चालू वित्त वर्ष वित्त में ईपीएफ में निवेश की ब्याज दर पिछले साल के 8.55 फीसद के मुकाबले 8.65 फीसद है जो पिछले पांच सालों में सबसे कम थी।
कर्मचारी भविष्य निधि सभी सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली पेंशन योजना है। चालू वित्त वर्ष वित्त में ईपीएफ में निवेश की ब्याज दर पिछले साल के 8.55 फीसद के मुकाबले 8.65 फीसद है, जो पिछले पांच सालों में सबसे कम थी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सभी 20 या उससे अधिक व्यक्तियों वाले संगठन के कर्मचारियों को पीएफ में निवेश की अनुमित देता है। ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.
gov.in के अनुसार, ईपीएफओ की रिटायरमेंट फंड बॉडी मेंबर को दो या उससे अधिक समय के लिए बेरोजगार होने की स्थिति में पूर्ण निकासी की अनुमति देता है। यहां हम कुछ ऐसी शर्तों के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें पीएफ खाते से पैसे निकालने की अनुमति मिलती है।ईपीएफ मेंबर कुछ शर्तों के साथ स्वंय, बेटा, बेटी, भाई या बहन की शादी के लिए ईपीएफ खाते से ब्याज के साथ कर्मचारी हिस्सेदारी का 50 फीसद तक निकाल सकते हैं। ईपीएफओ की वेबसाइट के अनुसार, इस तरह की निकासी के लिए मेंबर की 7 साल की नौकरी अनिवार्य है। ईपीएफओ की रिटायरमेंट फंड बॉडी ऐसी 3 निकासी की अनुमति देती है।ईपीएफओ की वेबसाइट के अनुसार, मेंबर बच्चों की शिक्षा के लिए 50 फीसद की निकासी कर सकता है। 7 सालों तक सेवा से जुड़े रहने के बाद मेंबर को बच्चों की शिक्षा के लिए ब्याज सहित 50 फीसद कर्मचारी हिस्सेदारी की 3 बार निकासी की अनुमति मिलती है।ईपीएफ मेंबर सेवा में 5 साल जुड़े रहने के बाद घर की खरीदारी, जगह की खरीदारी या निर्माण के लिए कुछ शर्तों के साथ निकासी कर सकता है। ईपीएफओ ऐसी सिर्फ एक निकासी की अनुमति देता है। ऐसी स्थिति में निकाले जाने वाली राशि 36 महीने की बेसिक सैलरी और डीए से कम ही होनी चाहिए।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान में जिसकी होती है सरकार, लोकसभा चुनाव में उसे को होता है बड़ा फायदा- Amarujalaराजस्थान में जिसकी होती है सरकार, लोकसभा चुनाव में उसे को होता है बड़ा फायदा Mahasangram VoteKaro वोटकरो INCIndia ashokgehlot51
Read more »
प्रयागराज में बोलीं प्रियंका गांधी, 'देश संकट में है इसलिए घर से निकली'-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: प्रयागराज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को बर्बार कर रही है।
Read more »
प्रियंका गांधी बोलीं- देश संकट में है, बीजेपी का जवाब- पति या भाई संकट में हैप्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रयागराज में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और संविधान संकट में है, इसी वजह से मुझे घर से बाहर निकला पड़ा. इसका जवाब देते हुए बीजेपी ने कहा कि जनता अच्छी तरह समझती है कि देश संकट में है या फिर पार्टी संकट में है, या परिवार संकट में है, या भाई संकट में है, या पति संकट में है, या संपत्ति पर संकट है.
Read more »
'वोटर लिस्ट से कट गया नाम' पर FIR के बाद AAP और दिल्ली पुलिस आमने-सामने– News18 हिंदीलोकसभा चुनावों से ठीक पहले एक बार फिर आम आदमी पार्टी और दिल्ली पुलिस आमने सामने है. लेकिन इस बार माजरा अलग है. दरअसल हाल में कुछ महीनों से दिल्ली के लोगों के मोबाइल नंबर पर अलग अलग कॉल सेंटर से फोन आना शुरू हुए. फोन करने वाले शख्स ने दिल्ली के लोगों के मोबाइल नंबर पर फोन कर कहा, “हम आम आदमी पार्टी की तरफ से बोल रहे है आपका नाम वोटर लिस्ट से कट गया है.” ऐसा दावा 13 फरवरी 2019 को दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज यह FIR बोल रही है. पुलिस ने महरौली थाना में IPC सेक्शन 505 a(b) यानी जनता में भ्रामक जानकारी फैलाना, शांति भंग करने की नीयत से में FIR दर्ज की है.
Read more »
विंध्याचल में प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, देखें वीडियो– News18 हिंदीमिर्ज़ापुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मां विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचने से पहले मंदिर परिसर में मां के दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्तों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. साथ ही प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के भी नारे लगे. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी मिर्ज़ापुर में तय कार्यक्रम से ढाई घंटे लेट से पहुंची. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान होते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरी तरह से सियासी समर में कूद गई हैं. वे तीन दिनों की गंगा यात्रा पर निकली है, जोकि लगभग 140 किलोमीटर की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा प्रयागराज से वाराणसी तक की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन है. वे विंध्याचल में दर्शन पूजन के बाद कंतित शरीफ दरगाह में चादर पेश करें वाली थी.
Read more »
ANALYSIS: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की राह आसान बना रही है 'घर की लड़ाई'– News18 हिंदीदेश की राजनीति में जितनी तेजी से परिवारवाद बढ़ रहा है, उससे ज्यादा इन परिवारों में झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है. दक्षिण में करुणानिधि के परिवार से लेकर महाराष्ट्र में पवार परिवार और ठाकरे परिवार उत्तर प्रदेश में यादव परिवार, बिहार में भी प्रसाद यादव हर परिवार में इन चुनावों में झगड़ा खुलकर सामने आ गया है. इन सबसे बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है. बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के ‘घर की लड़ाई’ को इस बार बड़ी आसानी से सुलझा लिया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: सपा-बसपा गठबंधन की वजह से महज 'इतनी सीटों' पर सिमट सकती है बीजेपी, पढ़ें प्रणय रॉय का विश्लेषणमौजूदा स्थित के अनुसार कांग्रेस को मायावती और अखिलेश यादव ने अपने गठबंधन का हिस्सा नहीं बनाया है. अगर चुनाव तक कांग्रेस इस गठबंधन से बाहर रहती है तो इसका फायदा बीजेपी को होता दिख रहा है. ऐसे में बीजेपी 14 सीटें जीत सकती है. मायावती और अखिलेश यादव जिस तरह से कांग्रेस को अपने गठबंधन से बाहर रखने पर अड़े हैं. इसका साफ मतलब यह निकलता है कि 80 में से ज्यादातर सीटों पर त्रिकोणिय मुकाबला होगा और ऐसी स्थिति में बीजेपी विरोधी मतों का विभाजन होगा.
Read more »
पीएम मोदी ने वंशवाद पर की घेरेबंदी पर BJP में भी जल रहे 'वंश' के चरागपरिवारवाद किसी एक दल की बीमारी नहीं है. जिसे जहां मौका मिलता है वहीं वंशवादी हो जाता है. पवार से करुणानिधि तक मुलायम से लालू तक, राजनाथ से रमन सिंह तक ऐसे लोग राजनीति में इफरात है. जिनकी राजनीति के रोम-रोम में परिवार बसता है. पार्टी के नियम को मानना तो सिर्फ कहने की बात है.
Read more »
