Gopalganj Election Result 2025: गोपालगंज में तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच थावे डायट में होगी मतगणना

Gopalganj Election Result 2025 News

Gopalganj Election Result 2025: गोपालगंज में तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच थावे डायट में होगी मतगणना
Bihar Elections 2025Gopalganj CountingElection Counting Preparations
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 53%

गोपालगंज में विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। थावे डायट परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर बनाया गया है। प्रत्येक टेबल पर पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। पहला रुझान सुबह नौ बजे तक आने की संभावना है। पोस्टल बैलेट के बाद ईवीएम वोटों की गिनती...

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। शुक्रवार को थावे स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। इस दौरान वज्रगृह सह मतगणना स्थल तथा इसके आसपास के इलाकों में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। साथ ही इस इलाके में पैदल आने व जाने पर भी रोक रहेगी। इस अवधि में प्रशासनिक स्तर पर निर्गत किए गए पास के आधार पर ही गणना स्थल के आसपास प्रवेश की अनुमति होगी। प्रशासनिक स्तर पर गणना स्थल के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था मतदान के बाद से ही बढ़ा दी गई है। इसके तहत वज्रगृह की तीन स्तर पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। यहां 24 घंटे वज्रगृह की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गणना अवधि में गणना एजेंट को नहीं मिलेगी बाहर जाने की अनुमति मतों की गणना प्रारंभ होने के पूर्व चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों के गणना एजेंट को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इनका प्रवेश मतगणना प्रारंभ होने के एक घंटे पूर्व ही दूसरे गेट से कराई जाएगी। गणना की अवधि में उन्हें केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतगणना स्थल पर बनाया गया मीडिया सेंटर मतगणना स्थल पर प्रेस को सभी आवश्यक सूचना समय से उपलब्ध कराने के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया सेंटर पर टीवी से लेकर टेलीफोन तक की सुविधा मुहैया कराई गई है। इसके अलावा यहां इंटरनेट सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं। गणना सुपरवाइजर व माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती मतगणना के लिए लगाए जाने वाले प्रत्येक टेबल तथा आरओ टेबल पर गणना माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सभी टेबल पर गणना सुपरवाइजर तथा गणना सहायक की तैनाती होगी। रिजर्व में भी दस प्रतिशत गणना सुपरवाइजर व गणना सहायकों को रखा गया है। गणना केंद्र के बाहर भी रहेगी कड़ी सुरक्षा जिलाधिकारी ने मतगणना के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करने का निर्देश दिया है। गणना हाल के अंदर बगैर परिचय पत्र के किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। गणना कार्य में लगने वाले तमाम कर्मियों को साढ़े छह बजे तक गणना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने गणना कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया है। साथ ही गणना केंद्र के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। सुबह नौ बजे तक आएगा पहला रुझान शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना प्रारंभ होने के एक घंटे के बाद ही पहला रुझान प्राप्त हो सकेगा। प्रत्येक राउंड में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों की कुल 14 बूथों की मतगणना की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 16 टेबल लगाई गई। इनमें से 14 टेबल पर मतगणना होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतों की गणना की जाएगी। इसके बाद इवीएम के मतों की गणना होगी।.

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। शुक्रवार को थावे स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। इस दौरान वज्रगृह सह मतगणना स्थल तथा इसके आसपास के इलाकों में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। साथ ही इस इलाके में पैदल आने व जाने पर भी रोक रहेगी। इस अवधि में प्रशासनिक स्तर पर निर्गत किए गए पास के आधार पर ही गणना स्थल के आसपास प्रवेश की अनुमति होगी। प्रशासनिक स्तर पर गणना स्थल के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था मतदान के बाद से ही बढ़ा दी गई है। इसके तहत वज्रगृह की तीन स्तर पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। यहां 24 घंटे वज्रगृह की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गणना अवधि में गणना एजेंट को नहीं मिलेगी बाहर जाने की अनुमति मतों की गणना प्रारंभ होने के पूर्व चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों के गणना एजेंट को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इनका प्रवेश मतगणना प्रारंभ होने के एक घंटे पूर्व ही दूसरे गेट से कराई जाएगी। गणना की अवधि में उन्हें केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतगणना स्थल पर बनाया गया मीडिया सेंटर मतगणना स्थल पर प्रेस को सभी आवश्यक सूचना समय से उपलब्ध कराने के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया सेंटर पर टीवी से लेकर टेलीफोन तक की सुविधा मुहैया कराई गई है। इसके अलावा यहां इंटरनेट सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं। गणना सुपरवाइजर व माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती मतगणना के लिए लगाए जाने वाले प्रत्येक टेबल तथा आरओ टेबल पर गणना माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सभी टेबल पर गणना सुपरवाइजर तथा गणना सहायक की तैनाती होगी। रिजर्व में भी दस प्रतिशत गणना सुपरवाइजर व गणना सहायकों को रखा गया है। गणना केंद्र के बाहर भी रहेगी कड़ी सुरक्षा जिलाधिकारी ने मतगणना के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करने का निर्देश दिया है। गणना हाल के अंदर बगैर परिचय पत्र के किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। गणना कार्य में लगने वाले तमाम कर्मियों को साढ़े छह बजे तक गणना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने गणना कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया है। साथ ही गणना केंद्र के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। सुबह नौ बजे तक आएगा पहला रुझान शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना प्रारंभ होने के एक घंटे के बाद ही पहला रुझान प्राप्त हो सकेगा। प्रत्येक राउंड में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों की कुल 14 बूथों की मतगणना की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 16 टेबल लगाई गई। इनमें से 14 टेबल पर मतगणना होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतों की गणना की जाएगी। इसके बाद इवीएम के मतों की गणना होगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bihar Elections 2025 Gopalganj Counting Election Counting Preparations Gopalganj Security Arrangements Postal Ballot Counting EVM Vote Counting Election Media Center Counting Supervisors Counting Observers Gopalganj News Gopalganj Latest News Gopalganj News In Hindi Gopalganj Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Exit Polls Result: शाम 6 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, नीतीश या तेजस्वी किसकी लगेगी लॉटरी?Bihar Exit Polls Result: शाम 6 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, नीतीश या तेजस्वी किसकी लगेगी लॉटरी?- bihar exit polls live result 2025 jdu bjp rjd congress nitish kumar vs tejashwi yadav
Read more »

Phalodi Satta Bazar Prediction On Bihar Election Exit Poll Result 2025: NDA Or Mahagathbandhan?Phalodi Satta Bazar Prediction On Bihar Election Exit Poll Result 2025: NDA Or Mahagathbandhan?Phalodi Satta Bazar Bihar Prediction: Within the NDA, the Bharatiya Janata Party (BJP) is being projected at around 68 to 70 seats. Nitish Kumar’s Janata Dal (United) is also expected to perform comparatively better than before, with estimates pla
Read more »

Tarapur Election Result 2025: तारापुर में जीत को लेकर एनडीए-राजद दोनों आश्वस्त, नतीजा का इंतजारTarapur Election Result 2025: तारापुर में जीत को लेकर एनडीए-राजद दोनों आश्वस्त, नतीजा का इंतजारबिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है। 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनने की संभावना है, जिससे एनडीए खेमा उत्साहित है। तारापुर और मुंगेर में एनडीए को बढ़त मिलने की उम्मीद है। दोनों खेमों में जीत का जश्न मनाने की तैयारी चल रही है। अब सबकी निगाहें 14 तारीख पर टिकी...
Read more »

Bihar Election Result 2025: Counting Date, Time, And Everything You Need To Know About The ResultsBihar Election Result 2025: Counting Date, Time, And Everything You Need To Know About The ResultsThe Bihar Election 2025 results are tomorrow. Vote counting starts at 8:00 AM (Nov 14). Exit polls predicted an NDA majority after a record 67.14% voter turnout. Check ECI results.
Read more »

Bihar Election Result 2025: चुनावी नतीजों से पहले अलसाए सियासी दफ्तर, सन्नाटे में सिमटी हलचलBihar Election Result 2025: चुनावी नतीजों से पहले अलसाए सियासी दफ्तर, सन्नाटे में सिमटी हलचलElection Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के बाद अब सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हैं। पहले जहां राजनीतिक शोर था, अब शांति है। पटना में कांग्रेस, राजद, जदयू और भाजपा के कार्यालयों में भीड़ कम हो गई है। चाय की दुकानों पर एग्जिट पोल की चर्चा है। नेता और कार्यकर्ता नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, और राजनीतिक गलियारों में इसे चुनावी थकान...
Read more »

Bihar Election Result 2025: गांव-गांव में बढ़ा रोमांच, बच्चे भी पूछ रहे,‘आज कौन जीतेगा’Bihar Election Result 2025: गांव-गांव में बढ़ा रोमांच, बच्चे भी पूछ रहे,‘आज कौन जीतेगा’Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले सूर्यपुरा में उत्सव का माहौल है। हर कोई सरकार किसकी बनेगी, इस पर चर्चा कर रहा है। बच्चे चुनावी खेल खेल रहे हैं, महिलाएं टीवी देख रही हैं, और चाय की दुकानों पर बहस चल रही है। लोग परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह चुनाव लोकतंत्र का महापर्व...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:12:33