GJU Exam Alert: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन खुलेगा पोर्टल, जानें कब से भरे जाएंगे दूसरे सेमेस्टर के फार्म

GJU Exam Forms News

GJU Exam Alert: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन खुलेगा पोर्टल, जानें कब से भरे जाएंगे दूसरे सेमेस्टर के फार्म
Guru Jambheshwar UniversitySecond Semester ExamsPhd Admission Fees
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 40 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 53%

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय स्नातक-परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तैयारी में है, पोर्टल अप्रैल के पहले सप्ताह में खुलेगा और परीक्षाएं माह के अंत तक होंगी। साथ ही, पीएचडी प्रवेश शुल्क में बड़ी कटौती की है; पहले सेमेस्टर के लिए 60 हजार और बाद के लिए मात्र पांच हजार...

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाने की तैयारी तेज हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन पोर्टल पर द्वितीय सेमेस्टर की विंडो खोलने के लिए तकनीकी प्रक्रिया में जुटा है। इसके लिए पोर्टल टीम लगातार दिल्ली स्थित तकनीकी विशेषज्ञों के संपर्क में है, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में परीक्षा फार्म आनलाइन जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद इसी माह के अंत तक परीक्षाएं कराने की योजना बनाई जा रही है, जिससे सत्र 2025-26 को समय से पूरा किया जा सके। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस बार पिछली बार की तरह पोर्टल संबंधी समस्याएं न हों, इसके लिए पहले से ही सुधार कार्य किए जा रहे हैं। इधर, इंटरमीडिएट का परिणाम भी अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक आने की संभावना है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कॉलेजों को समय से फार्म भरवाने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश देने की योजना बनाई जा रही है। पिछले सत्र में लगभग 93 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों के आने की उम्मीद है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन दोनों सेमेस्टर की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है। पीएचडी प्रवेश में बड़ी राहत, गुरु जंभेश्वर विवि ने फीस घटाई गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने पीएचडी में प्रवेश लेने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने फीस संरचना को कम करते हुए इसे अन्य विश्वविद्यालयों के मुकाबले काफी सस्ता बना दिया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिल सके। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जहां महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी के प्रथम सेमेस्टर की फीस करीब 1.

60 लाख रुपये और द्वितीय सेमेस्टर की 60000 रुपये रखी है, वहीं गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने इसे काफी कम रखा है। यहां पहले सेमेस्टर के लिए 60 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं, जबकि इसके बाद हर सेमेस्टर में केवल पांच हजार रुपये फीस ली जाएगी। विश्वविद्यालय का मानना है कि इस फैसले से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्र भी आसानी से पीएचडी में प्रवेश ले सकेंगे और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना पाएंगे। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि फीस को कम करने का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कई प्रतिभाशाली छात्र पीएचडी नहीं कर पाते थे, लेकिन अब उन्हें इस समस्या से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद की तस्वीर बदलेगा गोविंदपुरम साइंस पार्क: ₹47.99 करोड़ की लागत से होगा तैयार, जानें क्या होगा खास

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Guru Jambheshwar University Second Semester Exams Phd Admission Fees GJU Fee Reduction Higher Education Moradabad University News Student Relief Uttar Pradesh Education GJU Exams Phd Admissions GJU GJU Fee Reduction Phd Guru Jambheshwar University Exam Forms Second Sem GJU Postgraduate Admission Process 2025 Online Form Submission Guru Jambheshwar Universit Affordable Phd Education Guru Jambheshwar Univers Moradabad News Moradabad Latest News Moradabad News In Hindi Moradabad Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हरियाणा में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट: 36.7 डिग्री तापमान; रोहतक सबसे गर्म, कई शहरों में आंधी चलने की च...हरियाणा में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट: 36.7 डिग्री तापमान; रोहतक सबसे गर्म, कई शहरों में आंधी चलने की च...Haryana weather alert for Mahendragarh & other districts. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »

यूपी के 46 जिलों में बारिश का अलर्ट: तेज हवाएं चलेंगी; पिछले 15 दिन में 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुईंयूपी के 46 जिलों में बारिश का अलर्ट: तेज हवाएं चलेंगी; पिछले 15 दिन में 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुईंJhansi Hottest City, UP Weather Alert 46 Districts. Follow Latest Updates on Western Disturbance Activation & Rain Forecast on Dainik Bhaskar.
Read more »

DAT क्लियर होगा, तभी बनेंगे अमेरिका में डेंटिस्ट... क्या है ये एग्जाम और कैसे सवाल आते हैं? जानिएDAT क्लियर होगा, तभी बनेंगे अमेरिका में डेंटिस्ट... क्या है ये एग्जाम और कैसे सवाल आते हैं? जानिएDental Exam in USA: अमेरिका में डेंटल कॉलेजों में विदेशी छात्रों को एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट देना पड़ता है, जिसका स्कोर निर्धारित करता है कि दाखिला मिलेगा या नहीं।​
Read more »

MP में ओले-बारिश, आज ग्वालियर समेत 16 जिलों में अलर्ट: 30 से 40Km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी; 3 अप्रैल तक...MP में ओले-बारिश, आज ग्वालियर समेत 16 जिलों में अलर्ट: 30 से 40Km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी; 3 अप्रैल तक...Madhya Pradesh weather alert for Gwalior and 16 districts. Follow latest updates on rain, hailstorm, and 30-40 Kmph winds.
Read more »

बारिश-ओले के कारण 6 डिग्री तक पारा गिरा,आज भी अलर्ट: कोटा में तेज बरसात, फसलों को नुकसान, जानें- अप्रैल में...बारिश-ओले के कारण 6 डिग्री तक पारा गिरा,आज भी अलर्ट: कोटा में तेज बरसात, फसलों को नुकसान, जानें- अप्रैल में...Rajasthan weather forecast April 2026. Follow Rajasthan rain update, weather alert, April weather news on Dainik Bhaskar.
Read more »

लखनऊ विश्वविद्यालय में 1492 ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा दी: 2 पाली में 22 विषयों की परीक्षा, कुलपति ने एग्जामि...लखनऊ विश्वविद्यालय में 1492 ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा दी: 2 पाली में 22 विषयों की परीक्षा, कुलपति ने एग्जामि...Lucknow University PhD entrance exam 2026 concludes. VC inspected exam halls for 22 subjects. Latest Updates.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:44:37