WebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में पिछले दिनों Gen-Z क्रांति के बाद अब राहुल गांधी के Gen-Z को लेकर सोशल मीडिया पर लिखाी की पोस्ट ने देश में नया सियासी बखेड़ा कर दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को Gen-Z को संबोधित करते हुए एक पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के Gen-Z संविधान की रक्षा करेंगे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश के युवा, देश के छात्र, देश की Gen-Z संविधान को बचाएंगे.
लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे. मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं. जय हिंद। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट के जरिए जेन-जी यानी युवाओं को देश का भविष्य बताया। देश के Yuva देश के Students देश की Gen Zसंविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे।मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद! pic.twitter.com/cLK6Tv6RpS— Rahul Gandhi September 18, 2025 अगर देखा जाए तो दक्षिण एशिया के कई देश को हाल के वर्षों में ताख्तापलट का सामना करना पड़ा है। पहले बांग्लादेश, श्रीलंका और अब नेपाल में चुनी हुई सरकार के ताख्तापलट का एक ही तरह का पैटर्न दिखाई दिया। जहां युवा पीढ़ी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई और ताख्तापलट कर दिया। इन देशों के युवा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आर्थिक संकट और खराब शासन से तंग आ चुके थे और वह बदलाव की मांग करते हुए सड़क पर उतरे और विद्रोह कर दिया। विद्रोह और ताख्तापलट के शिकार हुए यह सभी आज अस्थिरता के दौर से गुजर रहे है। भले ही युवाओं ने लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए विद्रोह किया हो लेकिन वह अपनी मंजिल तक पहुंचने में पूरी असफल साबित हुए। पिछले साल बांग्लादेश में हुए आंदोलन में युवाओं की भूमिका सबसे अहम रही थी। ताख्तापलट के बाद बांग्लादेश की कमान भले ही नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के हाथ में आई हो लेकिन बांग्लादेश में कट्टरपंथी हावी होते दिख रहे है। जमात-ए-इस्लामी जैसे कट्टरपंथी संगठन देश में बड़ी रैलियां आयोजित कर रहे है जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कट्टरपंथी ताकतें बांग्लादेश की राजनीति को और अधिक विभाजित कर सकती हैं। अगस्त 2024 में बांग्लादेश में Gen Z यानि युवा और छात्र सड़क पर उतरे और एक हिंसक आंदोलन के जरिए शेख़ हसीना सरकार का ताख्ता पलट दिया। शेख हसीन को बांग्लादेश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी और अब भी वह भारत में रह रही है। बांग्लादेश में भले ही Gen Z ने ताख्ता पलट कर दिया हो लेकिन बांग्लादेश के हालात आज भी अस्थिर है। वहीं ताख्तापलट के एक साल बाद भी बांग्लादेश में चुनाव प्रक्रिया नहीं शुरु हो सकी है और बांग्लादेश आज अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। वहीं साल 2022 में भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में युवाओं ने आर्थिक मुद्दों को लेकर आंदोलन किया आज तीन साल बाद भी श्रीलंका की गिनती अस्थिर देशों में होती है। वहीं नेपाल में ओली सरकार के भ्रष्टाचार औक कुप्रबंधन के कारण युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा और ओली सरकार सत्ता से बेदखल हो गई लेकिन नेपाल में अब तक हालात सामान्य नहीं हुए है। अंतिरम सरकार के गठन के बाद एक बार फिर विरोध के सुर सुनाई देने लगे और Gen-Z लगातार धमकी दे रहा है। ऐसे राहुल गांधी के लोकतंत्र को बचाने के लिए Gen Z को आगे आने की अपील का देश में जमकर विरोध हो रहा है। भाजपा ने राहुल गांधी पर देश को गृहयुद्ध की आग में धकेलने का आरोप लगा दिया है। वहीं कन्नौज से पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने यहां तक कह दिया कि अगर भारत में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी क्रांतियां भड़कती तो लोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के घरों में आग लगा देंगे। उन्होंने कहा कि नेपाल में लोग भ्रष्टाचार और बेईमानी के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे. अगर यहां भी ऐसी स्थिति पैदा होती है, तो राष्ट्रवादी लोग देशद्रोहियों को सड़कों पर दौड़ा दौड़ा कर पीटेंगे।
Bangladesh Unstable BJP On Rahul's Statement Gen-Z In Indiaराहुल गांधी का Gen-Z वाला बयान बांग्लादेश अस्थिर राहुल के बयान पर भाजपा भारत में Gen-Z
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पितृ पक्ष में आईफोन-17 खरीदने की दीवानगी, Gen-Z के लिए धार्मिक मान्यताएं मिथकGen-Z में आईफोन-17 खरीदने की मची होड़, क्या पितृ पक्ष में खरीदारी को लेकर धार्मिक मान्यताएं इनके लिए है सिर्फ मिथक?
Read more »
लाइन लगाना स्टेटस, डिजिटल रूम का जुनून...क्यों फोन बदलना Gen-Z का लाइफस्टाइल बन गया?DNA Analysis: भारत में आज से अमेरिकी कंपनी एपल के आई फोन 17 की बिक्री शुरू हुई. आप तो जानते ही हैं कि एपल के फोन आम फोन के मुकाबले बहुत महंगे होते हैं. बावजूद इसके फोन खरीदने के लिए जेन-जी वाली पीढ़ी के नौजवान घंटों लाइन में लगे रहे.
Read more »
Rahul Gandhi On Gen-Z: राजनीतिक बोल, राहुल गांधी ने किया सेल्फ गोल?कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक 'एक्स' पोस्ट में देश के युवाओं खासकर जेन-जी यानी नई पीढ़ी की तारीफ करते हुए कहा उन्हें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाला है.
Read more »
राहुल गांधी का Gen-Z दांव: क्या है मकसद?लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने Gen-Z के जरिए क्या संदेश देना चाहा है? क्या वे युवाओं को मोदी सरकार के खिलाफ खड़ा करना चाहते हैं, या फिर कांग्रेस के साथ जोड़ना चाहते हैं? इस बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिसमें बीजेपी ने आक्रामक रुख अपनाया है। सवाल यह भी है कि क्या राहुल गांधी भारत में हिंसक विरोध भड़काना चाहते हैं?
Read more »
राहुल गांधी के Gen-Z वाले बयान पर गरजे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- ये संविधान की मर्यादा का उल्लंघनपत्रकारों से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारत की जनता राजनीतिक रूप से जागरूक है और किसी भी नेता के उकसावे में नहीं आने वाली.
Read more »
छत्तीसगढ़ की राजनीति में Gen-Z की एंट्री! राहुल गांधी को लगा रहे फटकार, क्या है BJP का कार्टून वॉर?Chhattisgarh BJP Poster War: छत्तीसगढ़ की राजनीति में Gen-Z की एंट्री हो गई है. यहां बीजेपी आईटी सेल ने एक कार्टून जारी किया है, जिसमें Gen-Z राहुल गांधी को लात मारते नजर आ रहे हैं. वहीं, बीजेपी के कार्टून के बाद कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.
Read more »
