Moody's latest projection estimates India's real GDP to grow 6.4% in FY 2026-27, outpacing all G20 nations. Driven by strong domestic consumption, policy reforms, stable banking, GST changes, tax relief, and India-US trade deal benefits. Lower than govt & RBI estimates.
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारतीय इकोनॉमी को लेकर लेटेस्ट अनुमान जारी किए हैं। मूडीज के मुताबिक, अगले वित्त वर्ष में भारत की GDP 6.4% की दर से बढ़ सकती है। मूडीज ने कहा कि यह रफ्तार दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले G20 देशों के ग्रुप में सबसे ज्यादा होगी। एजेंसी ने इसके पीछे मजबूत घरेलू खपत, सरकार के नीतिगत फैसलों और देश के स्थिर बैंकिंग सिस्टम को मुख्य वजह बताया।मूडीज का यह अनुमान भारत सरकार और रिजर्व बैंक के अनुमान के मुकाबले थोड़ा कम है। पिछले महीने संसद में पेश हुए इकोनॉमिक सर्वे में वित्त वर्ष 2027 के लिए 6.
8% से 7.4% की ग्रोथ का अनुमान बताया गया था। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने भी हाल ही में अपनी मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही के लिए करीब 7% ग्रोथ की उम्मीद जताई है।मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर 2025 में GST के नियमों में हुए बदलाव और पर्सनल इनकम टैक्स की सीमा बढ़ाए जाने से लोगों की जेब में ज्यादा पैसा बचेगा। इससे बाजार में मांग बढ़ेगी और कंजम्पशन-लेड ग्रोथ को मजबूती मिलेगी।रेटिंग एजेंसी ने अपनी बैंकिंग सिस्टम आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय बैंकों की हालत बेहतर बनी रहेगी।NPL पर काबू:MSME पर दबाव: छोटे और MSMEs पर कुछ दबाव दिख सकता है, लेकिन बैंकों के पास इस नुकसान को झेलने के लिए पर्याप्त पूंजी है।रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि फरवरी 2026 में भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद एक्सपोर्ट सेक्टर से जुड़ी कंपनियों की स्थिति में सुधार आएगा।ब्याज दरों पर क्या होगा असर? मूडीज का मानना है कि महंगाई अब कंट्रोल में है, इसलिए रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती जारी रख सकता है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती के कोई संकेत तो नहीं मिल रहे। साल 2025 में RBI पहले ही ब्याज दरों में 1.25% की कटौती कर चुका है, जिससे फिलहाल रेपो रेट 5.25% पर है।इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए GDP का इस्तेमाल होता है। ये देश के भीतर एक तय समय में बनाए गए सभी गुड्स और सर्विस की वैल्यू को दिखाती है। इसमें देश की सीमा के अंदर रहकर जो विदेशी कंपनियां प्रोडक्शन करती हैं उन्हें भी शामिल किया जाता है।GDP दो तरह की होती है। रियल GDP और नॉमिनल GDP। रियल GDP में गुड्स और सर्विस की वैल्यू का कैलकुलेशन बेस ईयर की वैल्यू या स्टेबल प्राइस पर किया जाता है। फिलहाल GDP को कैलकुलेट करने के लिए बेस ईयर 2011-12 है। वहीं नॉमिनल GDP का कैलकुलेशन करंट प्राइस पर किया जाता है।GDP को कैलकुलेट करने के लिए एक फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता है। GDP=C+G+I+NX, यहां C का मतलब है प्राइवेट कंजम्प्शन, G का मतलब गवर्नमेंट स्पेंडिंग, I का मतलब इन्वेस्टमेंट और NX का मतलब नेट एक्सपोर्ट है।GDP को घटाने या बढ़ाने के लिए चार इम्पॉर्टेंट इंजन होते हैं। पहला है, आप और हम। आप जितना खर्च करते हैं, वो हमारी इकोनॉमी में योगदान देता है। दूसरा है, प्राइवेट सेक्टर की बिजनेस ग्रोथ। ये GDP में 32% योगदान देती है। तीसरा है, सरकारी खर्च। इसका मतलब है गुड्स और सर्विसेस प्रोड्यूस करने में सरकार कितना खर्च कर रही है। इसका GDP में 11% योगदान है। और चौथा है, नेट डिमांड। इसके लिए भारत के कुल एक्सपोर्ट को कुल इम्पोर्ट से घटाया जाता है, क्योंकि भारत में एक्सपोर्ट के मुकाबले इम्पोर्ट ज्यादा है, इसलिए इसका इम्पैक्ट GPD पर नेगेटिव ही पड़ता है।रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगा नहीं होगा: RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती इस बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 6 फरवरी को मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी, RBI ने दिसंबर में ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% की थीं। RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। जब RBI रेपो रेट घटाता है, तो बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है और वो इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।भारत की GDP ग्रोथ 7.4% रहने का अनुमान: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पहले एडवांस एस्टीमेट जारी; मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में तेजी से अर्थव्यवस्था बढ़ी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश की इकोनॉमिक ग्रोथ के पहले एडवांस एस्टीमेट जारी किए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल यानी वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की रियल GDP ग्रोथ 7.4% रहने की उम्मीद है। इससे पहले सरकार के अनुमान 6.3%–6.8% रहे थे। वहीं पिछले वित्त वर्ष में यह विकास दर 6.5% रही थी। मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन और सर्विस सेक्टर में आए उछाल को इस बढ़त की मुख्य वजह माना जा रहा है। वहीं सरकार ने नॉमिनल GDP की ग्रोथ 8% रहने की उम्मीद जताई है।84,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़तमार्केट रेट से 25% तक सस्ते मिल सकते हैं; जानें इसे खरीदने की पूरी प्रोसेसप्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा झांसीसीकर में पारा 3 डिग्री बढ़ा, न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्रीउत्तराखंड के 5 जिलों में आज बारिश-बर्फबारीहिमाचल में आज से बदलेगा मौसमहरियाणा में एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं
India GDP Growth FY27 6.4% GDP Growth India Fastest Growing G20 Economy Moody's India Economic Outlook India Banking Sector Outlook RBI Vs Moody's Growth Projection GST Tax Changes Consumption Boost India US Trade Deal Impact MSME Sector India Repo Rate India 2026 India Economic Growth 2026-27 Moody's Ratings India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नोएडा के दादरी से चुनावी बिगुल फूंकेगी सपा, 29 मार्च को अखिलेश करेंगे 'समाजवादी समानता भाईचारा रैली'Samajwadi Party Election Campaign: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत समाजवादी पार्टी 29 मार्च को नोएडा के दादरी से अखिलेश यादव समाजवादी समानता भाईचारा रैली की शुरुआत करेंगे।
Read more »
मायावती ने 2027 चुनाव के लिए ब्राह्मणों को साधने की रणनीति का संकेत दियाबसपा सुप्रीमो मायावती ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ब्राह्मण समाज को साथ लाने की रणनीति का संकेत दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण-विरोधी नीति और यूनिफॉर्म सिविल कोड पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार और विपक्ष के बीच टकराव को लेकर भी चिंता जताई और संसद के वर्तमान बजट सत्र के हंगामे की निंदा की।
Read more »
नोएडा से 'शुभ' संकेत की तलाश, 29 मार्च को दादरी से हुंकार भरेंगे अखिलेश, क्या फिर दोहराएगा 2012 का इतिहास?Akhilesh Yadav Noida Rally 2027: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव 2027 के लिए 'मिशन नोएडा' के साथ बिगुल फूंक दिया है. 28- 29 मार्च को दादरी से 'समानता भाईचारा रैली' की शुरुआत कर अखिलेश न केवल बीजेपी के गढ़ को चुनौती देंगे, बल्कि नोएडा से जुड़े पुराने सियासी मिथकों को भी तोड़ेंगे.
Read more »
Census 2027: बिहार में जनगणना 2027 के लिए आ गया डेट, अरबों खर्च कर सेंसस क्यों कराती है सरकार, जानेंCensus 2027: बिहार सरकार ने जनगणना 2027 के लिए तारीखों की घोषणा कर दी। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के अनुसार, ये प्रक्रिया दो चरणों में कुल 45 दिनों तक चलेगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नेतृत्व में होने वाली इस जनगणना का पहला चरण अप्रैल 2026 से शुरू होकर सितंबर तक पूरा किया...
Read more »
ગેનીબેનનો હુંકાર : ઠાકોર સમાજનું નવું બંધારણ 2027 પહેલા તો નહિ જ બદલાય!Geniben On Thakor Samaj Constitution Change : ઠાકોર સમાજમાં બંધારણના ભંગ પર બોલ્યા ગેનીબેન ઠાકોર. કહ્યું, ધારાસભ્ય સહિત દરેક આગેવાનો બંધારણના પાલન માટે છે સક્રિય. કોઈ પણ વ્યક્તિ હોય, તમામ લોકો પાલન કરે તેવો પ્રયાસ...
Read more »
2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पेइचिंग से 'हाउसफुल' विश्व चैंपियनशिप की उम्मीद : लॉर्ड सेबेस्टियन कोए2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पेइचिंग से 'हाउसफुल' विश्व चैंपियनशिप की उम्मीद : लॉर्ड सेबेस्टियन कोए
Read more »
