GST 2.0 Car Price देश में जीएसटी 2.
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में आज से जीएसटी की नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। जिसके बाद कारों को खरीदने के लिए कम कीमत देनी होगी। अब कारों पर कितना फीसदी टैक्स लगेगा। किस निर्माता की किस गाड़ी को खरीदने पर कितनी छूट मिलेगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। कीमत हुई कम जीएसटी की नई व्यवस्था को आज से देश भर में लागू कर दिया गया है। जिसके बाद कारों को खरीदने के लिए पहले के मुकाबले कम कीमत देनी होगी। अब कारों पर 18 और 40 फीसदी टैक्स लिया जा रहा है। इसके अलावा कारों पर लगने वाले सेस को भी खत्म कर दिया गया है। महिंद्रा की कारों पर कितनी छूट महिंद्रा की बोलेरो और नियो पर 1.
27 लाख रुपये की छूट मिल रही है। XUV 3XO के पेट्रोल वेरिएंट पर 1.40 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट्स पर 1.56 लाख रुपये की छूट मिलेगी। थार पर 1.35 लाख रुपये तक कम हुए हैं। थार रॉक्स पर 1.33 लाख रुपये कम हुए हैं। स्कॉर्पियो क्लासिक पर 1.01 लाख रुपये कम हुए हैं। स्कॉर्पियो एन पर 1.45 लाख रुपये कम हुए हैं। XUV 700 को खरीदने पर 1.43 लाख रुपये कम हुए हैं। Tata Motors की कारों पर कितनी छूट टाटा मोटर्स की टियागो पर 75 हजार रुपये कम हुए हैं। टाटा टिगोर को खरीदने पर 80 हजार रुपये की छूट मिल रही है। टाटा अल्ट्रोज पर 1.10 लाख रुपये कम हो गए हैं। टाटा पंच पर 85 हजार रुपये तक कम हुए हैं। टाटा नेक्सन पर 1.55 लाख रुपये तक कम हो गए हैं। टाटा हैरियर पर 1.40 लाख रुपये तक कम हो गए हैं। टाटा सफारी पर 1.45 लाख रुपये कम हुए हैं। टाटा कर्व पर 65 हजार रुपये तक कम किए गए हैं। टोयोटा की कारों पर कितनी छूट टोयोटा की फॉर्च्यूनर पर 3.49 लाख रुपये कम हुए हैं। टोयोटा की लीजेंडर को खरीदना 3.34 लाख रुपये सस्ता हो गया है। टायोटा हाइलक्स पर 2.52 लाख रुपये कम हुए हैं। टोयोटा वैलफायर पर 2.78 लाख रुपये कम हुए हैं। टोयोटा कैमरी पर 1.01 लाख रुपये कम हुए हैं। इनोवा क्रिस्टा पर 1.80 लाख रुपये कम हुए हैं। इनोवा हाईक्रॉस पर 1.15 लाख रुपये कम हुए हैं। किआ की कारों पर कितनी छूट किआ सोनेट पर 1.64 लाख रुपये कम हुए हैं। किआ सिरोस पर 1.86 लाख रुपये कम हुए हैं। किआ सेल्टॉस पर करीब 75 हजार रुपये कम हुए हैं। किआ कैरेंस पर करीब 48 हजार रुपये कम हुए हैं। कैरेंस क्लाविस पर करीब 78 हजार रुपये कम हुए हैं। कार्निवल पर 4.48 लाख रुपये कम हुए हैं। स्कोडा की कारों पर कितनी छूट स्कोडा कोडियाक पर 3.3 लाख रुपये कम हुए हैं। कुशाक पर 66 हजार रुपये कम हुए हैं। स्लाविया पर भी 63 हजार रुपये कम हुए हैं। स्कोडा की कारों पर जीएसटी की छूट के साथ ही फेस्टिव ऑफर भी दिए जा रहे हैं। हुंडई की कारों पर कितनी छूट हुंडई आई10 नियोस पर करीब 74 हजार रुपये कम हुए हैं। हुंडई ऑरा पर 78 हजार रुपये तक कम हुए हैं। हुंडई एक्सटर पर 89 हजार रुपये कम हुए हैं। हुंडई आई-20 पर 98 हजार रुपये कम हुए हैं। हुंडई वेन्यू पर 1.23 लाख रुपये कम हुए हैं। हुंडई वरना पर 60 हजार रुपये कम हुए हैं। हुंडई क्रेटा पर 72 हजार रुपये कम हुए हैं। हुंडई अल्काजार पर 75 हजार रुपये कम हुए हैं। हुंडई ट्यूशॉ पर 2.4 लाख रुपये कम हुए हैं। रेनो की कारों पर कितनी छूट रेनो की ओर से काइगर पर 96 हजार रुपये कम हुए हैं। मारुति सुजुकी की कारों पर कितनी छूट मारुति ऑल्टो के10 पर 1.07 लाख रुपये कम हुए हैं। मारुति एस प्रेसो पर 1.30 लाख रुपये कम हुए हैं। मारुति सेलेरियो पर 94 हजार रुपये तक कम हुए हैं। मारुति वैगन आर पर 79 हजार रुपये तक कम हुए हैं। मारुति इग्निस की कीमत में 71 हजार रुपये कम हुए हैं। मारुति स्विफ्ट की कीमत में 84 हजार रुपये तक कम हुए हैं। मारुति बलेनो की कीमत में 86 हजार रुपये तक कम हुए हैं। मारुति डिजायर की कीमत में 88 हजार रुपये तक कम हुए हैं। मारुति फ्रॉन्क्स की कीमत में 1.12 लाख रुपये कम हुए हैं। मारुति ब्रेजा की कीमत में 1.12 लाख रुपये कम हुए हैं। मारुति ग्रैंड विटारा की कीमत में 1.07 लाख रुपये कम हुए हैं। मारुति जिम्नी की कीमत में 52 हजार रुपये कम हुए हैं। मारुति अर्टिगा की कीमत में 46 हजार रुपये कम हुए हैं। मारुति XL6 की कीमत में 52 हजार रुपये कम हुए हैं। मारुति इनविक्टो की कीमत में 62 हजार रुपये कम हुए हैं। शोरूम से मिलेगी जानकारी जीएसटी से कीमत कम होने का फायदा अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग है। इसलिए शोरूम पर जाकर कीमत की सही जानकारी लें।
Car Prices Price Cut Maruti Toyota Price List Automotive India Discounts
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GST के बाद Maruti Wagon R की कीमतों में भारी कटौती, जानें नई कीमतेंGST के नए स्ट्रक्चर के लागू होने के बाद मारुति सुजुकी ने अपनी Wagon R की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। Wagon R की शुरुआती कीमत अब 4,98,900 रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। इसमें 6 एयरबैग और कई अन्य सुविधाएँ भी शामिल हैं।
Read more »
GST Reforms : GST 2.0 में इतने रूपए सस्ते हुए दूध, दही और पनीर के दाम, देखें वीडियोGST Reforms: Milk, curd and cheese prices reduced by this much in GST 2.0, GST Reforms : GST 2.0 में इतने रूपए सस्ते हुए दूध, दही और पनीर के दाम, देखें वीडियो
Read more »
GST 2.0: 22 सितंबर से लागू होगा नया जीएसटी, जानिए क्या होगा सस्ता और क्या महंगा22 सितंबर को नया जीएसटी लागू होने वाला है, जिससे वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में बदलाव होगा। कई चीजें सस्ती होंगी, जबकि कुछ महंगी। यहां पूरी सूची देखें।
Read more »
GST 2.0: आज से नया टैक्स स्लैब लागू, जानें क्या होगा सस्ता और क्या रहेगा महंगाभारत में GST 2.0 के तहत आज से नया टैक्स स्लैब लागू हो गया है, जिसमें 5%, 18% और 40% की टैक्स दरें शामिल हैं। इस बदलाव से इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे एयर कंडीशनर, रेफ्रीजरेटर और टीवी सस्ते होंगे, जबकि लग्जरी वस्तुओं पर टैक्स बढ़ेगा। मोबाइल फोन और लैपटॉप पर कोई बदलाव नहीं होगा।
Read more »
GST 2.0 Benefits: പുതിയ ജിഎസ്ടി നിരക്ക് ഇന്ന് മുതൽ പ്രാബല്യത്തിൽNew GST Rate comes effect from today: പുതിയ ഘടന പ്രകാരം, ഭൂരിഭാഗം സാധനങ്ങൾക്കും സേവനങ്ങൾക്കും ഇനി 5 ശതമാനമോ 18 ശതമാനമോ നികുതി ചുമത്തും.
Read more »
GST 2.0: जीएसटी की नई दरें लागू होने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें, यहां देखें पूरी लिस्टGST 2.0: These items will become more expensive with the implementation of the new GST rates जीएसटी की नई दरें लागू होने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें, यहां देखें पूरी लिस्ट
Read more »
