Maldives News: राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के आदेश पर 76 भारतीय रक्षा कर्मियों के देश छोड़ने के कुछ दिनों रक्षा मंत्री घासन मौमून का यह बयान आया है.
India-Maldives: भारत से दान में मिले 3 एयरक्राफ्ट नहीं उड़ा सकते हमारे पायलट, मालदीव ने रक्षा मंत्री ने स्वीकारा सच Maldives News: राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के आदेश पर 76 भारतीय रक्षा कर्मियों के देश छोड़ने के कुछ दिनों रक्षा मंत्री घासन मौमून का यह बयान आया है.
जैकेट में चेहरा छिपाते नजर आए शाहरुख, अबराम-सुहाना से सन्या-अनन्या तक... देखें सेलेब्स का एयरपोर्ट लुकSonakshi Sinha 'मैं अभी भी सिंगल हूं...' 'हीरामंडी' में को-स्टार्स की शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर आया सोनाक्षी सिन्हा का मजेदार रिएक्शन मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून ने स्वीकार किया है कि उनकी सेना के पास भारत से दान में मिले तीन एयरक्राफ्ट को उड़ाने के लिए सक्षम पायलट नहीं हैं. राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के आदेश पर 76 भारतीय रक्षा कर्मियों के देश छोड़ने के कुछ दिनों उनका यह बयान आया है. घासन शनिवार को प्रेसिडेंट ऑफिस में मीडिया से बात कर रहे थे. इस दौरान दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर एयरक्राफ्ट ऑपरेट करने के लिए मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों की वापसी और उनकी जगह पर भारत के असैनिकों के आने से जुड़े सवाल पर यह टिप्पणी की. रक्षा मंत्री ने कहा कि मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के पास मालदीव का कोई सैन्यकर्मी नहीं है जो इन तीन विमानों को ऑपरेट कर सके. हालांकि कुछ सैनिकों को पिछली सरकारों के समझौतों के तहत उड़ान की ट्रेनिंग देना शुरू की गई थी.‘अधाधू डॉट कॉम’ समाचार पोर्टल ने घासन के हवाले से कहा, ‘यह एक ट्रेनिंग थी जिसके लिए विभिन्न चरण को पार करना जरूरी था, लेकिन हमारे सैनिक विभिन्न कारण से इसे पूरा नहीं कर पाए थे. इसलिए, इस समय हमारे सैन्य बल में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसके पास दो हेलीकॉप्टर और डोर्नियर को उड़ाने के लिए लाइसेंस हो या पूरी तरह से उड़ान का प्रशिक्षण हो.’बता दें राष्ट्रपति मुइज्जू को चीन समर्थक माना जाता है. उन्होंने 10 मई तक मालदीव में तीन एविएशन प्लेटफॉर्म को ऑपरेट करने वाले सभी भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस भेजने पर जोर दिया. जिसके बाद दोनों देशों के संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया. बता दें भारत पहले ही 76 सैन्य कर्मियों को वापस बुला चुका है. मीडिया की एक खबर में कहा गया है कि हालांकि, मालदीव सरकार का सेनहिया सैन्य अस्पताल में तैनात भारत के डॉक्टरों को हटाने का कोई इरादा नहीं है.
Mohammed Muizzu Indian Military Personnel Aircraft भारत-मालदीव संबंध मोहम्मद मुइज्जू भारतीय सैन्य कर्मी एयरक्राफ्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maldives-India: भारतीय राजदूत ने मालदीव के व्यापार मंत्री से की मुलाकात, आर्थिक सहयोग पर हुई चर्चाMaldives India Relation Indian Ambassador meets Trade Minister Maldives economic cooperation discussion Maldives-India: भारतीय राजदूत ने मालदीव के व्यापार मंत्री से की मुलाकात, आर्थिक सहयोग के क्षेत्रों पर हुई चर्चा
Read more »
मालदीव के पायलट भारतीय डोर्नियर और हेलीकॉप्टर उड़ाने में सक्षम नहीं, रक्षा मंत्री ने कबूली सच्चाईमालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून ने कहा है कि भारत से दान में मिले हेलीकॉप्टरों और डोर्नियर को उड़ाने वाले पायलट उनके देश की सेना के पास नहीं हैं। उन्होंने बताया कि भारत के साथ वर्तमान समझौते में पायलटों को ट्रेनिंग देने की कोई बात नहीं हुई है। मालदीव को भारत ने दान में दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान दिया...
Read more »
Maldives: मालदीव की खुल गई पोल, रक्षा मंत्री बोले- भारत से दान में मिले विमानों के लिए हमारे पास पायलट नहींमालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून ने माना कि मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) में कोई भी ऐसा सैनिक नहीं है जो भारतीय सेना द्वारा दान किए गए तीन विमानों का संचालन कर सके।
Read more »
