Aligarh famous Padaake: अलीगढ़ का ज़िक्र हो और अलीगढ़ के पड़ाकों की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. रेलवे रोड पर मिलने वाले ये खट्टे-मीठे और तीखे स्वाद से भरे पानी के साथ पड़ाके अलीगढ़ की पहचान बन चुके हैं. बाहर से कुरकुरे, अंदर से मसालेदार और ऊपर से अलग-अलग फ्लेवर वाले पानी का ऐसा संगम कि हर कौर जीभ पर धमाका कर देता है.
अगर आप अलीगढ़ के रेलवे रोड से होकर गुजर रहे हैं तो वहां मिलने वाले पड़ाके का स्वाद ज़रूर चखिए. बाकी जगहों पर इसे गोलगप्पे, पानी पूरी या पानी के बताशे कहा जाता है, लेकिन अलीगढ़ में इन्हें प्यार से पड़ाके कहा जाता है.
इनका नाम ही इतना मज़ेदार है कि सुनते ही मुंह में पानी आ जाए. अलीगढ़ के लोग शाम के वक्त रेलवे रोड पर लगने वाले ठेलों पर इन पड़ाकों की लाइन लगाए खड़े मिलते हैं. यहाँ के पड़ाके की खास बात है कि यहाँ आटे और सूजी दोनों टेस्ट के मिलते हैं साथ ही एक ही ठेले पर आपको तीन तरह के पानी के फ्लेवर मिल जाएंगे. इमली का खट्टा, पुदीने, हींग का तीखा और मीठा पानी जिसमें गुड़ और काला नमक का तड़का होता है. पड़ाके बेचने वाले बड़ी सफाई से पतले और कुरकुरे बताशे में उबले हुए चने, आलू और मसाले भरते हैं, फिर पानी में डुबोकर परोसते हैं. बस, जैसे ही मुंह में पड़ता है एक धमाका-सा होता है स्वाद का. अलीगढ़ के रेलवे रोड पर कई पुरानी दुकानें और ठेले हैं जो सालों से यही स्वाद बरकरार रखे हुए हैं. इनमें राजू पड़ाका वाले और बबलू पानी पूरी सेंटर का नाम सबसे मशहूर है. शाम को 5 बजे के बाद यहाँ भीड़ इतनी होती है कि आपको लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतज़ार करना पड़ता है. अलीगढ़ के लोगों के लिए पड़ाके सिर्फ चाट नहीं, बल्कि बचपन की याद हैं. कॉलेज के लड़के-लड़कियाँ, परिवार के साथ घूमने आए लोग हर कोई रेलवे रोड के इन ठेलों पर रुककर अपने पसंदीदा फ्लेवर का मज़ा लेता है. और चटकारे लेकर इनका आनंद लेता है. जिसमे युवतियों की संख्या जायदा होती है. अगर आप घर पर अलीगढ़ वाले पड़ाके बनाना चाहते हैं तो यह बहुत आसान है. इसके लिए चाहिए सूजी, मैदा और थोड़ा-सा तेल. इन्हें मिलाकर सख्त आटा गूंधें और छोटे-छोटे बताशे बेलकर गर्म तेल में तलें. भरावन के लिए उबले आलू, चने, प्याज, नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा डालें. पानी के लिए इमली का गूदा, पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, नींबू रस और काला नमक मिलाकर फ्रिज में ठंडा करें और तैयार हैं अलीगढ़ स्टाइल पड़ाके. अलीगढ़ रेलवे रोड पर पड़ाकों की प्लेट की कीमत 20 रुपये से शुरू होती है और स्पेशल मिक्स फ्लेवर वाली प्लेट 30 रुपये तक मिल जाती है. कई ठेले वालों ने अब मीठा-तीखा कॉम्बो प्लेट भी शुरू कर दी है, जिसमें एक साथ तीनो पानी का स्वाद मिलता है. इन पड़ाकों को खाने के लिए लोग दूर दूर से यहाँ पहुंचते हैं. रंग-बिरंगे पानी से भरे मटकों, भाप उठाते आलू और मुस्कुराते ग्राहकों की तस्वीरें रेलवे रोड की शाम को और भी खूबसूरत बना देती हैं. अगर आप फूड लवर हैं और कुछ चटपटे के लिए कुछ खास तलाश रहे हैं, तो अलीगढ़ के पड़ाके आपके लिए परफेक्ट हैं. स्वाद मे एक दम मस्त होते हैं ये पड़ाके जिन्हें लोग चटाकारे लेकर खाते हैं.
अलीगढ़ रेलवे रोड रेलवे रोड के पड़ाके लाजवाब पड़ाके फेमस पड़ाके यूपी के फेमस पड़ाके कैसे बनते हैं पड़ाके पड़ाके रेसिपी घर पर बनाएं पड़ाके पड़ाके का स्वाद अलीगढ़ फेमस फूड अलीगढ़ न्यूज Aligarh's Famous Padake Aligarh Railway Road Railway Road Padake Amazing Padake Famous Padake Famous Padake Of UP How To Make Padake Padake Recipe Make Padake At Home Taste Of Padake Aligarh Famous Food Aligarh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जंक फूड की क्रेविंग दूर भगाने के लिए ट्राई करें ये हेल्दी इंडियन स्नैक्स, बच्चों को भी पसंद आएगा स्वादआजकल बच्चों और बड़ों में Junk Food की क्रेविंग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। चिप्स, बर्गर और पिज्जा खाने में तो मजेदार लगते हैं, लेकिन ये हमारी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप भी इस क्रेविंग को दूर करना चाहते हैं और कुछ पौष्टिक खाना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए बेहतरीन हेल्दी इंडियन स्नैक्स के ऑप्शन...
Read more »
Food Special: नमकीन नहीं, अब मीठे पोहे का क्रेज, स्वाद और सेहत दोनों का संगम; जानें पूरी रेसिपीSweet Poha Recipe: आमतौर पर पोहे का नाम सुनते ही हमारे ज़ेहन में चूड़े से बना नमकीन नाश्ता आता है, लेकिन अब ट्रेंड बदल रहा है. आजकल लोगों के बीच मीठे पोहे की रेसिपी तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इस मीठे पोहे का स्वाद किसी पारंपरिक मिठाई से कम नहीं, बल्कि उससे भी ज्यादा लाजवाब माना जा रहा है.
Read more »
Street Food: मुजफ्फरपुर के लाखपति पकौड़ेवाले! बीवी के सीक्रेट मसाले ने बदली संजय की किस्मत, कमाई और स्वाद क...Street Food: मुजफ्फरपुर समाहरणालय के बाहर संजय जी के छोटे से ठेले पर ऐसा खजाना बिकता है कि महीने की कमाई सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे. पिछले 20 सालों से संजय जी यहां अपने गोभी के पकौड़ों और भुजा का जादू चला रहे हैं, लेकिन इस जादू की असली जादूगरनी तो उनकी पत्नी हैं, जिनका सीक्रेट मसाले अच्छे-अच्छे शेफ को फेल कर दिया है.
Read more »
India Food Cost: भारत ने जीती RRR की जंग, पर्दे के पीछे रहकर रूस बना बड़ा मददगार, आगे अमेरिका-चीन से क्यों डर?अक्टूबर में सब्जियों और दालों की कीमतों में भारी गिरावट के कारण शाकाहारी थाली 17% और मांसाहारी थाली 12% सस्ती हुई। सस्ते रूसी तेल ने लॉजिस्टिक्स लागत कम कर महंगाई को नियंत्रित रखने में मदद की। हालांकि, अमेरिका-चीन तनाव और टैरिफ भारत के आर्थिक संतुलन के लिए चुनौती बन रहे...
Read more »
जरूरत की खबर- जल्दबाजी में खड़े-खड़े खाते हैं खाना: तो हो सकते हैं ये 9 नुकसान, डाइटीशियन से जानें हेल्दी ईटि...Healthy Eating Posture And Rules Explained; What Is The Best Position To Eat Food For Better Digestion? खड़े होकर खाने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है?, पाचन तंत्र सही रखने के लिए खाने के दौरान क्या सावधानियां बरतनी जरूरी हैं?
Read more »
ये तो कमाल है..., इंडियन ट्रेन में फूड डिलीवरी सर्विस से चौंकी ऑस्ट्रेलियन टूरिस्ट, बताया अब तक की सबसे शानदार चीजFood Delivery On Trains: ऑस्ट्रेलिया से भारत घूमने आई एक महिला ने भारतीय ट्रेन में फूड डिलीवरी सर्विस देखकर हैरानी जताई है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Read more »
