Gold Silver Price Hike प्रयागराज में सोने और चांदी की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, जिससे आम आदमी के लिए खरीदना मुश्किल हो गया है। एक महीने में 10 ग्राम सोना 29 हजार रुपये और चांदी 1.
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Gold Silver Price Hike सोने और चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी आई है। जिस प्रकार दोनों की कीमतें बढ़ी हैं, उससे सराफा बाजार में सन्नाटा पसर गया है। आम आदमी के लिए सोना-चांदी खरीदना मुश्किल हो गया है। एक माह में 10 ग्राम सोना 29 हजार रुपये बढ़ा तो प्रति किलो चांदी की कीमत में 1.
32 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। कारोबारियों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ी अनिश्चितता के बीच लोग सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे इनके दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। सोने-चांदी का एक माह में कितना बढ़ा रेट Gold Silver Price Hike चांदी की लगातार बढ़ रही कीमतों से कारोबारी और निवेशक दोनों हैरान व परेशान हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने सराफा बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सोने का भी यही हाल है। 24 दिसंबर को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपये थी, जो 24 जनवरी को 1.62 लाख रुपये पहुंच गई है। जबकि 24 दिसंबर को एक किलो चांदी 1.98 लाख रुपये थी, जो अब 3.30 लाख रुपये पहुंच गई है। सराफा कारोबारियों को नहीं मिल रहा काम Gold Silver Price Hike सोना-चांदी की अधिक कीमत से प्रतिष्ठानों पर न तो पहले की तरह ग्राहक आ रहे हैं और न ही निवेशक इसमें खुलकर रुपये लगा पा रहे हैं। चांदी के दाम में बढ़ोतरी से कारीगरों व सराफा कारोबारियों को काम मिलना तक बंद हो चला है। इससे कारीगरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा उत्पन्न होने लगा है। ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा सीधा असर Gold Silver Price Hike कारोबारी प्रिया सिंह, अनूप वर्मा ने कहा कि सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों ने व्यापारी, कारीगर और आम लोगों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। सरकार को इस दिशा में ठोस निर्णय लेने की जरूरत है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। शोभनाथ स्वर्णकार का कहना है कि हर दिन सोने-चांदी का दाम बढ़ रहा है। इससे ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। इसी तरह कीमत बढ़ती रही तो कारीगरों और दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। बोले, इलाहाबाद ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इलाहाबाद ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों, यूरोप से जुड़े व्यापार विवाद, चांदी की कम आपूर्ति और मजबूत मांग ने कीमतों को और ऊपर धकेल दिया है। ऐसे में आम लोगों के लिए गहने खरीदना या बचत के लिए सोना-चांदी लेना अब और भारी पड़ने लगा है। जिस प्रकार से सोना-चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं, उससे यह साफ है कि इसके दाम अभी और बढ़ेंगे। जिसका सीधा असर कारोबारियों व कारीगरों पर पड़ेगा। छोटे-छोटे कारोबारियों के प्रतिष्ठान में ताला लटक जाएगा। यह भी पढ़ें- कौशांबी में अनियंत्रित बांस लदी ट्रैक्टर-ट्राली खाईं में पलटी, चालक समेत चार लोग दबे, दो की गई जान यह भी पढ़ें- दिल्ली-कोलकाता रेलमार्ग पर कौशांबी में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर मां और उसकी मासूम बेटी की मौत
Silver Price Increase Prayagraj Gold Rate Gold Investment Silver Market Jewelers Crisis Artisan Livelihood Precious Metals Uttar Pradesh News Prayagraj Prayagraj News Prayagraj Latest News Prayagraj News In Hindi Prayagraj Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold and Silver Price hike: सोने और चांदी ने एक बार फिर बनाया नया रिकॉर्ड, कितनी हुई अब कीमत?23 जनवरी, शुक्रवार को वायदा बाजार पर एक बार फिर सोने और चांदी Gold and Silver Price Hike ने अपने बीते सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोने ने 159,226 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड Gold All Time High बनाया। वहीं चांदी Silver All Time High ने भी 3,39,927 रुपये प्रति किलो पहुंचकर ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड...
Read more »
Gold Price Hike: गोल्ड की ऐतिहासिक छलांग, रिकॉर्ड 5000 डॉलर के इतने करीब पहुंचा; इन 5 वजहों से अचानक आई तेजी?Gold Price Record High: वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें $5,000 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई हैं। डॉलर की कमजोरी, भू-राजनीतिक तनाव और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने सोने को निवेशकों के लिए बेहद आकर्षक बना दिया है। यह मार्च 2020 के बाद की सबसे मजबूत साप्ताहिक तेजी है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात बने रहने पर $5,000 का...
Read more »
Gold Silver Price: एक दिन में ₹16 हजार से अधिक गिरने के बाद फिर चांदी में दिखी बड़ी तेजी, जानें क्या है सोने का हालGold Price Today: अगर हम शुक्रवार को एक 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत को देखें तो यह 15,431 रुपये है. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 14 हजार 135 रुपये है. इसके अलावा 18 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव 11 हजार 573 रुपये हैं.
Read more »
Gold-Silver Price Today: 1 जनवरी से अब तक सिल्वर में ₹90 हजार से अधिक का उछाल, आंकड़ें देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे आपGold Price News: सोने-चांदी की कीमत में तेजी बनी हुई है. 23 जनवरी को 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 15,431 रुपये थी. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 14 हजार 135 रुपये थी. इसके अलावा 18 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव 11 हजार 573 रुपये दिखा.
Read more »
DNA: सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, कारीगरों की नौकरी क्यों जा रही है? Gold Prices Hike। Zee NewsDNA: Gold and silver prices are skyrocketing, why are artisans losing their jobs? Gold Prices Hike Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
सोना, चांदी, बिटकॉइन... खूब खरीदो, खूब रखो, रॉबर्ट कियोसाकी ने अमेरिकी डॉलर की लगाई क्लासGold Silver Price: इस समय सोना और चांदी की कीमत में काफी उछाल आ रहा है। वहीं रॉबर्ट कियोसाकी ने लोगों को सोना, चांदी और बिटकॉइन खरीदने की सलाह दी है।
Read more »
