NDA: 'कैबिनेट मंत्री रहा हूं, MoS पद लेना कठिन'; प्रफुल्ल पटेल के 'असंतोष' पर अजित पवार बोले- NCP इंतजार करेगी
नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके मंत्रिपरिषद में 80 से अधिक सहयोगी शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में अकेले बहुमत से दूर रही भाजपा को इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल घटक दलों के नेताओं को भी मंत्री पद देने हैं। भाजपा नीत गठबंधन- एनडीए में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि केंद्रीय राज्यमंत्री का पद लेना उनके लिए कठिन है और यह पदावनति यानी डिमोशन या कद घटाने जैसा है। असंतोष या मतभेद की अटकलों पर दिया ऐसा जवाब उन्होंने कहा कि वे भारत सरकार में पहले कैबिनेट मंत्री का पद संभाल चुके हैं ऐसे में उनके लिए राज्यमंत्री का पद स्वीकार करना कठिन है। प्रफुल्ल पटेल के मुताबिक उन्हें शपथ ग्रहण और मंत्रिपरिषद में शामिल होने की सूचना मिलने की खुशी है। NDA में असंतोष की अटकलों से जुड़े सवाल पर पटेल ने कहा, 'जो अटकले लगाई जा रही हैं वह गलत हैं, कोई मतभेद नहीं है।' #WATCH दिल्ली: NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "हमें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के बारे में सूचना मिली लेकिन मैं स्वयं भारत सरकार का कैबिनेट मंत्री पहले रह चुका हूं। हमें खुशी है कि उन्होंने हमें सूचना दी लेकिन मेरे लिए यह पद लेना थोड़ा कठिन है.
..जो अटकले लगाई जा रही हैं वह गलत… pic.twitter.com/CyejKESGaq — ANI_HindiNews June 9, 2024 अजित पवार ने कहा- NCP इंतजार करने को तैयार है शपथ ग्रहण से ठीक पहले एनडीए में शामिल एनसीपी के कथित असंतोष पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा, उनकी पार्टी इंतजार करने को तैयार है। प्रफुल्ल पटेल केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हमें स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री लेना ठीक नहीं लगा। इसलिए हमने भाजपा से कहा कि हम कुछ दिन इंतजार करने को तैयार हैं, लेकिन हमें कैबिनेट मंत्री पद ही चाहिए। #WATCH | Maharashtra Deputy CM and NCP chief Ajit Pawar says, "Praful Patel has served as a cabinet minister in the central government and we did not feel right in taking Minister of State with independent charge. So we told them that we are ready to wait for a few days,… pic.twitter.com/POBpI0pS3L — ANI June 9, 2024 एक कैबिनेट मंत्री का पद ही क्यों चाहिए? अजित पवार ने कहा, 'हम आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। आज हमारे पास एक लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन अगले 2-3 महीनों में हमारे पास राज्यसभा में कुल 3 सदस्य होंगे और संसद में हमारे सांसदों की संख्या 4 हो जाएगी। इसलिए हमने साफ किया है कि हमें एक कैबिनेट मंत्री का पद ही चाहिए।
Praful Patel Ncp Praful Patel Mos Demotion Nda Nda Ministers India News In Hindi Latest India News Updates पीएम मोदी शपथ ग्रहण एनडीए एनसीपी प्रफुल्ल पटेल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US: उपराष्ट्रपति पद के लिए हेली के नाम पर नहीं होने जा रहा विचार, पूर्व रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी पर बोले ट्रंपट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, उपराष्ट्रपति पद के लिए निक्की हेली के नाम पर विचार होने नहीं जा रहा है, लेकिन मैं उनके लिए अच्छे की कामना करता हूं।
Read more »
Maharashtra: एकनाथ शिंदे को साल 2019 में CM नहीं बनाना चाहती थीं एनसीपी और भाजपा, संजय राउत का बड़ा दावासंजय राउत ने दावा किया कि अजित पवार, दिलीप वलसे पाटिल और सुनील तटकरे जैसे एनसीपी नेताओं ने मुख्यमंत्री पद के लिए शिंदे के नाम का विरोध किया था।
Read more »
Maharashtra Politics: NCP-Ajit Pawar में नाराज़गी की ख़बर, अजित पवार से मिलने पहुंचे FadnavisNCP-Ajit Pawar में नाराज़गी की ख़बर आ रही है, अजित पवार Devendra Fadnavis से मिलने पहुंचे, NCP के सुनील तटकरे के घर हो रही है बातचीत.
Read more »
कैबिनेट मंत्री पद को लेकर NCP में घमासान, प्रफुल्ल पटेल का पत्ता कटा! BJP बोली- स्पष्ट करें नाममोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण से पहले एनसीपी अजित गुट में घमासान शुरू हो गया है. यह मतभेद पार्टी के दो सीनियर नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के बीच कैबिनेट मंत्री के पद को लेकर है. दोनों ही पद की मांग को लेकर अड़े हुए हैं.
Read more »
मैं पहले कैबिनेट मंत्री रह चुका हूं, राज्य मंत्री बनने से इनकार, NCP चीफ अजित पवार का भी आया बयानPraful Patel News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण से पहले विवाद सामने आया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने राज्य मंत्री बनने से इनकार कर दिया है। पटेल ने एनसीपी से किसी के मंत्री नहीं बनने पर कहा कि उन्हें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का ऑफर मिला था। जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया...
Read more »
मोदी मंत्रिमंडल में फिलहाल शामिल नहीं होगी NCP, अजित पवार बोले- कैबिनेट से कम मंजूर नहींमहाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का कहना है, ''प्रफुल्ल पटेल ने केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया है और हमें स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री लेना सही नहीं लगा. इसलिए हमने उनसे (बीजेपी) कहा कि हम कुछ दिन के इंतजार के लिए तैयार हैं.
Read more »
