Friday Namaz Rules: आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के नाम बताने जा रहे हैं जहां नमाज न पढ़ने पर जेल की सजा और जुर्माना भरना पड़ सकता है. आइए वो कौन से देश हैं? जानते हैं.
GK Quiz Friday Namaz Rules: दुनिया भर में अलग-अलग धर्म और जाति हैं, सभी का पूजा-पाठ करने का तरीका भी अलग है. बात करें मुस्लिम देशों की तो वहां नमाज पढ़ने के लिए कई तरह के नियम-कायदे होते हैं. जबकि, कुछ देशों में नमाज को लेकर ज्यादा सख्ती नहीं होती है.
हालांकि, एक ऐसा देश भी है जहां नमाज नहीं पढ़ा गया तो जेल के साथ भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. 61,000 रुपये तक जुर्माना लगाया जाता है अगर कोई जुमे यानी शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद नहीं जाता है. आइए जानते हैं ऐसा कौन सा देश है जहां नमाज नहीं पढ़ने पर सजा और जुर्माना है. जुमे की नमाज पढ़ना जरूरी मलेशिया में तेरेंगानु राज्य ने बिना किसी वैध वजहों से मस्जिद में शुक्रवार को नमाज न पढ़ने वालों को 2 साल तक की जेल की सजा देने की धमकी दी थी जिसे लेकर बाद में नियम लागू हो गया. शरिया कानून के तहत ऐसे लोग जो शुक्रवार को नमाज पढ़ने नहीं जाएंगे उन्हें दो साल तक की सजा हो सकती है. जेल के साथ जुर्माना भी सिर्फ 2 साल के लिए जेल में सजा नहीं बल्कि 3,000 रिंगित यानी लगभग 61000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है. अगर लगातार 3 बार शुक्रवार को नमाज पढ़ने नहीं जाते हैं तो अधिकतम छह महीने की जेल की सजा हो सकती है. इसके अलावा 1,000 रिंगित यानी लगभग 20000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है. हर राज्य को धार्मिक नियम बनाने का हक! मलेशिया में सभी राज्य द्वारा धार्मिक मामलों में अपने कानून बनाने का हक है. मस्जिद के साइन बोर्ड के जरिए नमाज पढ़ने वालों नियमों की याद दिलाई जाएगी. हालांकि, इस नियम को लागू करने के लिए जनता और धार्मिक गश्ती दल की जरूरत भी ली जाती है. यहां पर पहली बार 2001 में इस कानून को लागू किया गया था और उसमें 2016 में संशोधन किया गया था. इन मुस्लिम देशों में कानून अलग सऊदी अरब भी एक मुस्लिम देश है और यहां पर पहले के अजान होने के दौरान सभी दुकान, दफ्तरों और बाजारों को बंद करा दिया जाता था, सभी लोगों मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए भेजा जाता था. 2016 के बाद से थोड़ी ढील छोड़ी गई लेकिन अभी भी वहां पर नमाज न पढ़ने वालों को सजा व जुर्माना भरना पड़ सकता है. ईरान में नमाज पढ़ने को लेकर कानून अलग है. यहां इतनी सख्ती है कि जो लोग नमाज नहीं पढ़ते हैं उनकी नौकरी ही छीन ली जाती है. कुछ को सजा भी देने जैसे कानून है. तालिबान सरकार की ओर से नमाज न पढ़ने वालों के लिए काफी सख्ती है. यहां की धार्मिक पुलिस ऐसे लोगों को पकड़कर सजा दे सकती है. इतना ही नहीं, उनके पास मारने-पिटने, हिरासत में लेने या जुर्माने आदि की भी ताकत होती है. कतर और कुछ खाड़ी देशों में भी नमाज पढ़ने को लेकर नियम है जो नहीं पढ़ते हैं उन्हें सीधा जेल नहीं भेज देते लेकिन सामाजिक दबाव अधिक रहता है. यहां नमाज न पढ़ना भी एक अपराध है. ये भी पढ़ें- GK Quiz: वो कौन सा देश जहां नहीं है एक भी जेल? क्या आप जानते हैं जवाब
मलेशिया मस्जिद नमाज कानून Malaysia Sharia Law मलेशिया शरिया कानून Friday Prayer Punishment जुमे की नमाज सजा Terengganu Religious Law तेरेंगानु धार्मिक कानून Jummah Prayer Rakats Jummah Prayer Time Friday Prayer Dua Jummah Friday Muslim Friday Prayer Time Friday Prayer Islam Friday Namaz Ka Tarika Jummah Prayer Rakats For Ladies
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GK Quiz: कौन थे भारत के पहले शिक्षा मंत्री? कब और क्यों मनाते हैं नेशनल एजुकेशन डेGK Quiz National Education Day: 11 नवंबर का दिन आजादी के बाद पहले शिक्षा मंत्री के लिए जाना जाता है. क्या आप जानते हैं कि भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन है? कब और क्यों राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाते हैं? आइए जान लेते हैं.
Read more »
GK Quiz: कभी हुआ करते थे देश... अब सिर्फ इतिहास में रह गया नाम, नक्शे तक से हट गया नामों-निशाGK Quiz History: क्या आप ऐसे देश के नाम जानते हैं जो कभी देश हुआ करते थे और दुनिया के नक्शे में दिखते थे लेकिन आज उनका कोई नामोनिशान ही नहीं है. आइए 4 टॉप देश जानते हैं जो अब है नहीं.
Read more »
GK Quiz: क्या आप जानते हैं, ऐसा कौन सा फल है जो काटने पर उल्टा हो जाता है?Trending Quiz: ऐसा कौन सा फल है, जो काटने पर उल्टा हो जाता है? आइए हम आपको इस सवाल के जवाब के साथ इसी प्रकार के कई और जनरल नॉलेज और लॉजिकल थिंकिंग के सवाल और उसके जवाब के बारे में बताते हैं.
Read more »
GK Quiz: भारत के किस शहर को ‘नीला शहर’ कहा जाता है? इन 20 सवालों से टेस्ट करें अपना जीकेGeneral Knowledge Quiz in Hindi: भारत के शहर अपनी पहचान, इतिहास, संस्कृति और कला के लिए मशहूर है। इसी आधार पर कुछ शहरों के उपनाम या विशिष्ट नाम हैं। आइए यहां जानें विस्तार से।
Read more »
GK Quiz: भारत के किस राज्य को 'मसालों की भूमि' कहा जाता है? आसान हैं ऐसे 20 सवालों के जवाबGK Quiz in Hindi: देश में कई लगभग सभी राज्यों को कुछ न कुछ प्रसिद्धि के लिए जाना जाता है। इन राज्यों की विविधताओं से जुड़े सवाल-जवाब परीक्षाओं से लेकर इंटरव्यू तक घूमते दिख जाते हैं। आइए जानें ऐसे प्रश्न-उत्तर के बारे में।
Read more »
GK Quiz: उल्टी दिशा में घूमता है ये ग्रह, क्या आप जानते हैं नाम?Trending Quiz: ऐसा कौन सा ग्रह है, जो उल्टी दिशा में घूमता है? आइए हम आपको इस सवाल के जवाब के साथ इसी प्रकार के कई और जनरल नॉलेज और लॉजिकल थिंकिंग के सवाल और उसके जवाब के बारे में बताते हैं.
Read more »
