दिल्ली को पानी देने के मामले में दिल्ली सरकार ने हरियाणा पर साजिश करने का आरोप लगाया है। जल मंत्री आतिशी ने कहा कि हरियाणा दिल्ली के खिलाफ साजिश कर रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल को 137 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ने का आदेश गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में पेयजल की गंभीर कमी फिलहाल सबसे बड़ा संकट है। इस पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने हिमाचल प्रदेश को 7 जून को दिल्ली के लिए 137 क्यूसेक अतिरिक्त जल छोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही, हरियाणा से कहा कि वह दिल्ली तक पानी का सुगम प्रवाह सुनिश्चित करे। इसमें कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। बता दें कि एक क्यूसेक प्रति सेकंड 28.
317 लीटर जल प्रवाह के बराबर होता है। जस्टिस प्रशांतकुमार मिश्रा व जस्टिस केवी विश्वनाथन की अवकाश पीठ ने कहा, चूंकि हिमाचल को उपलब्ध अतिरिक्त पानी छोड़ने में कोई आपत्ति नहीं है, हम निर्देश देते हैं कि वह 137 क्यूसेक पानी ऊपर से छोड़े, ताकि पानी हथिनीकुंड बैराज पहुंचे और वजीराबाद के रास्ते दिल्ली को मिले। पीठ ने तत्काल आवश्यकता का ध्यान रखते हुए हिमाचल प्रदेश को निर्देश दिया कि वह हरियाणा को पूर्व सूचना के साथ सात जून से ही पानी छोड़े। ऊपरी यमुना नदी बोर्ड हथिनीकुंड में आने वाले अतिरिक्त पानी को मापेगा, ताकि इसे दिल्लीवासियों को पीने के लिए उपलब्ध कराया जा सके। दिल्ली सरकार सुनिश्चित करे, पानी की बर्बादी न हो पीठ ने दिल्ली सरकार को पानी की बर्बादी न होने देने का निर्देश दिया। पीठ ने दिल्ली सरकार, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश सहित प्रतिवादी को सोमवार तक अनुपालन हलफनामा व स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है। अगली सुनवाई 10 जून को होगी। पीठ ने इससे पहले 5 जून को बोर्ड को सभी हितधारक राज्यों के साथ बैठक का निर्देश दिया था। कल हमारे पास कोई शिकायत न आए पीठ ने कहा, हमें नहीं पता कि राजनीति कौन कर रहा है, पर कल यह शिकायत नहीं होनी चाहिए कि हिमाचल पानी दे रहा है, लेकिन हरियाणा नहीं छोड़ रहा है। कोर्ट ने हरियाणा को नहरों के माध्यम से पानी के प्रवाह को रास्ता देने का निर्देश दिया। हिमाचल के पास उपलब्ध जल का कोई रिकॉर्ड नहीं हरियाणा सरकार के वकील ने दलील दी, हिमाचल में अधिशेष जल की उपलब्धता का कोई रिकॉर्ड नहीं है। हथिनीकुंड बैराज से अतिरिक्त जल की आपूर्ति को मापने के लिए कोई तंत्र नहीं है। इस पर दिल्ली सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, पानी की आवश्यकता आपातकालीन और एक बार के उपाय के रूप में है। हिमाचल प्रदेश विनम्रता और शालीनता दिखा रहा है। हिमाचल सरकार को कोई आपत्ति नहीं हिमाचल प्रदेश सरकार दिल्ली को नियमित तौर पर पानी उपलब्ध करा रही है। पानी देने को लेकर सरकार को आपत्ति नहीं है। जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में हिमाचल सरकार का दिल्ली के साथ एमओयू हुआ था। इसके तहत पानी दिया जा रहा है। पश्चिमी यमुना नहर से दिल्ली पहुंचेगा पानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हिमाचल का अतिरिक्त पानी हथिनीकुंड बैराज से पश्चिमी यमुना नहर के माध्यम से हरियाणा के रास्ते दिल्ली पहुंचेगा। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सतबीर कादियान ने बताया कि पानी के प्रवाह में कोई रुकावट नहीं आएगी। हालांकि इसकी तकनीकी निगरानी ऊपरी यमुना नदी बोर्ड करेगा। यह पानी जून महीने तक दिल्ली के लिए उपलब्ध रहेगा।
Delhi Water Shortage Delhi Water Supply News Aatish Aap Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Analysis : अखिलेश यादव को 'बुआ' मायावती से किस बात का सता रहा डर?अखिलेश यादव ने बसपा पर भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया है.
Read more »
भरतपुर के शाही परिवार में क्यों छिड़ी है लड़ाई? विश्वेंद्र सिंह ने पत्नी पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोपविश्वेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है.
Read more »
Delhi में बढ़ रहा जल संकट, दिल्ली सरकार का हरियाणा सरकार पर आरोपDelhi Water Crisis: देश में बढ़ती गर्मी के बीच जल संकट गहरा रहा है. एक तरफ तेज गर्मी और दूसरी तरफ बिजली कटौती, वहीं पानी संकट भी अब लोगों को परेशान कर रहा है. लेकिन दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने हरियाणा सरकार (Haryana Government) पर पानी की सप्लाई रोकने का आरोप लगाया है.
Read more »
Delhi Water Crisis: ‘दिल्ली को रोज दे रहे ज्यादा पानी’, हरियाणा ने केजरीवाल को दी वॉटर मैनेजमेंट की सलाहDelhi Water Crisis: दिल्ली की पानी की समस्या को लेकर दिल्ली सरकार ने हरियाणा पर आरोप लगाए हैं कि हरियाणा द्वारा जानबूझकर दिल्ली के लिए कम पानी छोड़ा जा रहा है।
Read more »
Delhi Water Crisis: ’10 साल से ऐसी ही है केजरीवाल सरकार की फितरत’, जल संकट पर LG ने उठाए व्यवस्था पर सवालDelhi Water Crisis: दिल्ली सरकार के पानी सप्लाई न करने वाले आरोपों पर हरियाणा ने कहा है कि उनकी तरफ से दिल्ली को पहले से ज्यादा सप्लाई की जा रही है।
Read more »
दिल्ली में जल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, हिमाचल रिलीज करेगा 137 क्यूसेक पानीसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिया कि वह भीषण गर्मी और दिल्ली में जल संकट के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश से आए हुए पानी को दिल्ली के लिए छोड़ दे।
Read more »
