मैं पहले कैबिनेट मंत्री रह चुका हूं, राज्य मंत्री बनने से इनकार, NCP चीफ अजित पवार का भी आया बयान

प्रफुल्ल पटेल न्यूज News

मैं पहले कैबिनेट मंत्री रह चुका हूं, राज्य मंत्री बनने से इनकार, NCP चीफ अजित पवार का भी आया बयान
Narendra Modi CabinetNarendra Modi Swearing In CeremonyPrataprao Jadhav
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 58 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

Praful Patel News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण से पहले विवाद सामने आया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने राज्य मंत्री बनने से इनकार कर दिया है। पटेल ने एनसीपी से किसी के मंत्री नहीं बनने पर कहा कि उन्हें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का ऑफर मिला था। जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया...

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने मोदी 3.0 मंत्रीमंडल में राज्य मंत्री बनने से इनकार कर दिया है। केंद्रीय मंत्रीमंडल में एनसीपी से किसी के मंत्री नहीं बनने पर घमासान की अटकलें सामने आई थीं। इनमें कहा गया था कि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे दोनों दावेदारी कर रहे हैं। अब इस पूरे विवाद पर खुद प्रफुल्ल पटेल ने प्रतिक्रिया दी है। प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि हमें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के बारे में सूचना मिली लेकिन मैं स्वयं भारत सरकार का कैबिनेट मंत्री पहले रह चुका हूं। हमें खुशी है कि उन्होंने हमें सूचना दी लेकिन मेरे लिए यह पद लेना थोड़ा कठिन है.

..जो अटकले लगाई जा रही हैं वह गलत हैं, कोई मतभेद नहीं है। मंत्रीमंडल की शपथ से पहले इस पूरे मुद्दे पर अजित पवार की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। मैं जा रहा हूं दिल्ली: अजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने का कहना है कि पटेल साहब कैबिनेट मंत्री के नाते कई बार सेंट्रल में काम किया है और कैबिनेट मंत्री रहते हुए स्वतंत्र चार्ज लेना हमें ठीक नहीं लगा, इसलिए हमने कहा कि हम रुकने के लिए कुछ दिन के लिए तैयार हैं लेकिन हमें कैबिनेट मंत्री का पद चाहिए, इसके बाद हमने स्वतंत्र प्रभार का चार्ज हमने नकार दिया है। अजित पवार ने कहा कि एनडीए सहयोगी के मैं नाते शपथ ग्रहण में भी जा रहा हूं। लोकसभा चुनावों में अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है। पार्टी महाराष्ट्र में चार सीटों पर चुनाव लड़ी थी। बाकी तीन सीटों पर उसे हार मिली है। पार्टी के नेता सुनील तटकरे रायगढ़ लोकसभा सीट से जीते हैं। प्रधानमंत्री निवास पर संभावित मंत्रियों की बैठक में जब एनसीपी से कोई नहीं पहुंचा था तब एनसीपी में घमासान होने की चर्चा सामने आई थी। तब यह कहा गया था कि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे दोनों मंत्री बनना चाहते हैं। सुनील तटकरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Narendra Modi Cabinet Narendra Modi Swearing In Ceremony Prataprao Jadhav Nitin Gadkari Raksha Khadse Narendra Modi Oath Ceremony महाराष्ट्र से कौन कौन बनेगा मंत्री अजित पवार न्यूज Ajit Pawar News Today

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार को शिवसेना-NCP के साथ फिर से एकजुट होने की सलाह दीपीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार को शिवसेना-NCP के साथ फिर से एकजुट होने की सलाह दीपीएम मोदी ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे से कहा है कि, कांग्रेस के साथ ‘मरने’ से बेहतर है फिर से अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ हो लें.
Read more »

India-Maldives: भारत से दान में मिले 3 एयरक्राफ्ट नहीं उड़ा सकते हमारे पायलट, मालदीव ने रक्षा मंत्री ने स्वीकारा सचIndia-Maldives: भारत से दान में मिले 3 एयरक्राफ्ट नहीं उड़ा सकते हमारे पायलट, मालदीव ने रक्षा मंत्री ने स्वीकारा सचMaldives News: राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के आदेश पर 76 भारतीय रक्षा कर्मियों के देश छोड़ने के कुछ दिनों रक्षा मंत्री घासन मौमून का यह बयान आया है.
Read more »

फ़ैज़ाबाद सीट: बीजेपी को अयोध्या राम मंदिर तो इंडिया ब्लॉक को दलित वोटरों से उम्मीदफ़ैज़ाबाद सीट: बीजेपी को अयोध्या राम मंदिर तो इंडिया ब्लॉक को दलित वोटरों से उम्मीदविपक्षी इंडिया गठबंधन ने इस सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री और 9 बार विधायक रह चुके दलित नेता अवधेश प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है.
Read more »

राजभर ने अखिलेश और राहुल का बनाया मजाक, वीडियो वायरल होते देर न लगीराजभर ने अखिलेश और राहुल का बनाया मजाक, वीडियो वायरल होते देर न लगीकैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है. राजभर ने कहा, अखिलेश यादव और राहुल गांधी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

राजस्थान में भयंकर बिजली कटौती समस्या के बीच ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बड़ा बयानराजस्थान में भयंकर बिजली कटौती समस्या के बीच ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बड़ा बयानRajasthan News: अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बड़ा बयान सामने आया है. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Maharashtra Politics: NCP-Ajit Pawar में नाराज़गी की ख़बर, अजित पवार से मिलने पहुंचे FadnavisMaharashtra Politics: NCP-Ajit Pawar में नाराज़गी की ख़बर, अजित पवार से मिलने पहुंचे FadnavisNCP-Ajit Pawar में नाराज़गी की ख़बर आ रही है, अजित पवार Devendra Fadnavis से मिलने पहुंचे, NCP के सुनील तटकरे के घर हो रही है बातचीत.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:01:45