Gold Price Crash: सोने में 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट, 1 महीने में 14 तक सस्ता हुआ सोना; अब खरीदें या नहीं?

Gold Price Crash News

Gold Price Crash: सोने में 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट, 1 महीने में 14 तक सस्ता हुआ सोना; अब खरीदें या नहीं?
Gold Price DropComex GoldGold Market Analysis
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 29 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 129%
  • Publisher: 53%

Gold Price Crash: सोने की कीमतों में 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, मार्च में यह 14.5 तक सस्ता हुआ। कॉमेक्स मार्केट में सोना $5400 से $4600 पर आ गया है। जानें इन 4 वजहों से क्यों आई गिरावट?

नई दिल्ली| सोना खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच गोल्ड मार्केट में पिछले 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मार्च महीने में सोने की कीमतें करीब 14.5 प्रतिशत तक लुढ़क गई हैं। इससे पहले इतनी बड़ी गिरावट अक्टूबर 2008 में देखी गई थी, तब दाम 16.

8 प्रतिशत तक गिरे थे। कॉमेक्स मार्केट पर गौर करें तो इस महीने की शुरुआत में जो सोना 5,400 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, वह अब गिरकर 4,600 डॉलर के करीब आ गया है। क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट? बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने के टूटने के पीछे चार बड़े कारण रहे: मुनाफावसूली : ऊंचे दामों पर निवेशकों ने बड़े पैमाने पर सोना बेचकर अपना मुनाफा निकाला। डॉलर इंडेक्स में मजबूती: अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना दबाव में आ गया। बॉन्ड यील्ड: सरकारी बॉन्ड से मिलने वाले रिटर्न में बढ़ोतरी ने निवेशकों का ध्यान सोने से हटाकर बॉन्ड की तरफ खींचा। कच्चे तेल में तेजी: क्रूड ऑयल जैसी अन्य कमोडिटी की कीमतों में उछाल ने भी सोने पर नकारात्मक असर डाला। यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने में आने वाली है भारी गिरावट, ₹95000 से भी कम रह जाएगी कीमत? सोने के मिजाज में क्यों आया बदलाव? कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता कहना है कि, पिछले चार सालों में सोने के व्यवहार का तरीका पूरी तरह बदल गया है। यूक्रेन युद्ध से पहले सोने का रिश्ता डॉलर और बॉन्ड यील्ड से उल्टा होता था। यानी डॉलर गिरता था, तो सोना चढ़ता था। लेकिन 2025 और 2026 की शुरुआत में यह रिश्ता उलट गया और सब कुछ बढ़ने के बावजूद सोना भी तेजी से ऊपर गया। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद सोने ने एक बार फिर अपना पुराना मिजाज अपना लिया है। अब जैसे ही बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स बढ़ रहे हैं, सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। एक साल में अब भी रिकॉर्ड स्तर पर भले ही एक महीने में सोने ने गोता लगाया हो, लेकिन लंबी अवधि में यह अब भी मजबूत है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक साल में डॉलर के मुकाबले सोने की कीमतों में 45 प्रतिशत से अधिक की रिकॉर्ड रैली आई है। वहीं, पिछले छह महीनों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो यह करीब 18 प्रतिशत की बढ़त पर बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट को नए निवेश के अवसर के रूप में देखा जा सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Gold Price Drop Comex Gold Gold Market Analysis Profit Booking Gold Dollar Index Impact Bond Yields Gold Crude Oil Gold Gold Investment Opportunity India Gold Price Gold Price Today Gold Price Crash March 2026 Why Gold Is Falling Gold 14.5% Crash Gold Price Prediction 2026 Buy Gold Now Or Wait Gold Vs Crude Oil Middle East War Gold Impact Anuj Gupta Gold Analysis Gold Profit Booking Dollar Index Gold Fall Bond Yield Effect On Gold Gold Investment Strategy 2026 Gold 4500 Dollar Level Record Gold Rally Last Year Gold Rate Today Gold Price Hike

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम; जानें क्यों गिरा मार्केट?Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम; जानें क्यों गिरा मार्केट?Stock Market Crash:
Read more »

Gold-Silver Cheaper Today: सोना अचानक 3000 रुपये सस्ता, चांदी अब हाई से ₹2.13 लाख रुपये सस्ती, देखें नए भावGold-Silver Cheaper Today: सोना अचानक 3000 रुपये सस्ता, चांदी अब हाई से ₹2.13 लाख रुपये सस्ती, देखें नए भावGold-Silver Price Crash From High: सोना-चांदी की कीमतें फिर फिसल गई हैं और सप्ताह के पहले दिन ही दोनों सस्ती हुईं हैं. इस गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई से 2.13 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है.
Read more »

Gold-Silver Crash In March: मार्च में ₹53000 सस्ती चांदी, सोना भी 18000 रुपये सस्ता, देखें लेटेस्ट रेटGold-Silver Crash In March: मार्च में ₹53000 सस्ती चांदी, सोना भी 18000 रुपये सस्ता, देखें लेटेस्ट रेटGold-Silver Price Crash In March: मार्च का महीना न सिर्फ शेयर बाजार, बल्कि सोना-चांदी में निवेश करने वालों के लिए भी बेहद खराब साबित हुआ. इन कीमती धातुओं का भाव युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन की बीच भी जमकर टूटा है.
Read more »

यूपी सरकार में औद्योगिक क्रांति, 9 साल में 17 हजार कारखाने पंजीकृत : प्रमुख सचिवयूपी सरकार में औद्योगिक क्रांति, 9 साल में 17 हजार कारखाने पंजीकृत : प्रमुख सचिवयूपी सरकार में औद्योगिक क्रांति, 9 साल में 17 हजार कारखाने पंजीकृत : प्रमुख सचिव
Read more »

अमेरिका-ईरान युद्ध से सोने में 17 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट, एक महीने में 14 प्रतिशत से अधिक लुढ़काअमेरिका-ईरान युद्ध से सोने में 17 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट, एक महीने में 14 प्रतिशत से अधिक लुढ़काअमेरिका-ईरान युद्ध से सोने में 17 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट, एक महीने में 14 प्रतिशत से अधिक लुढ़का
Read more »

UP में LPG-पेट्रोल की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 17 हजार से ज्यादा छापे, 17 गिरफ्तारUP में LPG-पेट्रोल की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 17 हजार से ज्यादा छापे, 17 गिरफ्तारउत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG की कालाबाजारी पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान राज्य में 17 हजार से ज्यादा छापे मारे गए और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जानें, उत्तर प्रदेश में किए गए इस सरकारी एक्शन की पूरी कहानी.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:09:30