GK Quiz trending Children’s Day 2025: क्या आप जानते हैं फूल दिवस के रूप में पहली बार बाल दिवस मनाया गया था, लेकिन कब, क्यों और कहां? आइए 14 नवंबर, बाल दिवस के मौके पर कुछ सामान्य ज्ञान सवाल-जवाब (General Knowledge Questions and Answers) जानते हैं.
GK Quiz trending Children’s Day 2025: हर साल 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. ये पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को समर्पित दिन है. उन्हें बच्चों से काफी प्रेम था और सभी बच्चे प्यार से उन्हें ‘चाचा नेहरू’ पुकारते थे.
बाल दिवस का दिन नेहरू जी द्वारा बच्चों के प्रति प्यार, उन्हें शिक्षा प्रदान करने, विकास और खुशहाली देने के लिए याद किया जाता है. इस मौके पर देश भर के स्कूलों में कार्यक्रम भी होता है. इसके अलावा खेल और शैक्षिक एक्टिविटी भी आयोजित की जाती है. आइए बाल दिवस से संबंधित कुछ सवाल-जवाब बताते हैं, आपका सामान्य ज्ञान और ज्यादा बढ़ाते हैं. सवाल 1:- 14 नवंबर 2025 के बाल दिवस का विषय क्या है? उत्तर:- इस साल 2025 में ‘हर बच्चे के लिए, हर अधिकार’ बाल दिवस का विषय है. सवाल 2:- भारत में क्यों मनाया जाता है बाल दिवस? उत्तर:- भारत में पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर बाल दिवस मनाया है. सवाल 3:- पहली बार फूल दिवस के रूप में बाल दिवस कब मनाया गया था? उत्तर:- भारतीय बाल कल्याण परिषद के पूर्ववर्ती ने पहली बार बाल दिवस 5 नवंबर 1948 को फूल दिवस के रूप में मनाया था. सवाल 4:- 1948 में क्यों मनाया गया था फूल दिवस के रूप में बाल दिवस? उत्तर:- भारतीय बाल कल्याण परिषद ने 1948 में फूल दिवस के रूप में बाल दिवस इसलिए मनाया था कि संयुक्त राष्ट्र बाल अपील के लिए फूलों के टोकन बेचकर धन इकट्ठा किया जा सके. सवाल 5:- 1957 में बाल दिवस पर जारी की गई टिकटों का क्या नाम था. उत्तर:- साल 1957 में पहले आधिकारिक बाल दिवस पर जारी की गई टिकटों को राष्ट्रीय बाल दिवस , राष्ट्रीय बाल दिवस और राष्ट्रीय बाल दिवस का नाम दिया गया था. सवाल 6:- 1955 में बच्चों के लिए जवाहरलाल नेहरू ने किस संगठन की स्थापना की थी? उत्तर:- 1955 में बच्चों के लिए जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय बाल फिल्म सोसाइटी नामक संगठन की स्थापना की थी. सवाल 7:- जवाहरलाल नेहरू को समर्पित बाल दिवस कब से आधिकारिक तौर पर मनाया गया? उत्तर:- 1957 से जवाहरलाल नेहरू को समर्पित बाल दिवस मनाया गया. हर साल उनके जन्मदिन पर 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है. ये भी पढ़ें- Childrens Day 2025: 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस? जानें चिल्ड्रन डे से जुड़ी 5 रोचक बातें
Bal Diwas Quiz 2025 In Hindi Children's Day Quiz In Hindi Gk Quiz On Bal Diwas In Hindi Why We Celebrate Children's Day बाल दिवस 14 नवंबर को क्यों मनाते हैं? बाल दिवस का महत्व बाल दिवस क्यों मनाया जाता है Significance Of Children's Day बाल दिवस Bal Diwas Quiz With Answers Bal Diwas Quiz GK Questions In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GK Quiz: भारत के किस शहर को ‘नीला शहर’ कहा जाता है? इन 20 सवालों से टेस्ट करें अपना जीकेGeneral Knowledge Quiz in Hindi: भारत के शहर अपनी पहचान, इतिहास, संस्कृति और कला के लिए मशहूर है। इसी आधार पर कुछ शहरों के उपनाम या विशिष्ट नाम हैं। आइए यहां जानें विस्तार से।
Read more »
GK Quiz: भारत के किस राज्य को 'मसालों की भूमि' कहा जाता है? आसान हैं ऐसे 20 सवालों के जवाबGK Quiz in Hindi: देश में कई लगभग सभी राज्यों को कुछ न कुछ प्रसिद्धि के लिए जाना जाता है। इन राज्यों की विविधताओं से जुड़े सवाल-जवाब परीक्षाओं से लेकर इंटरव्यू तक घूमते दिख जाते हैं। आइए जानें ऐसे प्रश्न-उत्तर के बारे में।
Read more »
GK Quiz: उल्टी दिशा में घूमता है ये ग्रह, क्या आप जानते हैं नाम?Trending Quiz: ऐसा कौन सा ग्रह है, जो उल्टी दिशा में घूमता है? आइए हम आपको इस सवाल के जवाब के साथ इसी प्रकार के कई और जनरल नॉलेज और लॉजिकल थिंकिंग के सवाल और उसके जवाब के बारे में बताते हैं.
Read more »
GK Quiz: वो कौन सा देश जहां नमाज न पढ़ने पर जेल की सजा? शुक्रवार को नहीं गए तो...Friday Namaz Rules: आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के नाम बताने जा रहे हैं जहां नमाज न पढ़ने पर जेल की सजा और जुर्माना भरना पड़ सकता है. आइए वो कौन से देश हैं? जानते हैं.
Read more »
GK: हल्दीघाटी-तराइन ही नहीं, ये भूले-बिसरे युद्ध भी रहे प्रसिद्ध, इतिहास के धुरंधर ही जानते होंगे जवाबHistory GK Quiz in Hindi: भारत के इतिहास में कई युद्ध दर्ज हैं। हल्दीघाटी, पानीपत और तराइन आदि कुछ युद्धों की बात हमेशा होती है। लेकिन कई ऐसे युद्ध भी हैं जिनका आमतौर पर जिक्र कम होता है लेकिन परीक्षाओं या इंटरव्यू में बात हो सकती है। इसलिए यहां आप ऐसे ही युद्धों के बारे में...
Read more »
GK Quiz: वो कौन सा शब्द है, जो हर डिक्शनरी में गलत लिखा होता है?Trending Quiz: ऐसा कौन सा शब्द है, जो हर डिक्शनरी में गलत लिखा होता है? आइए हम आपको इस सवाल के जवाब के साथ इसी प्रकार के कई और जनरल नॉलेज और लॉजिकल थिंकिंग के सवाल और उसके जवाब के बारे में बताते हैं.
Read more »
