Ground Report: यूपी में फिर गरमाया लाउडस्पीकर विवाद, मस्जिदों पर पुलिस की कार्रवाई

Varanasi News News

Ground Report: यूपी में फिर गरमाया लाउडस्पीकर विवाद, मस्जिदों पर पुलिस की कार्रवाई
Varanasi SamacharMasjid NewsUP Police
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

Ground Report:बीते दिनों महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय से सटे मस्जिद से तेज नमाज की आवाज आने को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया था

वाराणसी: यूपी के वाराणसी के धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकर का मुद्दा फिर चर्चा में है. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में इसके खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार की पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही है.

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस बकायदा अभियान चलाकर मस्जिदों पर तय क्षमता से अधिक डेसिबल के लाउड स्पीकर को हटवा रही है. काशी जोन में अब तक 45 से ज्यादा स्थानों से लाउड स्पीकर को हटाया गया है. जबकि पूरे शहर में करीब 200 जगहों पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. दरसअल, बीते दिनों महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय से सटे मस्जिद से तेज नमाज की आवाज आने को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया था. छात्रों के इसी हंगामे के बाद पुलिस की ओर से उन्हें इसके खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन मिला. जिसके बाद बनारस में लगातार अभियान चलाकर पुलिस लाउड स्पीकर को जब्त कर रही है. डीजे भी हुआ जब्त वाराणसी कमिश्नरेट के डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकर के ध्वनि को डेसिबल में नियमित किया गया था. उसी आदेश के क्रम में वाराणसी में जहां ज्यादा तेज आवाज वाले लाउड स्पीकर लगे है उन्हें हटवाया जा रहा है. इसके अलावा शादी विवाह में जो तेज आवाज के डीजे रात 10 बजे के बाद बजाए जा रहे हैं उसपर भी कार्रवाई करते हुए उसे जब्त किया जा रहा है. यह अभियान एक सप्ताह तक लगातार चलेगा. सपा-कांग्रेस ने साधा निशाना वहीं अब इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राजनीति भी शुरू कर दी है.यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार बुनियादी मुद्दों से जनता को भटकाने के लिए ऐसी कार्रवाई कर रही है. वहीं इस मामले में सपा के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर ने कहा कि मौजूदा समय में युवाओं को रोजगार की जरूरत है लेकिन सरकार उन्हें मंदिर मस्जिद के मुद्दे पर उलझा रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Varanasi Samachar Masjid News UP Police Varanasi Police वाराणसी न्यूज मस्जिद लाउड स्पीकर वाराणसी समाचार यूपी न्यूज योगी आदित्यनाथ

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कारोबारियों को डरा रही गैंग्स ऑफ दिल्ली, 300 दिन में आए रंगदारी के 160 कॉल, पुलिस की 'हिट लिस्ट' में ये 11 गैंगकारोबारियों को डरा रही गैंग्स ऑफ दिल्ली, 300 दिन में आए रंगदारी के 160 कॉल, पुलिस की 'हिट लिस्ट' में ये 11 गैंगDelhi में सक्रिय Gangs पर पुलिस की कार्रवाई शुरू, कुख्यात गैंगस्टर मोगली गिरफ़्तार | NDTV India
Read more »

यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद की मीट फैक्ट्री पर छापा; फुटेज कब्जे में लीयूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद की मीट फैक्ट्री पर छापा; फुटेज कब्जे में लीनोएडा में मांस पकड़े जाने के मामले में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की अलीपुर जिजमाना स्थित अल साकिब मीट फैक्ट्री पर छापा मारा गया। जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। फैक्ट्री से जुलाई के बाद से मीट एक्सपोर्ट नहीं हुआ है और सितंबर तक लोकल में बेचा गया है। अक्टूबर से फैक्ट्री बंद बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही...
Read more »

यूपी पुलिस पॉवर एंजॉय कर रही है, उसे संवेदनशील होने की जरूरत : सुप्रीम कोर्टयूपी पुलिस पॉवर एंजॉय कर रही है, उसे संवेदनशील होने की जरूरत : सुप्रीम कोर्टयूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यूपी पुलिस पॉवर एंजॉय कर रही है.
Read more »

चंदौली में पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के रैकेट का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तारचंदौली में पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के रैकेट का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तारचंदौली पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों पर पैसा देकर धर्म परिवर्तन करवाने की कौशश का आरोप है। पुलिस अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुटी है।
Read more »

यूपी में बुलडोजर एक्शन, आठ अस्थाई दुकानें हटाई; राजस्व व पुलिस टीम ने की कार्रवाईयूपी में बुलडोजर एक्शन, आठ अस्थाई दुकानें हटाई; राजस्व व पुलिस टीम ने की कार्रवाईUP News फतेहपुर में बुलडोजर गरजे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई। बहुआ नगर और देहात में प्लाटिंग के नाम पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण किया गया था। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर आठ अस्थाई दुकानों और पांच प्लाट की नींव को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मच...
Read more »

यूपी में मंदिर-मस्जिदों पर फिर सख्ती, CM सिटी में चलाया गया अवैध लाउडस्पीकर उतारने का विशेष अभियानयूपी में मंदिर-मस्जिदों पर फिर सख्ती, CM सिटी में चलाया गया अवैध लाउडस्पीकर उतारने का विशेष अभियानयूपी में मंदिरों और मस्जिदों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। गोरखपुर में डीएम कृष्णा करुणेश और एसएसपी डॉ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:18:12