव खेला है. जब तमाम कंपनियां दाम घटाने की होड़ में हैं, वहीं हीरो ने ग्राहकों को सिर्फ कीमत का तोहफा ही नहीं दिया, बल्कि एकदम नया स्कूटर Destini 110 लॉन्च किया है.
महज 72,000 रुपये से शुरू होने वाला यह स्कूटर न सिर्फ किफायती है बल्कि लुक और डिज़ाइन के मामले में सेग्मेंट के लीडर Honda Activa को टक्कर देता है. वेरिएंट और प्राइसजनवरी 2025 में कंपनी ने Destini 125 का नया अवतार पेश किया था और अब उसी डिज़ाइन व स्टाइलिंग पर बेस्ड नया Destini 110 लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स में उतारा है. VX वेरिएंट की कीमत 72,000 रुपये और ZX जिसकी कीमत 79,000 रुपये रखी गई है.लुक और डिज़ाइनदेखने में यह स्कूटर काफी हद तक बड़े मॉडल Destini 125 से मिलता-जुलता है. इसमें वही H-शेप्ड LED डे-टाइम-रनिंग लाइट और LED टेललैंप दिए गए हैं. इंडिकेटर्स एप्रन पर थोड़ा नीचे की ओर प्लेस किए गए हैं. चौड़ा फ्लोरबोर्ड और लंबी सीट के चलते ये स्कूटर एक आरामयदाक सवारी के लिए डिज़ाइन किया गया है. Hero Destini का बेस VX वेरिएंट Activa से सस्ता है. Photo: ITGकलर ऑप्शनVX वेरिएंट: ग्रे, ब्लू और व्हाइट ZX वेरिएंट: ग्रे, ब्लू और रेडइंजन और परफॉर्मेंसDestini 110 में कंपनी ने 110.9 सीसी का इंजन दिया है, जो 8.1 bhp की पावर और 8.87 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. हीरो का दावा है कि यह स्कूटर 56.2 kmpl का माइलेज देगा. ZX वेरिएंट में कंपनी ने कैस्ट व्हील्स और फ्रंट डिस्क ब्रेक ब्रेक्स दिए हैं. वहीं VX वेरिएंट में ड्रम ब्रेक सेटअप मिलता है. Advertisement आंकड़ो में Destiniसीट हाइट 770 मिमी व्हीलबेस 1,302 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस 162 मिमी वजन 114 किग्रा फ्यूल टैंक 5.3 लीटर मिलते हैं ये फीचर्सदोनों वेरिएंट्स में प्रोजेक्टर LED हेडलाइट, LED टेल लैंप, डिगी-एनालॉग स्पीडोमीटर, फ्रंट ग्लव बॉक्स, इनबिल्ट USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सस्पेंशन के लिए सामने टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे सिंगल-साइड शॉक दिया गया है. दोनों वेरिएंट्स में 12-इंच ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं. Honda Activa से तुलनाभारत का सबसे लोकप्रिय स्कूटर Honda Activa फिलहाल 73,000 रुपये से 77,500 की रेंज में उपलब्ध है. ऐसे में हीरो ने Destini 110 को रणनीतिक तरीके से पोजिशन किया है. इसका बेस VX वेरिएंट Activa से सस्ता है. टॉप ZX वेरिएंट थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन इसमें डिस्क ब्रेक, कैस्ट व्हील्स और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे प्रीमियम फीचर्स हैं, जो Activa में नहीं मिलते.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Hero Destini 110 Launch Hero Destini 110 Price Hero Destini 110 Features Hero Destini 110 Specification Hero Motocorp Hero Destini 110 Mileage Hero Destini 110 Details Hero New Scooter Launch Hero Scooter Gst Price Honda Activa हीरो डेस्टिनी स्कूटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GST Reforms : GST 2.0 में इतने रूपए सस्ते हुए दूध, दही और पनीर के दाम, देखें वीडियोGST Reforms: Milk, curd and cheese prices reduced by this much in GST 2.0, GST Reforms : GST 2.0 में इतने रूपए सस्ते हुए दूध, दही और पनीर के दाम, देखें वीडियो
Read more »
New GST Rates: पतंजलि फूड्स ने भी घटाए दाम; देखें अब कितने की मिलेगी बिस्कुट, दंत-केश कांतिपतंजलि फूड्स लिमिटेड ने जीएसटी कटौती GST 2.
Read more »
Modi on GST Reforms: GST সাশ্রয় উত্সব! স্বদেশী পণ্যে জোর দিয়ে বড় বার্তা মোদীর....PM Narendra Modis messages on GST Reforms
Read more »
GST 2.0: जीएसटी की नई दरें लागू होने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें, यहां देखें पूरी लिस्टGST 2.0: These items will become more expensive with the implementation of the new GST rates जीएसटी की नई दरें लागू होने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें, यहां देखें पूरी लिस्ट
Read more »
GST 2.0 के बाद Maruti से लेकर Toyota तक की कारों की कीमत हुई कम, देखें पूरी लिस्टGST 2.0 Car Price देश में जीएसटी 2.
Read more »
New GST rate from Today: জিএসটি ২.০: ক্যান্সার সহ ৩৩ জরুরি ওষুধ, সস্তা হচ্ছে নিত্য প্রয়োজনীয় ৩৭৫টি জিনিস...GST 2.0: New GST rate from Today 33 medicines with cancer medicine and 375 daily essential items getting cheaper
Read more »
