अब आपको WhatsApp चलाने के लिए भी पैसे खर्च करने होंगे। बता दें कि WhatsApp भी जल्द सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश कर सकता है। इस बात का खुलासा WhatsApp के वर्जन 2.26.3.9 से हुआ है। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
हम सभी अलग-अलग तरह से स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और सभी के फोन में अलग-अलग ऐप्लिकेशन होती हैं। हालांकि एक ऐसी ऐप जरूर है जो कि हर किसी के फोन में होती है और वह WhatsApp है। बता दें कि अब जल्द WhatsApp को इस्तेमाल करना फ्री नहीं रहेगा। दरअसल रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक अब WhatsApp भी सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने वाला है। हालांकि ऐसा नहीं है कि आपको WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए पैसे खर्चने होंगे। यह सब्सक्रिप्शन फीचर WhatsApp के स्टेटस फीचर के लिए आएगा। चलिए डिटेल में जानते हैं कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली मैसेजिंग ऐप में क्या बदलाव हो सकता है।WhatsApp पर आने वाले हैं विज्ञापन रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp अपने स्टेटस टैब में विज्ञापन लेकर आने वाला है। यूजर्स के विरोध के बावजूद, WhatsApp इस पर लंबे समय से काम कर रहा है। अब खबर मिली है कि WhatsApp न सिर्फ अपने फैसले पर अडिग है बल्कि वह एक सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश कर सकता है। ये तमाम डिटेल्स व्हाट्सएप के नए वर्जन 2.
26.3.9 के कोड की जांच करने पर सामने आई हैं। कहने का मतलब है कि भविष्य में WhatsApp 'पेड एड-फ्री सब्सक्रिप्शन' यानी कि पैसे देकर विज्ञापन हटाने वाला मॉडल पेश कर सकती है।क्या होगा WhatsApp का पेड एड-फ्री सब्सक्रिप्शन? अब सवाल उठता है कि अगर भविष्य में मैसेज भेजने के लिए WhatsApp को पैसे नहीं देने होंगे, तो आखिर WhatsApp सब्सक्रिप्शन में देगा क्या? दरअसल यह सब्सक्रिप्शन प्लान WhatsApp अपने स्टेटस फीचर के लिए ला रहा है। यानी कि WhatsApp उन यूजर्स को स्टेटस में विज्ञापन दिखाएगा, जो कि WhatsApp का सब्सक्रिप्शन नहीं लेंगे। वहीं जो लोग WhatsApp के सब्सक्रिप्शन के लिए पैसे चुकाएंगे उन्हें स्टेटस में विज्ञापन देखने को नहीं मिलेंगे।कब शुरू होगा WhatsApp का सब्सक्रिप्शन मॉडल? WhatsApp के आने वाले सब्सक्रिप्शन मॉडल पर अभी WhatsApp की ओर से ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं आई है। WhatsApp के सब्सक्रिप्शन मॉडल के बारे में फिलहाल उसके एक बीटा वर्जन 2.26.3.9 के कोड से पता चला है। ऐसे में हो सकता है कि WhatsApp तुरंत अपना सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश न करे लेकिन ऐसा मान कर चला जा सकता है कि WhatsApp कभी न कभी इस मॉडल को पेश करेगा।WhatsApp Business यूजर्स दे सकते हैं विज्ञापन बता दें कि WhatsApp का बिजनेस यूजर्स के लिए एक अलग ऐप मौजूद है। इस ऐप का नाम WhatsApp बिजनेस है। इस ऐप को वो लोग इस्तेमाल करते हैं, जो कि किसी तरह का बिजनेस करते हैं। इसके जरिए वे अपने प्रोडक्ट्स और सर्विस को अपने ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं। गौरतलब है कि WhatsApp बिजनेस यूजर्स को उनके ऐप में अपना सामान ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए विज्ञापन देने का ऑप्शन मिलता है। फिलहाल इस पर विज्ञापन देने वाले यूजर्स के ऐड मेटा के अन्य प्रोडक्ट्स पर दिखाई देते हैं जैसे कि फेसबुक और इंस्टाग्राम। संभव है कि भविष्य में सब्सक्रिप्शन मॉडल आने के बाद यह विज्ञापन WhatsApp पर नॉर्मल यूजर्स को भी दिखने लगे।
Meta Paid Subscription News Whatsapp Status Ads Android Authority Tech News व्हाट्सएप एड फ्री सब्सक्रिप्शन मेटा पेड सब्सक्रिप्शन न्यूज़ व्हाट्सएप स्टेटस विज्ञापन व्हाट्सएप चैनल अपडेट Whatsapp No Ads Price Whatsapp Premium Features India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WhatsApp पर जल्द आ सकता है नया फीचर, पेरेंट्स कंट्रोल कर सकेंगे बच्चों का अकाउंटWhatsApp एडवांस्ड पैरेंटल कंट्रोल्स डेवलप कर रहा है, जिससे पेरेंट्स एक सुरक्षित PIN के जरिए नाबालिगों के लिए सेकेंडरी अकाउंट मैनेज कर सकेंगे। ये रेस्ट्रिक्टेड अकाउंट सिर्फ सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स तक ही बातचीत को सीमित करके और अनजान लोगों से बातचीत को रोककर सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे। इन पाबंदियों के बावजूद, सभी मैसेज और कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन...
Read more »
WhatsApp गोपनीयता मुकदमा: Meta पर प्राइवेसी उल्लंघन का आरोपदिग्गज टेक कंपनी Meta एक बार फिर WhatsApp पर प्राइवेसी को लेकर आरोपों का सामना कर रही है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के यूजर्स ने अमेरिकी कोर्ट में केस दायर किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि WhatsApp यूजर्स के प्राइवेट मैसेज को स्टोर करता है और उसके कर्मचारी उन तक पहुंच बना सकते हैं। याचिका में WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) सुविधा को भी एक दिखावा बताया गया है। Meta ने इन आरोपों को खारिज किया है।
Read more »
WhatsApp का नया फीचर: कॉल के दौरान छिपाएं अपनी लोकेशन, जानें कैसेWhatsApp अब एक नया ‘IP प्रोटेक्ट’ फीचर लॉन्च कर रहा है जो उपयोगकर्ताओं को कॉल के दौरान अपनी लोकेशन छिपाने में मदद करेगा। यह फीचर ऑनलाइन गोपनीयता को बढ़ाने और उपयोगकर्ता के IP एड्रेस को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। जानें कैसे इस फीचर को सक्रिय करें और इसके फायदे।
Read more »
WhatsApp का नया फीचर, अब नहीं होगी कंफ्यूजन, कैसे काम करेगा चैट शेयरिंग फीचर?WhatsApp में नया फीचर शामिल किया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स आसानी से चैट हिस्ट्री को शेयर कर सकेगा. WhatsApp के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने एक स्क्रीन शॉट्स शेयर किया है और बताया है कि यह नया फीचर काम कैसे करेगा. आइये जानते हैं.
Read more »
Republic Day 2026 : ऐसे बनाएं रिपब्लिक डे स्पेशल स्टिकर, WhatsApp यूजर्स फॉलो करें प्रोसेसRepublic Day 2026 पर दोस्तों, रिश्तेदारों या अन्य लोगों को खास मैसेज भेजना चाहते हैं. इसके लिए WhatsApp पर स्पेशल स्टिकर तैयार कर पाएंगे और और उनको सेंड कर पाएंगे. साथ ही Meta AI से भी कस्टम इमेज तैयार कर सकते हैं और उसे शेयर कर सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
डिलीट करने का झंझट खत्म! WhatsApp ला रहा है जादुई बटन, स्टेटस प्राइवेसी पर अब होगा आपका पूरा कंट्रोलWhatsApp New Feature: इंटरनेट की दुनिया में हमारी प्राइवेसी अक्सर एक गलत क्लिक की दूरी पर होती है. सोचिए आपने दोस्तों के साथ ट्रिप क कोई फोटो या वीडियो WhatsApp स्टेटस पर अपलोड की और अगले ही पल याद आया कि आपकी प्राइवेसी सेटिंग्स तो Everyone पर थीं!
Read more »
