Gold Silver Price: सोना पहली बार $5000 पार, चांदी ने बनाया ₹3.53 लाख का रिकॉर्ड; अचानक क्यों बढ़ीं कीमतें?

Gold Price Record News

Gold Silver Price: सोना पहली बार $5000 पार, चांदी ने बनाया ₹3.53 लाख का रिकॉर्ड; अचानक क्यों बढ़ीं कीमतें?
Silver Price RecordGold $5000Silver $100
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 53%

Gold Silver at Record High: सोने ने पहली बार $5000 प्रति औंस का ऐतिहासिक स्तर छुआ, जबकि चांदी भी $100 प्रति औंस के पार निकल गई। वैश्विक उथल-पुथल, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी नीतियों के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। पिछले दो साल में सोने की कीमत दोगुनी से अधिक हो गई है, और यह चमक फिलहाल फीकी पड़ती नहीं दिख...

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में गोल्ड ने इतिहास रच दिया। सोना पहली बार 5000 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पिछले दो साल में इसकी कीमत दोगुने से भी ज्यादा बढ़ चुकी है। ग्लोबल बाजार में मची उथल-पुथल, जियोपॉलिटिकल तनाव और अमेरिका की आक्रामक नीतियों ने निवेशकों को सुरक्षित ठिकाने की तलाश में गोल्ड की ओर धकेल दिया है। ₹1.

64 लाख के पार पहुंचा सोना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नीतियों के चलते वैश्विक रिश्तों में अनिश्चितता बढ़ी है। इसका सीधा असर फाइनेंशियल मार्केट पर दिख रहा है। निवेशक सरकारी सोवरेन बॉन्ड और करेंसी जैसे एसेट्स से दूरी बना रहे हैं और गोल्ड में जमकर पैसा लगा रहे हैं। नतीजा यह रहा कि सिर्फ एक हफ्ते में सोने की कीमत 10% से ज्यादा उछल गई और यह 5093 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। 1979 के बाद सबसे तेज उछाल सोने में यह तेजी मामूली नहीं है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले दो वर्षों में गोल्ड की कीमत दोगुने से भी ज्यादा बढ़ चुकी है। साल 1979 के बाद यह सबसे तेज उछाल माना जा रहा है। मौजूदा साल में ही सोना 15% से ज्यादा चढ़ चुका है और हर नया दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। यह भी पढ़ें- Gold Price Hike: गोल्ड की ऐतिहासिक छलांग, रिकॉर्ड 5000 डॉलर के इतने करीब पहुंचा; इन 5 वजहों से अचानक आई तेजी? चांदी भी पहुंची 3.53 लाख के पार गोल्ड की तरह चांदी ने भी निवेशकों को चौंका दिया है। कमजोर डॉलर और बढ़ते जियोपॉलिटिकल खतरों के बीच चांदी पहली बार 100 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई और 26 जनवरी 2.15 बजे तक 109.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करने लगी। डॉलर इंडेक्स में मई के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई, जिससे गोल्ड और सिल्वर जैसे प्रेशस मेटल्स विदेशी खरीदारों के लिए और सस्ते हो गए। Comex के मुताबिक, सुबह 8:12 बजे गोल्ड की कीमत 1% बढ़कर 5035.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि चांदी 2.2% की तेजी के साथ 105.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। दूसरी ओर, प्लैटिनम में हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन इससे पहले यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुका था। पैलेडियम के भाव भी ऊपर की ओर बने रहे। गोल्ड क्यों सेफ हेवन बनकर उभरा? मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब बाजार में डर और अनिश्चितता बढ़ती है, तब गोल्ड सबसे बड़ा सेफ हेवन बनकर उभरता है। इस समय ग्लोबल जियोपॉलिटिकल टेंशन, अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी और करेंसी-बॉन्ड मार्केट में गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर अमेरिकी ट्रेजरीज और दूसरे डॉलर-आधारित एसेट्स में कमजोरी दिख रही है। फीकी नहीं पड़ेगी सोने-चांदी की चमक! अनिश्चितता सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं है। एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान में भी हालात डगमगाए हैं, जहां पिछले हफ्ते लॉन्ग और अल्ट्रा-लॉन्ग बॉन्ड्स में भारी बिकवाली देखने को मिली। इसके साथ ही अमेरिकी फेड के अगले प्रमुख की नियुक्ति और मौजूदा फेड चीफ जेरोम पॉवेल को हटाने को लेकर चल रही चर्चाओं ने भी निवेशकों की बेचैनी बढ़ा दी है। फिलहाल इन तमाम वजहों से सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ती नहीं दिख रही।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Silver Price Record Gold $5000 Silver $100 Precious Metals Safe Haven Investment Geopolitical Tension Dollar Weakness Commodity Market Investment Trends

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Gold-Silver Price Today: 1 जनवरी से अब तक सिल्वर में ₹90 हजार से अधिक का उछाल, आंकड़ें देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे आपGold-Silver Price Today: 1 जनवरी से अब तक सिल्वर में ₹90 हजार से अधिक का उछाल, आंकड़ें देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे आपGold Price News: सोने-चांदी की कीमत में तेजी बनी हुई है. 23 जनवरी को 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 15,431 रुपये थी. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 14 हजार 135 रुपये थी. इसके अलावा 18 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव 11 हजार 573 रुपये दिखा.
Read more »

DNA: सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, कारीगरों की नौकरी क्यों जा रही है? Gold Prices Hike। Zee NewsDNA: सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, कारीगरों की नौकरी क्यों जा रही है? Gold Prices Hike। Zee NewsDNA: Gold and silver prices are skyrocketing, why are artisans losing their jobs? Gold Prices Hike Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

सोना, चांदी, बिटकॉइन... खूब खरीदो, खूब रखो, रॉबर्ट कियोसाकी ने अमेरिकी डॉलर की लगाई क्लाससोना, चांदी, बिटकॉइन... खूब खरीदो, खूब रखो, रॉबर्ट कियोसाकी ने अमेरिकी डॉलर की लगाई क्लासGold Silver Price: इस समय सोना और चांदी की कीमत में काफी उछाल आ रहा है। वहीं रॉबर्ट कियोसाकी ने लोगों को सोना, चांदी और बिटकॉइन खरीदने की सलाह दी है।
Read more »

Gold Silver Price Hike : अभी दाम और बढ़ेंगे, 10 ग्राम सोना एक माह में 29 हजार रुपये बढ़ा, प्रति किलो चांदी में 1.32 लाख की तेजीGold Silver Price Hike : अभी दाम और बढ़ेंगे, 10 ग्राम सोना एक माह में 29 हजार रुपये बढ़ा, प्रति किलो चांदी में 1.32 लाख की तेजीGold Silver Price Hike प्रयागराज में सोने और चांदी की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, जिससे आम आदमी के लिए खरीदना मुश्किल हो गया है। एक महीने में 10 ग्राम सोना 29 हजार रुपये और चांदी 1.
Read more »

RBI Bank Locker safety rules: ব্যাংকের লকারে সোনা রাখা আর মোটেই নিরাপদ নয়! চুরি গেলে? RBI জানাল ভয়ংকর কথা...RBI Bank Locker safety rules: ব্যাংকের লকারে সোনা রাখা আর মোটেই নিরাপদ নয়! চুরি গেলে? RBI জানাল ভয়ংকর কথা...Is your gold safe in a bank locker know the RBI rules that may surprise you
Read more »

Gold Price Today: 3 कारणं ज्यामुळे 26 जानेवारीच्या सकाळीच सोन्याने तोडले सर्व रेकॉर्ड!Gold Price Today: 3 कारणं ज्यामुळे 26 जानेवारीच्या सकाळीच सोन्याने तोडले सर्व रेकॉर्ड!26 जानेवारी 2026 रोजी सोन्याची किंमत प्रथमच प्रति ओस 5000 डॉलर ओलांडली. 2025 मध्ये 60 टक्क्यांपेक्षा जास्त वाढ झाल्यानंतर ही तेजी सुरू राहिली. जागतिक भीती, राजकीय तणाव आणि आर्थिक अनिश्चितता यामुळे सोने हे सर्वांत विश्वसनीय सुरक्षित गुंतवणूक साधन ठरलंय.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:45:14