IPL: स्मिथ के कैच से चूर हुए वॉर्नर के अरमान, नहीं बना पाए T-20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड

United States News News

IPL: स्मिथ के कैच से चूर हुए वॉर्नर के अरमान, नहीं बना पाए T-20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 63%

IPL2019: राजस्थान रॉयल्स ने अपने घरेलू अभियान का अंत जीत के साथ किया

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर अपने घरेलू अभियान का अंत जीत के साथ किया और आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें भी कायम रखीं. 'करो या मरो' के इस मैच में जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य रॉयल्स ने 19.

1 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के बाद राजस्थान अब 12 मैचों में 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है. प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे 30 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 4 मई को दिल्ली कैपिटल्स को हराना होगा. दूसरी ओर हार के बावजूद सनराइजर्स की टीम 11 मैचों में 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर बनी हुई है. मनीष पांडे के आक्रामक अर्धशतक के बावजूद मध्यक्रम के बिखरने की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद आठ विकेट पर 160 रन ही बना सके. पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई सनराइजर्स टीम की शुरुआत अच्छी रही. हालांकि कप्तान केन विलियमसन जल्दी आउट हो गए, लेकिन डेविड वॉर्नर और मनीष पांडे ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 75 रन जोड़े. इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी. वॉर्नर और पांडे ने आक्रामक खेल दिखाया. पांडे ने सिर्फ 27 गेंदों में पचास रन बनाए. जब यह साझेदारी खतरनाक होती दिखने लगी, तभी राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन कैच लपककर वॉर्नर का खेल खत्म किया. दरअसल, पारी का 13वां ओवर फेंक रहे ओशाने थॉमस की पहली गेंद को वॉर्नर ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से खेलना चाहा. लेकिन उनकी टाइमिंग सही नहीं रही और मिड ऑफ पर स्मिथ ने भागते हुए डाइव लगाकर हैरतअंगेज कैच लपक लिया. वॉर्नर ने 32 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें एक भी चौका या छक्का शामिल नहीं था.— bishwa mohan mishra April 28, 2019इसके साथ ही वॉर्नर मौजूदा आईपीएल में लगातार छठा अर्धशतक लगाने से चूक गए. वॉर्नर 70*, 51, 50, 67, 57 के बाद 37 रन बनाकर आउट हुए. वॉर्नर अगर अर्धशतक लगाने में कामयाब हो जाते, तो टी-20 में लगातार छह फिफ्टी लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम होता. टी-20 में वॉर्नर के अलावा जोस बटलर, कामरान अकमल, हैमिल्टन मसाकाद्जा और वीरेंद्र सहवाग टी-20 में लगातार 5-5 अर्धशतक जड़ चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईपीएल के इस 12वें सीजन में 67.88 की औसत से 611 रन बनाकर शीर्ष पर हैं. उन्होंने एक शतक के अलावा 7 अर्धशतक जमाए हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जेट एयरवेज के कर्मियों के लिए अच्‍छी खबर, वित्‍त मंत्री जेटली ने दिया गौर करने का भरोसाजेट एयरवेज के कर्मियों के लिए अच्‍छी खबर, वित्‍त मंत्री जेटली ने दिया गौर करने का भरोसाकंपनी के मुख्य कार्यकारी विनय दुबे ने शनिवार को यह जानकारी दी. दुबे ने महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुंगतिवार, नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला, कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित अग्रवाल तथा पायलटों, इंजीनियरों, केबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जेटली से मुलाकात की.
Read more »

प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे से दुखी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिएप्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे से दुखी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिएकांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे के बाद पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के किसी साथी का अलग होना दुखद है और ऐसे मामले में टीम का मुखिया होने के नाते मेरी भी जवाबदेही बनती है. प्रियंका के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने टॉम वडक्कन के जाने के समय भी कहा था और आज फिर कह रहा हूं कि जब भी कांग्रेस का कोई व्यक्ति बाहर जाता है तो यह हमारे लिए दुख का विषय होता है. लोग करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं. अगर टीम में कुछ होता है तो उसका असर नेता होने के कारण मेरे ऊपर भी आता है.’’   उन्होंने कहा, ‘‘ हम प्रियंका चतुर्वेदी सहित उन लोगों को लोगों को शुभकामना देते हैं जो हमसे अलग हुए हैं.’’    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिए और इसमें कुछ गलत नहीं है.’’
Read more »

दिल्ली के रण ने पकड़ी रफ्तार, AAP-BJP के उम्मीदवारों ने भरा पर्चादिल्ली के रण ने पकड़ी रफ्तार, AAP-BJP के उम्मीदवारों ने भरा पर्चाउत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पर्चा भरा. कांग्रेस की तरफ से शीला दीक्षित के आने बाद ये सीट हाई प्रोफाइल सीट बन गई है. मनोज तिवारी ने कहा कि शीला दीक्षित के मैदान में आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन टक्कर में मजा आएगा. इस सीट से आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं. विरोधियों पर वार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि एक ने दिल्ली का पहले कूड़ा किया और दूसरा अब कर रहा है.
Read more »

सपा नेता रामगोपाल यादव ने मायावती के पीएम बनने के सवाल का दिया ये जवाब...सपा नेता रामगोपाल यादव ने मायावती के पीएम बनने के सवाल का दिया ये जवाब...तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, जया प्रदा और आजम खान समेत कई बड़े नेता मैदान में हैं. तीसरे चरण में यूपी की मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत में वोटिंग हो रही है.
Read more »

डिंपल यादव ने छुए मायावती के पैर, अखिलेश ने कहा- गठबंधन का होगा PM– News18 हिंदीडिंपल यादव ने छुए मायावती के पैर, अखिलेश ने कहा- गठबंधन का होगा PM– News18 हिंदीअखिलेश यादव ने कहा कि एसपी और बीएसपी का गठबंधन ही इस बार देश को एक नया प्रधानमंत्री देगा yadavakhilesh Mayawati
Read more »

कार्तिक की पारी को फीका करने वाले रियान पराग कौनकार्तिक की पारी को फीका करने वाले रियान पराग कौनकोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल में लगातार छठी हार से प्लेऑफ़ की दौड़ में मुश्किल में फंसी.
Read more »

राजस्थान-हैदराबाद का मैच आज, घरेलू मैदान पर रॉयल्स का सक्सेस रेट 67%राजस्थान-हैदराबाद का मैच आज, घरेलू मैदान पर रॉयल्स का सक्सेस रेट 67%मुकाबला सवाई मान सिंह स्टेडियम पर, प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर रात 8 बजे से घरेलू मैदान पर पिछले 6 साल से हैदराबाद को हरा नहीं पाई है राजस्थान की टीम | Indian premier league, rr vs srh, rajasthan vs sunrisers hyderabad, preview, news, updates, 45th match, dainik bhaskar, ipl 2019, दैनिक भास्कर, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स
Read more »

राजस्थान में कांग्रेस के लिए सीटें पाने का मौका, खोने का डर भाजपा के हिस्सेराजस्थान में कांग्रेस के लिए सीटें पाने का मौका, खोने का डर भाजपा के हिस्सेकांग्रेस के लिए प्लस फैक्टर: विधानसभा चुनाव के नतीजे, न्याय योजना पर टिकी है पूरी उम्मीद भाजपा के लिए प्लस फैक्टर: मोदी फैक्टर सब पर भारी, सात दिन में मोदी की चार सभाएं हुईं | opportunity to get seats for Congress in Rajasthan, fear of losing parts of BJP
Read more »

IPL 2019 Live Cricket Score, SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला किया है– News18 हिंदीIPL 2019 Live Cricket Score, SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला किया है– News18 हिंदीIPL2019 LiveCricketScore, SRHvsRR: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला किया है
Read more »

पाकिस्तान में स्टेडियम से हाइवे में पहुंचा दी थी गेंद, अब IPL में लगाया हैरतअंगेज छक्का!– News18 हिंदीपाकिस्तान में स्टेडियम से हाइवे में पहुंचा दी थी गेंद, अब IPL में लगाया हैरतअंगेज छक्का!– News18 हिंदीसनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज की. राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैचों में 5वीं बार जीत का स्वाद चखा, जिसमें उसके ओपनर और इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन का बड़ा हाथ रहा. लिविंगस्टोन ने हैदराबाद के खिलाफ 26 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली. लियाम लिविंगस्टोन ने अपनी तेज-तर्रार पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए. लिविंगस्टोन ने रहाणे के साथ पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की, जिसने राजस्थान की जीत की नींव रखी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:23:20