अक्टूबर में सब्जियों और दालों की कीमतों में भारी गिरावट के कारण शाकाहारी थाली 17% और मांसाहारी थाली 12% सस्ती हुई। सस्ते रूसी तेल ने लॉजिस्टिक्स लागत कम कर महंगाई को नियंत्रित रखने में मदद की। हालांकि, अमेरिका-चीन तनाव और टैरिफ भारत के आर्थिक संतुलन के लिए चुनौती बन रहे...
नई दिल्ली: अक्टूबर में शाकाहारी थाली 17% और मांसाहारी थाली करीब 12% सस्ती हुई। यह जानकारी क्रिसिल के रोटी राइस रेट इंडेक्स से मिली। सब्जियों और दालों की कीमतों में आई भारी गिरावट की वजह से ऐसा हुआ। इसका सस्ते रूसी तेल के अप्रत्यक्ष लाभ से भी कनेक्शन है। कच्चे तेल की कम कीमतों ने लॉजिस्टिक्स की लागत को कम रखने में मदद की। इससे खाद्य पदार्थों की खुदरा कीमतें कंट्रोल में रहीं। इसका भारत को सीधा फायदा मिला। हालांकि, भारत का यह आर्थिक संतुलन अमेरिका और चीन के बीच भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव से चुनौती झेल रहा है। अमेरिका रूसी तेल खरीद के लिए भारत पर टैरिफ लगाकर दबाव बना रहा है। इससे भारत का तेल आयात बिल 9-11 अरब डॉलर बढ़ने के आसार हैं। यह महंगाई को भी फिर से बढ़ा सकता है। आगे यही सबसे बड़ा खतरा दिख रहा है। क्रिसिल रिपोर्ट के अनुसार, आलू के दाम 31% कम हुए क्योंकि रबी की फसल अच्छी हुई। टमाटर 40% सस्ता हुआ क्योंकि पश्चिमी और दक्षिणी बाजारों से अच्छी सप्लाई आई। प्याज के दाम सबसे ज्यादा 51% गिरे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि व्यापारी नई खरीफ फसल आने से पहले अपना स्टॉक खाली कर रहे थे और निर्यात की मांग भी कम थी।दालों के दामों में बड़ी गिरावट दालों के दाम 17% घटे। इसका एक बड़ा कारण दालों का आयात बढ़ना भी है। बंगाल चने का आयात नौ गुना बढ़ा, पीली मटर 85% और उड़द 31% ज्यादा आयात हुई। वहीं, त्योहारी मांग के कारण वनस्पति तेल 11% महंगा हुआ और एलपीजी के दाम 6% बढ़े। इन वजहों से थाली की लागत में और ज्यादा कमी नहीं आ पाई।मांसाहारी थाली में कमी थोड़ी कम आई क्योंकि इसके आधे से ज्यादा खर्च का हिस्सा रखने वाले ब्रॉयलर के दाम सिर्फ 6% गिरे। लेकिन, सस्ती सब्जियों और दालों ने कुल लागत को नीचे लाने में मदद की।जून 2017 के बाद सबसे कम महंगाई महीने-दर-महीने देखें तो यह गिरावट मामूली थी। शाकाहारी थाली की लागत 1% कम हुई, जबकि मांसाहारी थाली 3% सस्ती हुई। टमाटर और प्याज के दाम 8% और 3% गिरे। वहीं, ज्यादा सप्लाई के कारण ब्रॉयलर के दाम 4% कम हुए।क्रिसिल का RRR इंडेक्स पूरे भारत में घर में बनने वाली एक आम थाली की लागत को ट्रैक करता है। यह बताता है कि खाने-पीने की महंगाई का आम आदमी के बजट पर कितना असर पड़ रहा है।भारत की खुदरा महंगाई दर कंट्रोल में है। सितंबर 2025 में खुदरा महंगाई दर 1.
54% पर आ गई थी। यह जून 2017 के बाद सबसे कम है। इस बड़ी गिरावट का श्रेय पिछले साल के मुकाबले बेहतर आधार और सब्जियों, तेल, फल, दाल, अनाज, अंडे और ईंधन जैसी जरूरी चीजों की महंगाई में कमी को जाता है। खुदरा महंगाई के अक्टूबर के आंकड़े इसी हफ्ते आने वाले हैं। सस्ते रूसी तेल ने भी भारत को परोक्ष तौर पर महंगाई को कंट्रोल करने में मदद की है। इसके कारण पेट्रोल-डीजल के साथ दूसरे पेट्रोलियम प्रोडक्टों के दाम बढ़ नहीं पाए।
मांसाहारी थाली कीमत भारत रूसी तेल आयात रोटी राइस रेट खुदरा महंगाई Vegetarian Thali Cost Non-Veg Thali Cost India Russian Oil Import Roti Rice Rate Retail Inflation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pakistan Nuclear Bomb: ভারতকে শুধু চাপে রাখা নয়, পাক পরমাণু বোমা তৈরির পেছনে ছিল আরও ভয়ংকর পরিকল্পনা!Pakistan built nuclear bomb not only to counter India ex CIA officer makes big claim
Read more »
India-Pakistan: খ্রিস্টান-ইহুদি-হিন্দু বোমা আছে, তবে মুসলিম বোমা... পাক পরমাণু টার্গেটে ভারত! বিস্ফোরক তথ্যে ধেয়ে এল সুনামি...Pakistan Targeted India With Nuclear Bombs
Read more »
India vs Australia 5th T20I: বৃষ্টিতে বাতিল পঞ্চম টি-টোয়েন্টি! অস্ট্রেলিয়ার বিরুদ্ধে সিরিজ জিতল ভারত....India wins t-20 series against Australia after fifth match being abounded due to Rain
Read more »
India Win T20 Series: ഓസ്ട്രേലിയയെ മഴ ചതിച്ചു; ടി20 പരമ്പര സ്വന്തമാക്കി ഇന്ത്യIndia Win T20 Series: അഞ്ച് മത്സര പരമ്പരയിലെ ആദ്യ മത്സരവും മഴമൂലം ഉപേക്ഷിച്ചിരുന്നു
Read more »
मोहन भागवत बोले- भारत के मुसलमानों-ईसाइयों के पूर्वज हिंदू: वे इसे भूल गए या भुला दिया गया; संघ सत्ता या प्...Mohan Bhagwat said – the ancestors of Muslims and Christians of India were Hindus.
Read more »
IND A vs SA: ऋषभ पंत की कप्तानी में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार, टेम्बा बावुमा ने दिखाया शानदार फॉर्मIndia A vs South Africa A: खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
