राहुल गांधी के Gen-Z वाले बयान पर गरजे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- ये संविधान की मर्यादा का उल्लंघन

Upendra Kushwaha News

राहुल गांधी के Gen-Z वाले बयान पर गरजे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- ये संविधान की मर्यादा का उल्लंघन
Rahul GandhiGen-Z RemarkSasaram News
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 63%

पत्रकारों से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारत की जनता राजनीतिक रूप से जागरूक है और किसी भी नेता के उकसावे में नहीं आने वाली.

Bihar Politics : सासाराम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया Gen-Z पोस्ट पर कड़ा विरोध जताया. उन्होंने कहा कि यह बयान पूरी तरह से भारत के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है.

उपेंद्र कुशवाहा का कहना था कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र की जड़ें काफी गहरी हैं और यहां हर बदलाव संवैधानिक तरीके से ही होता है. पत्रकारों से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी का बयान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान साफ संकेत देता है कि राहुल गांधी राजनीतिक रूप से हार मान चुके हैं और अब हथियार डालने जैसा व्यवहार कर रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश की जनता अब राजनीतिक रूप से काफी जागरूक है. वह अपने लोकतंत्र का सम्मान करना जानती है और किसी भी राजनीतिक उकसावे में आने वाली नहीं है. जनता यह भली-भांति समझती है कि संविधान के दायरे में रहकर ही हर बदलाव संभव है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और यह दर्शाता है कि कांग्रेस नेता जनता के विश्वास को खो चुके हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि ऐसे बयान केवल निराशा और हताशा को दिखाते हैं, जिनका जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उपेंद्र कुशवाहा सासाराम के परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है, लेकिन किसी भी नेता को ऐसा बयान देने से बचना चाहिए जो संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं पर सवाल उठाता हो. इनपुट- अमरजीत कुमार यादव ये भी पढ़ें- इन विधानसभा सीटों पर जीतन राम मांझी की पार्टी चुनावी तैयारी में जुटी, दिया ये संकेत बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Rahul Gandhi Gen-Z Remark Sasaram News RLM Supremo Bihar Politics

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पितृ पक्ष में आईफोन-17 खरीदने की दीवानगी, Gen-Z के लिए धार्मिक मान्यताएं मिथकपितृ पक्ष में आईफोन-17 खरीदने की दीवानगी, Gen-Z के लिए धार्मिक मान्यताएं मिथकGen-Z में आईफोन-17 खरीदने की मची होड़, क्या पितृ पक्ष में खरीदारी को लेकर धार्मिक मान्यताएं इनके लिए है सिर्फ मिथक?
Read more »

लाइन लगाना स्टेटस, डिजिटल रूम का जुनून...क्यों फोन बदलना Gen-Z का लाइफस्टाइल बन गया?लाइन लगाना स्टेटस, डिजिटल रूम का जुनून...क्यों फोन बदलना Gen-Z का लाइफस्टाइल बन गया?DNA Analysis: भारत में आज से अमेरिकी कंपनी एपल के आई फोन 17 की बिक्री शुरू हुई. आप तो जानते ही हैं कि एपल के फोन आम फोन के मुकाबले बहुत महंगे होते हैं. बावजूद इसके फोन खरीदने के लिए जेन-जी वाली पीढ़ी के नौजवान घंटों लाइन में लगे रहे.
Read more »

Rahul Gandhi On Gen-Z: राजनीतिक बोल, राहुल गांधी ने किया सेल्फ गोल?Rahul Gandhi On Gen-Z: राजनीतिक बोल, राहुल गांधी ने किया सेल्फ गोल?कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक 'एक्स' पोस्ट में देश के युवाओं खासकर जेन-जी यानी नई पीढ़ी की तारीफ करते हुए कहा उन्हें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाला है.
Read more »

BJP Vs Congress: राहुल गांधी के GEN-Z वाले बयान पर, भाजपा ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन!BJP Vs Congress: राहुल गांधी के GEN-Z वाले बयान पर, भाजपा ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन!Sharad Pawar News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार ने राजनीति में उम्र को लेकर चल रही चर्चाओं पर एक बड़ा बयान दिया है। शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि वे 85
Read more »

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर क्या बोली Gen-Z जेनरेशन? जानिए यहांबागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर क्या बोली Gen-Z जेनरेशन? जानिए यहांBaba Bageshwars Statement: बाबा बागेश्वर का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि आने वाली Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

राहुल गांधी का Gen-Z दांव: क्या है मकसद?राहुल गांधी का Gen-Z दांव: क्या है मकसद?लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने Gen-Z के जरिए क्या संदेश देना चाहा है? क्या वे युवाओं को मोदी सरकार के खिलाफ खड़ा करना चाहते हैं, या फिर कांग्रेस के साथ जोड़ना चाहते हैं? इस बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिसमें बीजेपी ने आक्रामक रुख अपनाया है। सवाल यह भी है कि क्या राहुल गांधी भारत में हिंसक विरोध भड़काना चाहते हैं?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:02:12