EXCLUSIVE : यूपीए-2 के उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने दिल्ली हवाई अड्डे की छत ढहने पर क्या कहा?

Delhi Airport Roof Collapse News

EXCLUSIVE : यूपीए-2 के उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने दिल्ली हवाई अड्डे की छत ढहने पर क्या कहा?
Praful PatelPraful Patel On Delhi Airport Incident
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 148 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 63%

Delhi airport roof collapse : एनडीटीवी से प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए और ऐसी घटनाओं से चिंतित भी होना चाहिए लेकिन इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

Delhi airport roof collapse : एनसीपी नेता और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर हुए हादसे पर विपक्ष के विरोध को "शवों पर राजनीति" बताकर आलोचना की.  शुक्रवार को भारी बारिश के बाद टर्मिनल 1 की कार पार्किंग की छत का एक हिस्सा ढह गया था.

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए. इसके अलावा चार खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे में जान गंवाने वाले शख्स के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हुए प्रफुल्ल पटेल ने एनडीटीवी को बताया कि उनकी ही देखरेख में  टर्मिनल 1 बनाई गई थी और इसे संभवत: दुनिया की सबसे अच्छी निमार्ण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने बनाया था. जब इसका उद्घाटन हुआ, तब प्रफुल्ल पटेल  केंद्रीय उड्डयन मंत्री थे. यह 2009 की बात है. तब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार सत्ता में थी. उस समय एनसीपी शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी थी. हालांकि, पिछले साल, शरद पवार के भतीजे अजित पवार विद्रोह कर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गए. प्रफुल्ल पटेल उस विद्रोही गुट का हिस्सा थे. एनडीटीवी से बात करते हुए प्रफुल्ल पटेल ने दुख व्यक्त किया कि T1 में दुर्घटना हुई है. उन्होंने कहा, "देखिए...अब उस संरचना के बारे में बात कर रहे हैं जो 15 साल पहले बनाई गई थी. इसके बारे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए एक व्यापक ऑडिट की आवश्यकता है. मैं केवल इतना ही कह सकता हूं, जैसा कि मुझे याद है, इसे सर्वश्रेष्ठ निर्माण कंपनियों में से एक एल एंड टी ने बनाया था. जाहिर तौर पर कोई भी इमारत, जब बनाई जाती है, तो अनिवार्य डिजाइन और योजना मंजूरी से गुजरती है... इसलिए मैं 15 साल पहले बनी किसी चीज पर टिप्पणी नहीं कर सकता." Deeply saddened by hearing about the roof collapse at Delhi Airport's T-1 Terminal. My heartfelt condolences to the family of the deceased and prayers for the injured. Grateful for the swift response by emergency services. Stay safe, everyone.— Praful Patel June 28, 2024दिल्ली हवाई अड्डे की छत ढहने की पूरी जांच की विपक्ष की मांग पर प्रफुल्ल पटेल ने एनडीटीवी से कहा, "मैं सहमत हूं... ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए. हमें चिंतित होना चाहिए और इसे हल करने का प्रयास करना चाहिए, लेकिन अब यह कैसी राजनीति है... एक पक्ष दूसरे को दोष दे रहा है. यह पूरी तरह से अनुचित है. शवों पर राजनीति एक ऐसी चीज है जो मुझे पसंद नहीं है."प्रफुल्ल पटेल के उत्तराधिकारी और वर्तमान उड्डयन मंत्री टीडीपी के राम मोहन नायडू ने दिल्ली हवाई अड्डे का दौरा किया और संवाददाताओं से कहा कि डीजीसीए दुर्घटना की जांच करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि टी1 से प्रस्थान करने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं. टर्मिनल बंद होने से प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा. प्रफुल्ल पटेल का पलटवार कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के उस आरोप के बाद आया है कि कि टी1 भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. खरगे ने दावा किया था, "मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में घटिया बुनियादी ढांचे के लिए भ्रष्टाचार और आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है." नायडू ने कांग्रेस नेता के बयान में "गलत सूचना" का विरोध किया, और बताया कि प्रधानमंत्री ने एक अलग इमारत का उद्घाटन किया था. घटना सुबह 5.30 बजे की बताई गई है. सरकार मारे गए व्यक्ति के परिवार को 20 लाख रुपये और घायलों को 3-3 लाख रुपये देगी.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Praful Patel Praful Patel On Delhi Airport Incident

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली में जल संकट: AAP ने हरियाणा पर लगाया साजिश करने का आरोप, आतिशी बोलीं- लगातार कम पानी छोड़ा जा रहादिल्ली में जल संकट: AAP ने हरियाणा पर लगाया साजिश करने का आरोप, आतिशी बोलीं- लगातार कम पानी छोड़ा जा रहादिल्ली को पानी देने के मामले में दिल्ली सरकार ने हरियाणा पर साजिश करने का आरोप लगाया है। जल मंत्री आतिशी ने कहा कि हरियाणा दिल्ली के खिलाफ साजिश कर रहा है।
Read more »

NDA: 'कैबिनेट मंत्री रहा हूं, MoS पद लेना कठिन'; प्रफुल्ल पटेल के 'असंतोष' पर अजित पवार बोले- NCP इंतजार करेगीNDA: 'कैबिनेट मंत्री रहा हूं, MoS पद लेना कठिन'; प्रफुल्ल पटेल के 'असंतोष' पर अजित पवार बोले- NCP इंतजार करेगीNDA: 'कैबिनेट मंत्री रहा हूं, MoS पद लेना कठिन'; प्रफुल्ल पटेल के 'असंतोष' पर अजित पवार बोले- NCP इंतजार करेगी
Read more »

Supreme Court: सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर नौ जुलाई को फैसला सुनाए हाईकोर्ट; शीर्ष अदालत का निर्देशSupreme Court: सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर नौ जुलाई को फैसला सुनाए हाईकोर्ट; शीर्ष अदालत का निर्देशसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायालय से ईडी के मामले में ‘आप’ नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन की जमानत याचिका पर नौ जुलाई को फैसला सुनाने को कहा।
Read more »

बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, तस्वीरों में देखें खौफनाक मंजरबारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, तस्वीरों में देखें खौफनाक मंजरदिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, बारिश की वजह से टर्मिनल 1 की छत गिरी, कई घायल
Read more »

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिरने पर क्या बोले उड्डयन मंत्री, आई पहली प्रतिक्रियाDelhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिरने पर क्या बोले उड्डयन मंत्री, आई पहली प्रतिक्रियाDelhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर एक यात्री ने कहा कि मेरी सुबह 9 बजे की फ्लाइट है. मुझे पता चला कि ऊपर का कुछ हिस्सा (छत) यहां गिरा है. कुछ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं
Read more »

IGI Airport Accident: ‘सभी हवाई अड्डों के इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी जांच’, टर्मिनल-1 पहुंचे उड्डयन मंत्री ने किया मृतक परिवार को 20 लाख के मुआवजे का ऐलानIGI Airport Accident: ‘सभी हवाई अड्डों के इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी जांच’, टर्मिनल-1 पहुंचे उड्डयन मंत्री ने किया मृतक परिवार को 20 लाख के मुआवजे का ऐलानAccident Delhi IGI Airport: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार तड़के भारी बारिश और तेज हवा के कारण यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर कैनोपी गिर गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर छत गिरने की घटना का घटनास्थल जा कर दौरा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:38:37