Fact Check: पाकिस्तान में बम परीक्षण के दौरान धमाके की खबर झूठी

United States News News

Fact Check: पाकिस्तान में बम परीक्षण के दौरान धमाके की खबर झूठी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 63 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 28%
  • Publisher: 63%

सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल है जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान में एक बम परीक्षण के दौरान धमाका हो गया है. जानिए इस खबर की सच्चाई FactCheck (arjundeodia)

सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल है जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान में एक बम परीक्षण के दौरान धमाका हो गया है. ट्वीट में दावा किया गया है कि कराची की एक मस्जिद में हुए इस धमाके में 15 वैज्ञानिकों की मौत हो गई है जबकि 10 लोगों की हालत बेहद गंभीर है.

ट्वीट में एक तस्वीर भी है जिसमें एक बड़ा हॉल खस्ता हालत में नजर आ रहा है. ये ट्वीट 'INA News ' नाम के ट्विटर अकाउंट से किया गया है. इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये खबर झूठी है. जिस ट्विटर हैंडल से यह ट्वीट किया गया है वो दरअसल न्यूज़ एजेंसी 'ÁNI' का एक पैरोडी अकाउंट है. INA News के इस ट्वीट को अभी तक लगभग ढाई हज़ार लोग रीट्वीट कर चुके है. फेसबुक पर इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट को 'The Fearless Indian ' नाम के एक पेज सहित कई लोगों ने सच मान कर शेयर किया है. इस पेज से फेसबुक पर 6 लाख से भी ज्यादा लोग जुड़े हैं. #NewsFlash #Karachi Blast during bomb test in a Mosque, 15 scientists dead, 10 seriously injured. pic.twitter.com/gP2qxpyVeM — INA News March 11, 2019ट्वीट में दिख रही तस्वीर को जब हमने रिवर्स सर्च किया तो पता चला कि ये तस्वीर 2004 की है जो जब कराची की ही एक मस्जिद में बम धमाके के बाद ली गई थी. लेकिन इसका बम परीक्षण की खबर से कोई लेना देना नहीं है. INA News ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी ये बात स्पष्ट कर रखी है कि ये ‘ÁNI’ का पैरोडी अकाउंट है. पैरोडी अकाउंट वो अकाउंट होते हैं जो हंसी मज़ाक या चुटकुले शेयर करने के लिए बनाए जाते हैं. ऐसे अकाउंट अक्सर किसी प्रसिद्ध हस्ती या मीडिया हाउस के सोशल मीडिया अकाउंट की नक़ल होते हैं. INA News ने भी अपनी प्रोफाइल ‘ÁNI’ जैसी बनाने की कोशिश की है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाक की उलझन: भारत विरोधी चरमपंथियों का क्या करेपाक की उलझन: भारत विरोधी चरमपंथियों का क्या करेपाकिस्तान ने पिछले कुछ दिनों में चरमपंथियों से जुड़े कई मदरसों को नियंत्रण में लिया है.
Read more »

अमेरिका के इस कस्बे में लोगों ने बकरी को चुना मेयर– News18 हिंदीअमेरिका के इस कस्बे में लोगों ने बकरी को चुना मेयर– News18 हिंदीएक स्कूल टीचर की बकरी लिंकन कस्बे के एनुअल फेस्ट के दौरान अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी.
Read more »

इंद्रपुरी में एक जिम में बदमाशों ने की फायरिंग, एक बच्चे की मौतइंद्रपुरी में एक जिम में बदमाशों ने की फायरिंग, एक बच्चे की मौतदिल्ली के इंद्रपुरी में बदमाशों ने एक जिम पर पथराव कर दिया और गोलीबारी की, जिससे अफरातफरी मच गई. एक बच्चा जो दूसरी मंजिल से अपने घर की खिड़की से नीचे झांक रहा था गोली लगने से उसकी मौत हो गई.
Read more »

22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनाव22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »

कश्मीर में आसान नहीं एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव, EC के फैसले के पीछे पुख्ता वजहकश्मीर में आसान नहीं एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव, EC के फैसले के पीछे पुख्ता वजहवरिष्ठ पत्रकार राहुल जलाली का मानना है कि चुनाव आयोग को विधानसभा चुनाव के लिए कुछ इशारा जरूर देना चाहिए था. अगर चुनाव आयोग एक संभावित समय सीमा बता देता तो शायद यह विवाद नहीं होता जो आज हो रहा है.
Read more »

स्मृति ईरानी: राहुल गांधी और पाकिस्तान के बीच एक समानता क्या है ?स्मृति ईरानी: राहुल गांधी और पाकिस्तान के बीच एक समानता क्या है ?कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीखा वार किया है। स्मृति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें राहुल जैश के सरगना को मसूद अजहर जी कहते दिखाई दे रहे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:48:58