Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज बहुत ही प्रसिद्ध संत हैं, जिनके पास हर कोई जीवन से जुड़ी समस्या का निवारण लेने पहुंचता है. साथ ही, प्रेमानंद महाराज भक्ति के पथ पर चलने का मार्ग भी बताते हैं.
Premanand Maharaj: राधा रानी और मां दुर्गा, दोनों ही हमारे धर्म और आस्था की प्रमुख देवियां हैं. लेकिन इनका महत्व और स्वरूप अलग माना जाता है. राधा रानी को भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य प्रेमिका और उनकी आत्मा कहा जाता है.
उनका जीवन संदेश देता है कि ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सुंदर मार्ग प्रेम और समर्पण है. राधा जी का स्वरूप कोमल, करुणामयी और भक्तिभाव से पूर्ण है, इसलिए उन्हें भक्ति की देवी कहा जाता है. वहीं, दूसरी ओर मां दुर्गा शक्ति और पराक्रम की देवी मानी जाती हैं, जिन्हें आदिशक्ति भी कहा जाता है. दुर्गा मां का स्वरूप तेजस्वी और वीर है, वे शस्त्रों से सुसज्जित होकर सिंह पर विराजमान होती हैं. जब भी कोई व्यक्ति राधा रानी और मां दुर्गा की पूजा और उपासना करता है तो दोनों की उपासना अलग अलग विधियों से की जाती है. ये अंतर है राधा रानी और मां दुर्गा मेंमथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से भी एक भक्त ने यही प्रश्न किया. भक्त ने पूछा, 'राधा रानी और मां दुर्गा में क्या अंतर है? इस पर महाराज जी ने उत्तर देते हुए कहा कि, 'राधा रानी और मां दुर्गा में बहुत सूक्ष्म अंतर है और वह है प्रेम का. मां दुर्गा आद्याशक्ति हैं, रुद्ररूपिणी हैं और वीर भाव की देवी हैं. जबकि हमारी राधा रानी महाप्रेम की मूर्ति हैं, जहां सिर्फ और सिर्फ प्रेम की बात होती है. राधा रानी नीलकमल पर विराजमान होती हैं, जबकि मां दुर्गा को अष्टभुजा, सोलह भुजा या बत्तीस भुजा रूप में दर्शाया जाता है, जो शक्ति का प्रतीक हैं.' Advertisement आगे प्रेमानंद महाराज ने कहा कि, 'राधा रानी और मां दुर्गा की शक्ति मूल रूप से एक ही है, लेकिन जब बात प्रेम की आती है तो फर्क साफ दिखाई देता है. राधा रानी के चरणों में फूल बिछाए जाते हैं और यह भय रहता है कि कहीं किशोरी जी के चरणों में कोई कांटा न लग जाए. वहीं मां दुर्गा राक्षसों के गले पर पैर रखकर लंबी जीभ निकालती हैं. यही अंतर है इन दोनों शक्तियों में.' कौन हैं प्रेमानंद महाराज?प्रेमानंद महाराज का पूरा नाम श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज है. वह मथुरा और वृंदावन के जाने माने आध्यात्मिक गुरु और संत हैं. महाराज जी राधा रानी और श्रीकृष्ण के उपासक हैं और भक्तों को भक्ति तथा जीवन से जुड़ी समस्याओं का सहज समाधान बताते हैं. खास बात यह है कि वे किसी के साथ भेदभाव नहीं करते, चाहे सामने कोई बड़ी हस्ती हो या साधारण भक्त. उनकी सादगी और सहज शैली के कारण वे सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Premanand Maharaj Ke Pravachan Premanand Maharaj Ji Premanand Maharaj Ji Ki Katha Premanand Maharaj Ka Satsang Premanand Maharaj Ke Satsang Premanand Maharaj Life Lessons प्रेमानंद महाराज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल की बात मानें या दिमाग की? बुजुर्ग के सवाल पर Premanand Maharaj ने दिया ये जवाबPremanand Maharaj Ji: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी के पास लोग दूर-दूर से अपनी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
क्या कोई भी मंत्र किसी भी तरह जपने पर कल्याण मिलेगा? ध्यान से सुनिए Premanand Ji Maharaj के विचारPremanand Ji Maharaj: जब एक भक्त ने पूछा कि क्या मंत्र जपने से कल्याण होता है. इस पर प्रेमानंद जी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
जब एक भक्त ने AI को लेकर चिंता जताई तो क्या बोले Premanand Ji Maharaj, देखिए ये वीडियोPremanand Maharaj Ji: जब पूरी दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत को लेकर चर्चा कर रही Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र: शरीर से हम परमात्मा, धर्म सिद्धि और सफलता प्राप्त कर सकते हैं, इसे ...Acharya Swami Avdheshanand Giri Maharaj Ji Life Lessons स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र / शरीर से हम परमात्मा, धर्म सिद्धि और सफलता प्राप्त कर सकते हैं, इसे स्वस्थ रखना चाहिए
Read more »
अच्छे संस्कार देने पर भी बच्चे दुख क्यों देते हैं? ध्यान से सुनिए Premanand Ji Maharaj की अनमोल बातेंPremanand Ji Maharaj: जब एक भक्त ने पूछा कि हमने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दिए लेकिन हमें Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
प्रेमानंद जी महाराज के शरण में क्यों गए विराट कोहली-अनुष्का शर्मा? इस कथावाचक ने किया बड़ा खुलासाVirat Kohli Anushka Sharma Premanand Ji Maharaj: विराट और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा को देश में पसंद किए जाने वाले सबसे पावर कपल्स में एक माना जाता है. दोनों अलग-अलग चीजों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. पिछले कुछ सालों से देखने को मिला है कि विराट-अनुष्का ने आध्यात्मिक मार्ग अपनाया है.
Read more »
