लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग से पहले विपक्ष एक बार फिर चुनाव आयोग के पास ईवीएम से जुड़े मामले को लेकर शिकायत करने पहुंचा LokSabhaElections2019 WestBengal
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग से पहले विपक्ष एक बार फिर चुनाव आयोग के पास इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से जुड़े मामले को लेकर शिकायत करने पहुंचा. विपक्ष का आरोप है कि पश्चिम बंगाल के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में ईवीएम में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह के ठीक नीचे पार्टी का नाम लिखा है.
ये गैरकानूनी है और इसकी जांच होनी चाहिए. विपक्ष की मांग है कि मतदान से पहले इन मशीनों को हटाना चाहिए. दरअसल, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र में ईवीएम पर सिर्फ बीजेपी के चुनाव चिन्ह कमल के नीचे पार्टी का नाम लिखे होने का दावा किया है. विपक्ष ने इस मामले में शनिवार को चुनाव आयोग से शिकायत की. दोनों पार्टियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से मुलाकात की और चुनाव के बाकी चरणों के लिए ऐसी ईवीएम को बदलने की अपील की है. साथ ही कहा है कि ऐसी मशीनों को बदला जाए या फिर इन पर दूसरी पार्टियों के चुनाव चिन्ह के नीचे उनके नाम भी स्पष्ट रूप से लिखे जाएं. इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, अभिषेक मनु सिंघवी और तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, दिनेश त्रिवेदी शामिल थे. कांग्रेस प्रवक्ता सिंघवी ने कहा, ईवीएम के ऊपर बीजेपी का नाम उसके चुनाव चिन्ह के नीचे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. दूसरी पार्टियों के नाम उनके चुनाव चिन्ह के नीचे दिखाई नहीं दे रहे हैं. सिंघवी ने कहा, हमने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि ऐसी मशीनों को हटाया जाए या फिर सुनिश्चित किया जाए कि दूसरी पार्टियों के नाम भी इन मशीनों पर स्पष्ट रूप से दिखें. बैरकपुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार दिनेश त्रिवेदी ने दावा किया कि यह जनता के साथ स्पष्ट रूप से धोखा है और ईवीएम को हैक करने की कोशिश है. विपक्ष का आरोप है कि ये नियमों के खिलाफ है. ईवीएम में उम्मीदवार का नाम और फोटो तो होता है लेकिन चुनाव चिन्ह के नीचे पार्टी का नाम नहीं होता. ऐसे में बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में बीजेपी के चुनाव चिन्ह के नीचे पार्टी का नाम लिखा होना सवाल खड़े कर रहा है. तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से जांच की मांग की है, साथ ही सवाल किया है कि ईवीएम में ऐसी चूक कैसे हुई. हालांकि, अब सोमवार को चौथे चरण का मतदान है. ऐसे में आयोग क्या फैसला लेता है इसपर सभी पार्टियों की नजर रहेगी. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
श्वेतपत्र: पश्चिम बंगाल के दिल में ममता या मोदी? Shwetpatra: Will Mamata get another chance in West Bengal? - Shwetpatra AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के रण में पश्चिम बंगाल में एक अलग तरह की सियासी हवा चल रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात देने उन्हीं के किले में घुस कर देश की अहम सियासी पार्टीयां लगातार हमलावर हैं. यहां की राजनीति परखने के लिए आजतक पहुंच गया है पश्चिम बंगाल की धरती पर. क्योंकि जितनी भीषण लड़ाई उत्तर प्रदेश के लिए होती दिख रही है, उतनी ही तेज जंग पश्चिम बंगाल के लिए भी हो रही है. इस सब के बीच पश्चिम बंगाल की जनता क्या सोच रही, किस नेता से जनता को शिकायत है और किस से हैं उम्मीदें, देखिए श्वेता सिंह के साथ श्वेतपत्र.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
वोटर गंगा किनारे वाला: गाज़ीपुर की जनता किसका करेगी बेड़ा पार? Voter Ganga Kinare Wala: Who'll taste victory in Ghazipur - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोटर गंगा किनारे वाला की टीम पहुंच चुकी है मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाज़ीपुर में. पूर्वांचल की हाईप्रोफाइल सीट गाज़ीपुर 2019 के लोकसभा चुनाव में दो बड़े नेताओं का कद तय करेगी. एक बार फिर यहां पुराने प्रतिद्वंदियों के बीच घमासान होने जारहा है. बीजेपी उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा विकास के दम पर गाज़ीपुर से मैदान में हैं. मनोज सिन्हा तीन बार सांसद रहे और सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं गठबंधन ने यहां से पूर्व सांसद अफजाल अंसारी पर भरोसा जताया है. अफजाल पांच बार विधायक और एक बार सांसद रहे हैं. यहां हमने वोटरों से जाना कि सांसद मनोज सिन्हा लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं या नहीं? आज के इस एपिसोड में हम जानेंगे गाज़ीपुर के लोगों का सियासी मूड. देखिए वोटर गंगा किनारे वाला श्वेता सिंह के साथ.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
हल्ला बोल: विपक्ष को वोटिंग मशीन पर शक है! Halla Bol: Opposition doubts on the EVMs - Halla Bol AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण का मतदान पूरा हो गया है. तीसरे चरण के मतदान में 13 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 116 सीटों पर वोट डाले गए हैं. गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह और केरल के वायनाड से राहुल गांधी जैसे दिग्गजों की किस्मत भी आज वोटिंग मशीन में बंद हो गई. लोकतंत्र के महापर्व में सियासी दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. गुजरात के गांधी नगर में पीएम नरेंद्र मोदी ने वोट डाला. तीसरे चरण के मतदान के साथ लोकसभा के आधे से ज्यादा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है और विपक्ष लगातार ईवीएम पर सवाल खड़े कर रहा है. सैफई में सपरिवार वोट डालने पहुंचे अखिलेश यादव ने एक बार फिर से वोटिंग मशीनों को लेकर बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया. तीसरे चरण का मतदान शरु होते ही कई राज्यों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आने लगी, जिसे चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने फौरन दूर करने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष को इसमें साजिश की बू नजर आ रही है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
दंगल: फिर एक बार... निशाने पर गांधी परिवार! Dangal: Gandhi family is again on political target - Dangal AajTakदेश की वीवीआईपी संसदीय सीटों में से एक रायबरेली से होगा आज का दंगल. यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी 2004 से यहां की सांसद हैं और फिर से चुनाव मैदान में हैं. फिरोज गांधी से लेकर इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू और शीला कौल से लेकर अब सोनिया गांधी तक इस सीट पर नेहरू गांधी परिवार से जुड़ाव रखने वाले को यहां की जनता ने सांसद चुना है. इस बीच सिर्फ 2 बार ही बीजेपी यहां जीत सकी है. लेकिन यही वो सीट है जहां से इंदिरा गांधी की जीत को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रद्द घोषित किया था, जिसके बाद राजनीतिक हालात ऐसे बने कि आपातकाल लगा और फिर 1977 के चुनाव में इंदिरा हार गईं.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
वोटर गंगा किनारे वाला: 5 साल में कितना बदला हाजीपुर? Voter Ganga Kinare Wala: How much Hajipur changed in 5 years - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोटर गंगा किनारे वाला की टीम पहुंच चुकी है राम विलास पासवान के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में. बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के प्रमुख रामविलास पासवान है. लोक जनशक्ति पार्टी ने इस बार हाजीपुर की सीट से पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस को अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है. इस सीट पर राम विलास पासवान 8 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं. साल 2014 के चुनाव में यहां नंबर दो पर कांग्रेस और नंबर तीन पर JDU रही थी. हाजीपुर में हमने वोटरों से जाना कि 5 सालों में इस लोकसभा क्षेत्र में कितना काम हुआ, सांसद राम विलास पासवान लोगों की उम्मीदों पर कितना खरे उतरे हैं? आज के इस एपिसोड में हम जानेंगे हाजीपुर के लोगों का सियासी मूड. देखिए वोटर गंगा किनारे वाला श्वेता सिंह के साथ.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
राजतिलक: ममता के गढ़ बोलपुर में मोदी की हुंकार Rajtilak: Modi attacks on Mamata in Bolpur - Rajtilak AajTakपश्चिम बंगाल के बीरभूम में आज नरेंद्र मोदी ने दावा कर दिया कि चुनाव के बाद फिर से वही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में ज्यादा से ज्यादा कमल खिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. आज बोलपुर में उनकी रैली थी, तो रैली में बसों और ट्रकों में भर भरकर भीड़ पहुंची. बीजेपी के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ मोदी की रैली में पहुंचे. आजतक के चुनाव स्टूडियो के साथ राजतिलक की टीम भी आज बीरभूम में थी. मोदी की रैली में जा रहे लोगों से हमने बातचीत की.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
दंगल: क्या पीएम मोदी को फिर बुलाएंगी मां गंगा ? Dangal: Will Varanasi welcome PM Modi,again? - Dangal AajTakवाराणसी से कल दोबारा उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी. पर्चा दाखिल करने से पहले आज नरेंद्र मोदी का रोड शो होना है. प्रधानमंत्री के इस रोड शो के लिए वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है. बीजेपी वाराणसी से इस बार नरेंद्र मोदी की पहले से भी बड़ी जीत का दावा कर रही है. इसकी एक वजह ये है कि मोदी से मुकाबले के लिए कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता मैदान में नहीं है. आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी से लड़ने की अटकलें तब खत्म हो गईं जब कांग्रेस ने 2014 के ही उम्मीदवार अजय राय को फिर टिकट देने का फैसला किया. महागठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर शालिनी यादव मैदान में हैं. हम आज वाराणसी में मोदी की दोबारा उम्मीदवारी में कैसा मुकाबला होगा इस पर बहस करेंगे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
खबरदार: वाराणसी में पीएम मोदी से सीधे टकराव से हटीं प्रियंका! Massive crowd in road show reflects presence of Modi magic - khabardar AajTakआज वाराणसी में पीएम मोदी का करीब ढाई घंटे का रोड शो हुआ, रोड शो के दौरान वाराणसी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ गया. जहां- जहां से पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला निकला, वहां हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए. कुछ इसी प्रकार की तस्वीर हमने 2014 में पहली बार देखी थी जब नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए पहली बार वाराणसी में नामांकन भरने के लिए आए थे. पांच साल बाद वो प्रधानमंत्री के तौर पर नामांकन भरने आए हैं और इस नामांकन से पहले आज जो वाराणसी की सड़कों पर नरेंद्र मोदी के नाम का माहौल दिखा वो इस बात को पुख्ता करता है कि आज के दौर में राजनीति के सबसे बड़े ब्रांड नरेंद्र मोदी की चमक और धमक अभी बनी हुई है. आज पीएम मोदी भगवामय दिखे, तो काशी मोदीमय दिखी. आज खबरदार में हम आपको बताएंगे आज वाराणसी की सड़कों का क्या माहौल था, किस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी समर्थक अलग अलग रंग में दिख रहे थे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
