Photos: आसमान में बिखरी नीली-हरी-लाल रोशनी... US-कनाडा में आखिर क्यों नजर आती हैं ये Northern Lights?

Northern Lights News

Photos: आसमान में बिखरी नीली-हरी-लाल रोशनी... US-कनाडा में आखिर क्यों नजर आती हैं ये Northern Lights?
Aurora BorealisSolar FlaresCoronal Mass Ejections
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 197 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 117%
  • Publisher: 63%

कनाडा और अमेरिका के उत्तरी हिस्सों में नॉर्दर्न लाइट्स या ऑरोरा बोरेलिस का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है, जो सूरज के सौर तूफानों के कारण उत्पन्न होता है.

कनाडा और अमेरिका के कई हिस्सों में इन दिनों रात का आसमान किसी रंगीन पेंटिंग जैसा दिख रहा है.नीली, हरी, गुलाबी, लाल रोशनी की लहरें पूरी रात आसमान में नाचती नज़र आ रही है, जो प्रकृति का सबसे खूबसूरत करिश्मा है.

इसे नॉर्दर्न लाइट्स या Aurora Borealis कहा जाता है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंअमेरिकी मौसम एजेंसी NOAA के अनुसार, यह अद्भुत नज़ारा कनाडा और उत्तरी अमेरिका के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है. यह दृश्य कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा, सस्कैचेवान, मैनिटोबा, युकोन, नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज़, ननावुत, लैब्राडोर और ओंटारियो व क्यूबेक के उत्तरी हिस्सों तक देखा जा रहा है. स्पेस वेदर प्रेडिक्शन सेंटर के विशेषज्ञ शॉन डाहल के मुताबिक़, "इसकी सबसे ज्यादा चमक शाम 7 से 10 बजे के बीच नज़र आ रही है. वजह: सूरज का गुस्साहाल के दिनों में सूरज ने कई बार अपनी “गरमी” दिखाते हुए शक्तिशाली विस्फोट किए हैं. इन विस्फोटों से निकलने वाले Coronal Mass Ejections यानी चार्ज्ड पार्टिकल्स के तूफान तेज़ी से अंतरिक्ष में फैल गए और धरती के चुंबकीय क्षेत्र से टकरा गए.जब ये तेज़ कण हमारे वायुमंडल की गैसों से टकराते हैं तो ऊर्जा निकलती है और आसमान में ये चमकदार रोशनी बनती है. Advertisement हरा रंग: ऑक्सीजन से टकराने पर लाल रंग: ऊंचाई पर मौजूद ऑक्सीजन से नीला और बैंगनी: नाइट्रोजन से टकराने परकनाडाई खगोल वैज्ञानिक डॉ. जेसी रोज़रसन बताते हैं, "सूरज से निकले ये तूफ़ान धरती की मैग्नेटिक परत में फंस जाते हैं और वायुमंडल से टकराकर आसमान को रंगों से भर देते हैं." कहां-कहां दिखती हैं?धरती के चारों ओर एक चुंबकीय ढाल फैली है, जो हमें सूरज से आने वाले हानिकारक कणों से बचाती है. यह चुंबकीय ढाल सबसे ज़्यादा ध्रुवों यानी उत्तरी और दक्षिणी सिरों पर खुली होती है इसीलिए जब सूर्य से आने वाले चार्ज्ड पार्टिकल्स पृथ्वी से टकराते हैं, तो वे सीधे इन ध्रुवों की दिशा में खिंच जाते हैं. वहां जाकर ये वायुमंडल से टकराते हैं और रंगीन रोशनी पैदा करते हैं.उत्तरी गोलार्ध में ये लाइट्स कनाडा, अलास्का, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड और रूस जैसे देशों में दिखती हैं. वहीं दक्षिणी गोलार्ध में ये अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी इलाकों में देखी जाती है.दक्षिण तक पहुंचीं रोशनियांइस बार नॉर्दर्न लाइट्स सिर्फ़ कनाडा तक सीमित नहीं रहीं बल्कि अमेरिका के टेक्सास और न्यू मेक्सिको जैसे दक्षिणी राज्यों में भी इन्हें देखा गया. स्पेस वेदर सेंटर का कहना है कि यह Geomagnetic Storm भारतीय समयनुसार गुरुवार सुबह से शुक्रवार रात तक जारी रह सकता है, हालांकि तीव्रता थोड़ी कम हो जाएगी. Advertisement सूरज के “11 साल के चक्र” का असरNASA के मुताबिक़, सूरज इस समय अपने 11-वर्षीय सौर चक्र के 'Solar Maximum' दौर में है. इस फेज़ में सूर्य की चुंबकीय गतिविधि तेज़ होती हैं और इसी वजह से धरती पर रंग-बिरंगी रोशनी जैसे दृश्य बार-बार दिखते हैं.हर 11 साल में सूरज के ध्रुव एक-दूसरे की जगह बदलते हैं. इस दौरान उसके चुंबकीय क्षेत्र में “twists और tangles” पैदा होते हैं, जो सौर तूफ़ानों और नॉर्दर्न लाइट्स की घटनाओं को बढ़ाते हैं. सौर तूफ़ान का खतरनाक रूपइन खूबसूरत लाइट्स के पीछे छिपी ताक़त कई बार नुकसान भी पहुंचाती है. इतिहास में कई बार सौर तूफ़ानों ने धरती की तकनीक को हिला दिया है:1859: एक भीषण सौर तूफ़ान ने हवाई तक ऑरोरा फैला दी और टेलीग्राफ लाइनों में आग लगा दी. 1972: सौर तूफ़ान ने वियतनाम तट पर अमेरिकी समुद्री माइंस को ब्लास्ट कर दिया. 1989: क्यूबेक, कनाडा में एक सौर तूफ़ान से पूरे प्रांत की बिजली गुल हो गई थी.NASA और NOAA के विशेषज्ञ कहते हैं कि सौर तूफ़ानों की भविष्यवाणी महीनों पहले करना लगभग असंभव है लेकिन जैसे ही सूरज से कोई CME निकलता है और धरती की दिशा में बढ़ता है, तब कुछ दिन पहले ही चेतावनी जारी कर दी जाती है. Advertisement कैसे देखें यह अद्भुत नज़ाराये नजारा इन दिनों कनाडा या अमेरिका के उत्तरी हिस्से में नजर आ रहा है. इसे देखने के लिए शहर की लाइट्स से दूर किसी पार्क या झील का किनारे जाना पड़ता है. जहां आसमान साफ़ और चांद की रोशनी कम हो. आंखों से रंग अक्सर फीके नजर आते हैं. हालांकि तो स्मार्टफोन कैमरे से लम्बे एक्सपोज़र में रंग ज़्यादा चमकदार दिखते हैं. NOAA की वेबसाइट और Aurora Forecast ऐप्स इनकी रीयल-टाइम लोकेशन बताती हैं.आगे भी दिखेंगे और नज़ारेवैज्ञानिकों का कहना है कि सूर्य की सक्रियता 2025 तक बढ़ी रहेगी यानी आने वाले महीनों में ऐसे नज़ारे और ज़्यादा देखने को मिल सकते हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Aurora Borealis Solar Flares Coronal Mass Ejections Geomagnetic Storm Canada USA Magnetic Field Solar Maximum Space Weather Scientific Analysis

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

US शटडाउन पर अमेरिका से आई बड़ी खबर, फिर रॉकेट बन गए सेंसेक्स-निफ्टी, धुंआधार तेजीUS शटडाउन पर अमेरिका से आई बड़ी खबर, फिर रॉकेट बन गए सेंसेक्स-निफ्टी, धुंआधार तेजीUS Impact On Stock Market: शेयर बाजार में बुधवार को भी जोरदार तेजी का सिलसिला जारी है. बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स ओपन होने के साथ ही एक बार फिर से 84000 का स्तर पार कर गया है, तो निफ्टी में भी धुंआधार तेजी देखने को मिल रही है.
Read more »

अमीर सेलेब्स के घर खूब दिख रहा इस यूनिक डिजाइन का सोफा, देखिए PHOTOSअमीर सेलेब्स के घर खूब दिख रहा इस यूनिक डिजाइन का सोफा, देखिए PHOTOSकिडनी बीन शेप सोफा हॉलीवुड सेलेब्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है, जो अपने यूनिक कर्व्ड डिजाइन और मॉडर्न कलर्स के कारण लिविंग रूम को स्टाइलिश और आरामदायक बनाता है. ख्लोए कार्दशियन, क्रिसी टाइगन और केट हडसन जैसे सितारों के घरों में यह सोफा ट्रेंड में है.
Read more »

நிலவை சிவப்பாக்கும் தஞ்சாவூர் காரி.. பூஜா ஹெக்டேவை மிஞ்சிய காஜல் அகர்வால்! லேட்டஸ்ட் கிளிக்ஸ்நிலவை சிவப்பாக்கும் தஞ்சாவூர் காரி.. பூஜா ஹெக்டேவை மிஞ்சிய காஜல் அகர்வால்! லேட்டஸ்ட் கிளிக்ஸ்Actress Kajal Aggarwal Latest Photos: நடிகை காஜல் அகர்வால் அழகிய புகைப்படங்களை இங்கே.
Read more »

'अमेरिका को टैलेंटेड लोगों की जरूरत', 2 महीने में ही पलट गए ट्रंप, H-1B का राष्ट्रपति ने खुद किया बचाव'अमेरिका को टैलेंटेड लोगों की जरूरत', 2 महीने में ही पलट गए ट्रंप, H-1B का राष्ट्रपति ने खुद किया बचावUS H-1B Visa: अमेरिका में H-1B वीजा विवाद की वजह रहा है। फिलहाल इस वीजा पर अमेरिकी कंपनियों के लिए विदेशी वर्कर्स को हायर करना महंगा हो चुका है।
Read more »

PHOTOS: दिखने में काला...कड़कनाथ का भी बाप, सर्दियों में प्रोटीन की भरपूर डोजPHOTOS: दिखने में काला...कड़कनाथ का भी बाप, सर्दियों में प्रोटीन की भरपूर डोजNarmada Nidhi Chicken Farming Tips: सर्दियों में जहां लोग कड़कनाथ चिकन खाना पसंद करते हैं, वहीं अब एक नई नस्ल ने सबका ध्यान खींचा है. दिखने में मुर्गे की कड़कनाथ जैसी यह नस्ल उससे भी ज्यादा पोषक तत्वों से भरी है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इसके मांस में प्रोटीन और आयरन की मात्रा कड़कनाथ से भी ज्यादा होती है. इसे 'कड़कनाथ का कॉकटेल' भी कहा जाता है.
Read more »

कौन हैं धर्मेंद्र की दो बेटियां, लाइमलाइट से रहती हैं दूर, PHOTOSकौन हैं धर्मेंद्र की दो बेटियां, लाइमलाइट से रहती हैं दूर, PHOTOSबॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे. असल जिंदगी में उन्होंने दो शादियां की थीं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:38:52