जरूरत की खबर- जल्दबाजी में खड़े-खड़े खाते हैं खाना: तो हो सकते हैं ये 9 नुकसान, डाइटीशियन से जानें हेल्दी ईटि...

Healthy Eating Tips News

जरूरत की खबर- जल्दबाजी में खड़े-खड़े खाते हैं खाना: तो हो सकते हैं ये 9 नुकसान, डाइटीशियन से जानें हेल्दी ईटि...
Best Eating Position For DigestionEating While Standing EffectsSitting Position While Eating
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 180 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 51%

Healthy Eating Posture And Rules Explained; What Is The Best Position To Eat Food For Better Digestion? खड़े होकर खाने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है?, पाचन तंत्र सही रखने के लिए खाने के दौरान क्या सावधानियां बरतनी जरूरी हैं?

तो हो सकते हैं ये 9 नुकसान, डाइटीशियन से जानें हेल्दी ईटिंग के 12 नियमकी भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास चैन से बैठकर खाना खाने तक का समय नहीं है। ऑफिस में जल्दबाजी में लंच ब्रेक, सड़क पर चलते-फिरते स्नैक्स या घर पर टीवी देखते हुए खड़े होकर नाश्ता करना, ये सब अब आम बात हो गई है। पिछले कुछ सालों में शादी और पार्टियों में भी खड़े होकर खाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है, जिसे लोग सुविधा और स्टाइल दोनों का हिस्सा मानने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने की यह ‘स्टैंडिंग पोजिशन’ हमारे पाचन तंत्र और सेहत पर सीधा असर डाल सकती है। साल 2021 में, नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक रिव्यू एंड मेटा-एनालिसिस रिपोर्ट के मुताबिक, खड़े होकर खाने या तेज खाने की आदत मेटाबोलिक सिंड्रोम के जोखिम को 54% तक बढ़ा देती है। यह आदत इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाती है, जिससे डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है।खड़े होकर खाने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है?एक्सपर्ट: डॉ.

पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊसीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि खड़े होकर खाने से भोजन तेजी से पेट में चला जाता है, जिससे पाचन एंजाइम्स को उसे तोड़ने का पर्याप्त समय नहीं मिलता और कभी-कभी गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा खड़े होकर खाने के दौरान व्यक्ति अक्सर जल्दी-जल्दी और जरूरत से ज्यादा खा लेता है, जिससे ओवरईटिंग और अपच की संभावना बढ़ती है। अगर यह आदत लंबे समय तक बनी रहे तो आंतों पर दबाव बढ़ने और पोषक तत्वों के अवशोषण में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नीचे दिए गए ग्राफिक से खड़े होकर खाने के नुकसान को समझिए-डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि हम कब, क्या और कैसे खाते हैं, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में इन तीनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सही समय, शांत माहौल और संतुलित मात्रा में भोजन करने से पाचन बेहतर होता है और शरीर पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित कर पाता है। नीचे दिए ग्राफिक से हेल्दी ईटिंग के कुछ आसान नियमों को समझिए-चलते हुए खाने पर शरीर का ध्यान भोजन पर पूरी तरह केंद्रित नहीं रहता है। इससे माइंडफुल ईटिंग नहीं हो पाती और ओवरईटिंग या अपच की समस्या हो सकती है। साथ ही चलने के दौरान शरीर की गति से पाचन एंजाइम्स का संतुलन बिगड़ता है, जिससे भोजन ठीक से पच नहीं पाता है। वहीं खाना खाने के कुछ देर बाद हल्की वॉक करना पाचन को बेहतर बनाने, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि बैठकर सीधी मुद्रा में भोजन करना सबसे सुरक्षित और पाचन के लिए बेस्ट तरीका है। इस स्थिति में पेट पर दबाव नहीं पड़ता, भोजन धीरे-धीरे पचता है और एंजाइम्स ठीक से काम करते हैं। फर्श पर पालथी मारकर या कुर्सी पर सीधा बैठकर खाना खाने से ब्लड सर्कुलेशन संतुलित रहता है, जिससे पाचन और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।खाना खाने के बाद नींद आना एक आम अनुभव है, जिसे आमतौर पर ‘फूड कोमा’ कहा जाता है। इसके पीछे शरीर की कई चीजें जिम्मेदार होती हैं। जैसेकि-अगर भोजन में कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा ज्यादा हो तो उसे पचाने में ज्यादा एनर्जी लगती है, जिससे शरीर थकान महसूस करता है और नींद आने लगती है।खाने के बाद शरीर का ज्यादा ब्लड फ्लो पाचन तंत्र की ओर चला जाता है, जिससे ब्रेन को कम ऑक्सीजन और ऊर्जा मिलती है। इससे हल्की नींद महसूस होती है।भोजन के बाद शरीर में कुछ प्रोटीन और हाॅर्मोन एक्टिव हो जाते हैं, जो रिलैक्सेशन और नींद की भावना को बढ़ाते हैं।भोजन के बाद ब्लड शुगर पहले तेजी से बढ़ता है और फिर अचानक गिरता है, जिससे सुस्ती और नींद का एहसास होता है।आमतौर पर भोजन को पूरी तरह पचने में 6 से 8 घंटे का समय लगता है, लेकिन यह समय भोजन के प्रकार और व्यक्ति की पाचन क्षमता पर निर्भर करता है। हल्का भोजन लगभग 2 से 3 घंटे में पच जाता है। मीडियम भोजन को 4 से 6 घंटे लगते हैं। वहीं हैवी या तला-भुना भोजन को पचने में 8 घंटे या उससे ज्यादा भी लग सकते हैं। इसलिए रात का खाना हल्का और सोने से कम-से-कम 3-4 घंटे पहले लेना, पाचन और नींद दोनों के लिए बेहतर माना जाता है।जरूरत की खबर- सफेद या सेंधा नमक: सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद, रोज कितना खाएं, किसे नहीं खाना चाहिए, बता रही हैं डाइटीशियन सेंधा नमक एक प्राकृतिक, अनप्रोसेस्ड नमक है, जिसमें कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने, पाचन सुधारने और एनर्जी लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है।इम्यूनिटी होती कमजोर, डॉक्टर से जानें ठंड में अपनी लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करेंजानें हेल्थ बेनिफिट्स, कैसे चुनें सही मॉडल, खरीदते हुए ये 5 चीजें जरूर चेक करेंहेल्दी स्किन के लिए खाएं ये चीजें, स्किन मॉश्चराइज करने की घरेलू टिप्ससेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद, रोज कितना खाएं, किसे नहीं खाना चाहिए, बता रही हैं डाइटीशियनसरगुजा संभाग में शीतलहर...मैनपाट में न्यूनतम तापमान 7 डिग्रीचित्तौड़गढ़ में गर्मी का असर खत्म, हवा में बढ़ी ठंडकउदयपुर में 9.5 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमानछत्तीसगढ़ में सर्द-हवाओं ने कंपाया, पेंड्रा में 9°C पहुंचा पाराहरियाणा में कफ सिरप को लेकर चेतावनी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Best Eating Position For Digestion Eating While Standing Effects Sitting Position While Eating Healthy Digestion Habits Correct Eating Posture

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली के 10 बेस्ट स्ट्रीट फूड मार्केट्स जहां हर फूडी को मिलेगा मजेदार टेस्टदिल्ली के 10 बेस्ट स्ट्रीट फूड मार्केट्स जहां हर फूडी को मिलेगा मजेदार टेस्टBest Food Places in Delhi: दिल्ली के 10 बेस्ट स्ट्रीट फूड मार्केट्स जहां हर फूडी को मिलेगा मजेदार टेस्ट और एक्सपीरियंस
Read more »

मेंटल हेल्थ– पूरा बचपन हॉस्टल में अकेले दिवाली मनाई: आज भी त्योहार पर घर जाने का मन नहीं करता, बढ़ता डिप्रेश...मेंटल हेल्थ– पूरा बचपन हॉस्टल में अकेले दिवाली मनाई: आज भी त्योहार पर घर जाने का मन नहीं करता, बढ़ता डिप्रेश...Festival Blues Kya Hai Explained; How To Feel Better After A Festival.
Read more »

सेहत के लिए फायदेमंद है केला, जानिए कब और कितना खाने से होगा फायदासेहत के लिए फायदेमंद है केला, जानिए कब और कितना खाने से होगा फायदाBest Time to Eat Bananas for Energy, Digestion and Weight Control, सेहत के लिए फायदेमंद है केला, जानिए कब और कितना खाने से होगा फायदा...देखें यह वीडियो
Read more »

Brain-Eating Amoeba: কী করে বুঝবেন আপনি ব্রেন-ইটিং অ্যামিবার খপ্পরে পড়েছেন? কীভাবে করাবেন চিকিৎসা? মাথায় ভয়ংকর বিষবোমা ফাটার আগেই...Brain-Eating Amoeba: কী করে বুঝবেন আপনি ব্রেন-ইটিং অ্যামিবার খপ্পরে পড়েছেন? কীভাবে করাবেন চিকিৎসা? মাথায় ভয়ংকর বিষবোমা ফাটার আগেই...Brain-Eating Amoeba symptoms Diagnosis Tests Treatment of infection with brain-eating amoeba Naegleria fowleri fatality rate higher than 97 percent
Read more »

Shreyas Iyer Rules Himself Out Of Selection Explained: ২০২৫ চ্যাম্পিয়ন্স ট্রফি জিতিয়েছেন, নির্বাচকরা আর ফিরেও তাকান না! অবশেষে অবহেলায় অবসর শ্রেয়সের?Shreyas Iyer Rules Himself Out Of Selection Explained: ২০২৫ চ্যাম্পিয়ন্স ট্রফি জিতিয়েছেন, নির্বাচকরা আর ফিরেও তাকান না! অবশেষে অবহেলায় অবসর শ্রেয়সের?Shreyas Iyer Rules Himself Out Of Selection Explained
Read more »

जरूरत की खबर- करवा चौथ से पहले करें ये काम: व्रत होगा आसान, नहीं होगी थकान-कमजोरी, डॉक्टर से जानें व्रत में...जरूरत की खबर- करवा चौथ से पहले करें ये काम: व्रत होगा आसान, नहीं होगी थकान-कमजोरी, डॉक्टर से जानें व्रत में...Karva Chauth Vrat 2025 Food Rules What is the best thing to eat during a fast? हाइड्रेशन का ध्यान कैसे रखें, जब व्रत में पानी न पिएं? मानसिक तैयारी कैसे करें, ताकि व्रत में बेचैनी न हो? व्रत के दिन हल्की एक्सरसाइज क्यों करें?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:57:59