Gold Price News: सोने-चांदी की कीमत में तेजी बनी हुई है. 23 जनवरी को 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 15,431 रुपये थी. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 14 हजार 135 रुपये थी. इसके अलावा 18 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव 11 हजार 573 रुपये दिखा.
Gold-Silver Rate News : दुनिया में लगातार बढ़ती टेंशन के अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी की बड़ी मांग की वजह से इसकी कीमत में लगातार तेजी दिख रही है. नया साल को बीते हुए अभी एक महीने भी नहीं हुए हैं कि 1 जनवरी से लकेर अभी तक सोने के भाव में 22 हजार से अधिक की तेजी दिखी है.
वहीं, चांदी ने तो ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि आप आंकड़ों को देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे. जी हां, कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी ने अपनी बढ़ती कीमत से हाहाकार मचा रखा है. बीते 1 जनवरी 2026 से अब तक चांदी के भाव में 90 हजार से अधीक की तेजी दिखी है. आइए 1 जनवरी 2026 और 23 जनवरी 2026 के दिन सोने-चांदी की कीमत के आंकड़ों को देखते हैं. आज 24 जनवरी है और शनिवार होने की वजह से इसके मार्केट बंद है. रविवार को भी इसके दाम को अपडेट नहीं किया जाता है. अब सीधे अगले हफ्ते कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी की नई कीमतों को अपडेट किया जाएगा. तब तक हम यहां आंकड़ों को देखते हैं. 1 जनवरी को क्या थी सोने-चांदी की कीमत सबसे पहले हम यहां नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 के दिन सोने-चांदी की कीमत की बात करते हैं. 1 जनवरी 2026 को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 33 हजार 151 रुपये थी. 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 21 हजार 966 रुपये थी. 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 99 हजार 863 रुपये थी. वहीं, एक किलो चांदी का भाव 1 जनवरी 2026 को 2 लाख 27 हजार 900 रुपये थी. 23 जनवरी को सोने-चांदी के भाव 23 जनवरी 2026 को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 55 हजार 428 रुपये है. 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 42 हजार 372 रुपये है. 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 16 हजार 571 रुपये है. वहीं, एक किलो चांदी का भाव 23 जनवरी 2026 को 3 लाख 18 हजार 960 रुपये रही. यह भी पढ़ें- स्टॉक मार्केट से FPI ने 36500 करोड़ निकाले, तीन हफ्ते में 4% टूटा बाजार; शेयर में कब आएगी तेजी? 1 जनवरी से 23 जनवरी तक कितने रुपये बढ़ा सोने का भाव? अब हम 1 जनवरी और 23 जनवरी के दिन सोने के भाव के अंतर को निकालेंगे और आपको यहां बता रहे हैं कि 1 जनवरी से 23 जनवरी तक सोने की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है. जी हां, सबसे पहले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की बात करें तो इसमें 22,277 रुपये की तेजी आई है. 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के भाव में 22,406 रुपये की तेजी आई है. वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में 16708 रुपये की बढ़त दिखी है. 91 हजार से अधिक बढ़ी चांदी की कीमत अब हम बात चांदी यानी कि सिल्वर की कीमत की करेंगे. 01 जनवरी 2026 को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 27 हजार 900 रुपये था. वहीं, 23 जनवरी को यह कीमत बढ़कर 3 लाख 18 हजार 960 रुपये हो गई. अब हम 1 जनवरी से 23 जनवरी तक चांदी की कीमत में बढ़ोतरी की बात करें तो यह 91 हजार 60 रुपये है. मतलब कि करीब 21 से 22 दिन में चांदी की कीमत में 91 हजार से अधिक की तेजी आई है. एक ग्राम सोने का कितना भाव? अब हम शुक्रवार 23 जनवरी को एक ग्राम सोने की कीमत की बात आपको बता रहे हैं. 23 जनवरी को 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 15,431 रुपये थी. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 14 हजार 135 रुपये थी. इसके अलावा 18 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव 11 हजार 573 रुपये दिखा. यहां ध्यान देने वाली खास बात यह है कि इन कीमतों में कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी टैक्स लागू नहीं है. इनके लागू होते ही सोने-चांदी के भाव में और उछाल दिख सकता है. यह भी पढ़ें- Budget Expectations: क्या MSMEs को इनकम टैक्स में मिलेगी छूट? जानें बजट से क्या हैं उम्मीदें अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 1. क्या शनिवार और रविवार को सोने-चांदी की कीमत को अपडेट किया जाता है? नहीं, बाजार बंद होने की वजह से शनिवार और रविवार को सोने-चांदी की कीमत को अपडेट नहीं किया जाता है. 2. 22 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का क्या भाव है? 22 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का भाव 1 लाख 42 हजार 372 रुपये है. 3. एक किलो चांदी की कीमत कितनी है? एक किलो चांदी की कीमत 3 लाख 18 हजार 960 रुपये है. 4. एक ग्राम सोने की कीमत कितनी है? एक ग्राम सोने की कीमत 15 हजार 431 रुपये है. 5. 1 जनवरी 2026 को चांदी का भाव कितना था? 1 जनवरी 2026 को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 27 हजार 900 रुपये था. Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. Zee News अपने पाठकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
Gold Silver Price Gold Silver Price In Last One Month Gold-Silver Rate News Gold Rate Today 22K आज का चांदी का भाव Gold Silver Price Gold Rate Today 24 Carat One Gram Gold Price Today One Gram Gold Price Gold Silver Price Today Gold Silver Price Today News News Of Gold Silver Price Gold Price Today Silver Price Today सोने-चांदी का भाव सोना की कीमत चांदी की कीमत Gold Price Trends Gold Price Today News Gold Price Gold Price Today 1 Gram Gold Rate चांदी का भाव सोने का भाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold Silver Price: चांदी ₹14300 और सोना ₹2500 सस्ता हुआ, जानें दिल्ली से लेकर पटना तक सर्राफा बाजार का भावGold Silver Prices Fall: सोना और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट आई। चांदी 14 हजार रुपये से ज्यादा टूट गई। वहीं सोना भी 2500 रुपये लुढ़क गया। दोनों की कीमत रेकॉर्ड स्तर से नीचे आ गई।
Read more »
Gold Silver Price Today: कमजोर डॉलर और वैश्विक तनाव से सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई पर, जानें आज का अपडेटSone Chandi ka Aaj ka Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी ने नई ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छू लिया। कमजोर अमेरिकी डॉलर, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की
Read more »
Silver Price Hike: चांदी में एक बार फिर आया जोरदार उछाल, खुलते ही ₹10 हजार बढ़ी कीमत; देखें लेटेस्ट रेटकल जोरदार गिरावट के बाद चांदी में एक बार फिर बड़ा उछाल Silver Price Hike आया है। एमसीएक्स खुलते ही चांदी Silver Price Today में लगभग 10 हजार रुपये प्रति 1 किलो की तेजी देखी जा रही है। इसके साथ ही सोने Gold Price Today में भी उछाल है, हालांकि ये चांदी जितना नहीं है। सुबह 9.
Read more »
Gold Silver Price Today, 23 January, 2026: बाजार खुलते ही चांदी ₹12,600 उछली, सोने में भी तेजी, MCX पर कहां पहुंच गया रेटSone Chandi Ka Bhav, 23 January, 2026: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर तेजी आई है। गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट आई थी। लेकिन हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन इनमें फिर तेजी का दौर लौट आया।
Read more »
Gold and Silver Price hike: सोने और चांदी ने एक बार फिर बनाया नया रिकॉर्ड, कितनी हुई अब कीमत?23 जनवरी, शुक्रवार को वायदा बाजार पर एक बार फिर सोने और चांदी Gold and Silver Price Hike ने अपने बीते सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोने ने 159,226 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड Gold All Time High बनाया। वहीं चांदी Silver All Time High ने भी 3,39,927 रुपये प्रति किलो पहुंचकर ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड...
Read more »
Gold Silver Price: एक दिन में ₹16 हजार से अधिक गिरने के बाद फिर चांदी में दिखी बड़ी तेजी, जानें क्या है सोने का हालGold Price Today: अगर हम शुक्रवार को एक 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत को देखें तो यह 15,431 रुपये है. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 14 हजार 135 रुपये है. इसके अलावा 18 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव 11 हजार 573 रुपये हैं.
Read more »
