Chhattisgarh BJP Poster War: छत्तीसगढ़ की राजनीति में Gen-Z की एंट्री हो गई है. यहां बीजेपी आईटी सेल ने एक कार्टून जारी किया है, जिसमें Gen-Z राहुल गांधी को लात मारते नजर आ रहे हैं. वहीं, बीजेपी के कार्टून के बाद कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.
रायपुर । छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों कार्टून वॉर देखने को मिल रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो कार्टून शेयर किया है. पहले कार्टून पोस्टर में दो करेक्टर्स दिखाए गए हैं. जिसमें Gez_Z राहुल गांधी को लात मारकर फटकार लगाते हुए दिख रहे हैं.
वहीं, दूसरे पोस्टर में सचिन पायलट, भूपेश बघेल और दीपक बैज को दिखाया गया है, जहां वे पैसे देकर भी भीड़ न जुटने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं. दरअसल, छत्तीसगढ़ बीजेपी आईटी सेल ने इस कार्टून को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और एक्स पर शेयर किया है. पोस्ट वायरल होते ही कांग्रेस नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जानिए क्या बोली कांग्रेस छत्तीसगढ़ बीजेपी द्वारा जारी इस कार्टून के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें चुनौती दी है. दीपक बैज ने कहा, बीजेपी चाहे तो कांग्रेस की सभाओं में भीड़ का वीडियो बनवा ले. हम उन्हें अपने कार्यक्रमों की पूरी निगरानी करने देंगे और हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा मैं इस बात की गारंटी देता हूं कि हमारी सभाओं में भारी भीड़ उमड़ती है. उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा, , बीजेपी को कांग्रेस की रैलियों के लिए अपना एक प्रतिनिधि नियुक्त कर देना चाहिए. हम उन्हें बीच में सीट देंगे ताकि वे आराम से वीडियोग्राफी कर सकें. यही नहीं दीपक बैज ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी की सभा में पैसों वाली भीड़ बुलाई गई है. ये सबको पता है, आप बोलो तो वीडियो भेज दें. कांग्रेस दर्ज कराएगी FIR कार्टून वाले पोस्टर को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने बीजेपी नेताओं पर आला नेताओं से चर्चा कर एफआईआर कराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि, बीजेपी की सोशल मीडिया सेल से लगातार कांग्रेस के सीनियर लीडर्स और उनके परिजनों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही है. हम इस मामले में पुलिस से शिकायत करेंगे. ये भी पढ़ें- चेक बाउंस मामले में BJP विधायक सुरेंद्र पटवा को जमानत, इतना था 58,25,00,256 कर्ज मध्य प्रदेश हर खबर पढ़ने के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi. रायुपर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.
Chhattisgarh News CG News CG Politics Chhattisgarh BJP Poster War Rahul Gandhi News Chhattisgarh BJP Cartoon Row Chhattisgarh Congress BJP Cartoon BJP Gen-Z Cartoon Rahul Gandhi Deepak Baij Challenge BJP FIR Against BJP Social Media Rahul Gandhi Insulted In Cartoon Cell
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rahul Gandhi Vs CEC: चुनाव आयोग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगाए आरोप तो BJP भी भड़कीBJP also got angry when Congress leader Rahul Gandhi made allegations against the Election Commission, चुनाव आयोग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगाए आरोप तो BJP भी भड़की
Read more »
पितृ पक्ष में आईफोन-17 खरीदने की दीवानगी, Gen-Z के लिए धार्मिक मान्यताएं मिथकGen-Z में आईफोन-17 खरीदने की मची होड़, क्या पितृ पक्ष में खरीदारी को लेकर धार्मिक मान्यताएं इनके लिए है सिर्फ मिथक?
Read more »
BJP: निशिकांत का आरोप- गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं राहुल, Gen-Z आंदोलन हुआ तो देश छोड़कर भागेंगे विपक्षी नेताकांग्रेस नेता राहुल गांधी के जेन जेड को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी
Read more »
भारत में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं... राहुल गांधी के GEN-Z वाले बयान पर क्या बोले- BJP सांसद निशिकांत दुबेराहुल गांधी के जेन-जी वाले पोस्ट पर निशाना साधते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जेन-जी परिवारवाद के खिलाफ है। वह पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी को क्यों बर्दाश्त करेगा। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ एक भावनात्मक संदेश नहीं, बल्कि कांग्रेस की ओर से एक रणनीतिक दांव...
Read more »
BJP Vs Congress: राहुल गांधी के GEN-Z वाले बयान पर, भाजपा ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन!Sharad Pawar News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार ने राजनीति में उम्र को लेकर चल रही चर्चाओं पर एक बड़ा बयान दिया है। शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि वे 85
Read more »
क्या है अमित शाह का ‘एक कार्यकर्ता-20 वोट’ फॉर्मूला: शाहाबाद-मगध में हारी 51 सीटें जीतने का प्लान, 5000 कार...Bihar Election Results BJP NDA Amit Shah Winning Strategy Explained.
Read more »
