चुनावी हलचल LIVE: बसपा ने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, अमरोहा से दानिश अली को टिकट- Amarujala

United States News News

चुनावी हलचल LIVE: बसपा ने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, अमरोहा से दानिश अली को टिकट- Amarujala
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 176 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

चुनावी हलचल LIVE: बसपा ने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की Mayawati BSP LokSabhaelections2019

दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- -बसपा ने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अमरोहा से दानिश अली को टिकट मिला है। दानिश हाल ही में जनता दल सेक्यूलर छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। गौतमबुद्ध नगर से सतबीर नागर को टिकट दिया गया है। बिजनौर से मलूक नागर, सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान, नगीना से गिरीश चंद्र, मेरठ से हाजी मोहम्मद याकूब को टिकट दिया गया है।-समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद से अपने उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार मुन्नी को बदल दिया है। उनकी जगह सुरेश बंसल को उतारा गया है। -अब दोपहर दो बजे होगी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस। दूसरी बार समय में बदलाव किया गया है। पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस 10.

15 पर होनी थी उसके बाद एक बजे का समय सामने आया।-डॉ. महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। 2014 में भी महेश शर्मा इसी सीट से जीते थे। -पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रवि शंकर प्रसाद की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। जेटली ने कहा है कि गंभीर को टिकट दिया जाएगा या नहीं, इस पर चुनाव समिति फैसला करेगी। लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें नई दिल्ली से टिकट दिया जा सकता है। फिलहाल, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी सांसद हैं। -कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पलटवार किया है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, 'सुरक्षाबलों को बार-बार नीचा दिखाना विपक्ष की आदत है। मैं भारत के लोगों से अपील करता हूं कि वह विपक्षी नेताओं के बयानों पर सवाल उठाएं। उन्हें बताएं कि 130 करोड़ भारतीय इन हरकतों के लिए विपक्ष को न तो माफ करेंगे और न ही भूलेंगे। भारतीय सुरक्षाबलों के साथ मजबूती से खड़े हैं।' दरअसल, पित्रोदा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा था 'यदि उन्होंने 300 लोगों को मारा तो ठीक है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आप मुझे और तथ्य दीजिए और इसे साबित कीजिए।' जब पित्रोदा से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर की गई एयर स्ट्राइक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अतंरराष्ट्रीय मीडिया इसे दूसरी तरह से देख रही है और भारत के लोगों को वायुसेना के इस अभियान से जुड़े तथ्यों के बारे में जानने का हक है। -आडवाणी का टिकट कटने पर गडकरी ने कहा है कि टिकट को सम्मान से जोड़कर न देखा जाए, आडवाणी हमारे नेता हैं। -दक्षिण भारत के जाने माने फिल्म स्टार प्रकाश राज बंगलूरु मध्य से बतौर निर्दलीय नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। -कांग्रेस का विशेष संवाददाता सम्मेलन के समय बदलने पर भाजपा ने राहुल गांधी पर वार किया है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी सुबह जल्दी नहीं उठ सकते इसीलिए समय बदला गया। -कांग्रेस के नेता पीएल पुनिया ने आडवाणी को टिकट न मिलने पर भाजपा पर निशाना साधा है। पुनिया ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी जैसे धुरंधर सांसद की जगह तड़ीपार रहे अमित शाह ले रहे हैं। जनता सब जानती है कि शिफ्ट किधर हुआ है और पूरी तरह से एक व्यक्ति के शिकंजे में पूर पार्टी चली जा रही है। -कांग्रेस के विशेष संवाददाता सम्मेलन का समय 10.15 बजे की जगह 1 बजे कर दिया गया है। इस विशेष संवाददाता सम्मेलन को राहुल गांधी संबोधित करेंगे। - टमिलनाडु में टीटीवी दिनाकरन की पार्टी एएमएमके ने लोकसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। -राजस्थान के मुख्यंत्री अशोक गहलोत ने आरएसएस और भाजपा पर वार किया है। गहलोत ने कहा कि आरएसएस ने सरकार पर एक अतिरिक्त संवैधानिक अधिकार बना रखा है। आरएसएस से पूछे बिना कोई भी मुख्यमंत्री या मंत्री नहीं बन सकता, यही वर्तमामन स्थिति है। इसे एक राजनीतिक पार्टी में बदल देना चाहिए और भाजपा के साथ विलय करना चाहिए। हमें इससे कोई समस्या नहीं है। -आरएसएस एक सांस्कृतिक संगठन है, उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। जब आरएसएस को प्रतिबंधित किया गया था, तो उन्होंने लिखित में दिया था कि वे राजनीति में शामिल नहीं होंगे और एक सांस्कृतिक संगठन बने रहेंगे। उन्हें अपने शब्दों पर अडिग रहना चाहिए।15 पर होनी थी उसके बाद एक बजे का समय सामने आया।-डॉ. महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। 2014 में भी महेश शर्मा इसी सीट से जीते थे। -पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रवि शंकर प्रसाद की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। जेटली ने कहा है कि गंभीर को टिकट दिया जाएगा या नहीं, इस पर चुनाव समिति फैसला करेगी। लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें नई दिल्ली से टिकट दिया जा सकता है। फिलहाल, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी सांसद हैं। Delhi: Former Cricketer Gautam Gambhir joins Bharatiya Janata Party in the presence of Union Ministers Arun Jaitley and Ravi Shankar Prasad

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चुनावी हलचल Live: राहुल गांधी आज देहरादून में परिवर्तन रैली को करेंगे संबोधित- Amarujalaचुनावी हलचल Live: राहुल गांधी आज देहरादून में परिवर्तन रैली को करेंगे संबोधित- Amarujalaचुनावी हलचल Live: राहुल गांधी आज देहरादून में परिवर्तन रैली को करेंगे संबोधित VoteKaro Mahasangram वोटकरो RahulGandhi INCIndia
Read more »

चुनावी हलचल LIVE: प्रियंका गांधी आज लखनऊ में नेताओं, कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात- Amarujalaचुनावी हलचल LIVE: प्रियंका गांधी आज लखनऊ में नेताओं, कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात- Amarujalaचुनावी हलचल LIVE: प्रियंका गांधी आज लखनऊ में नेताओं, कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात Mahasangram VoteKaro वोटकरो RahulGandhi priyankagandhi INCIndia
Read more »

चुनावी हलचल Live: भाजपा आज कर सकती है गोवा के नए सीएम का एलान- Amarujalaचुनावी हलचल Live: भाजपा आज कर सकती है गोवा के नए सीएम का एलान- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। चुनाव तारीखों का एलान होते ही गहमागहमी बढ़ गई है और राजनीतिक पार्टियां
Read more »

चुनावी हलचल Live: मायावती बोलीं- कांग्रेस से गठबंधन नहीं, भाजपा को हराने में हम सक्षम- Amarujalaचुनावी हलचल Live: मायावती बोलीं- कांग्रेस से गठबंधन नहीं, भाजपा को हराने में हम सक्षम- Amarujalaचुनावी हलचल Live: मायावती बोलीं- कांग्रेस से गठबंधन नहीं, भाजपा को हराने में हम सक्षम Mahasangram VoteKaro वोटकरो Mayawati INCIndia RahulGandhi
Read more »

चुनावी हलचल Live: प्रमोद सावंत बने गोवा के नए सीएम, रात दो बजे ली शपथ- Amarujalaचुनावी हलचल Live: प्रमोद सावंत बने गोवा के नए सीएम, रात दो बजे ली शपथ- Amarujalaगोवा के विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सावंत ने रात 2 बजे राज्यभवन में आयोजित
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : चुनाव आयोग ने दूसरे चरण की अधिसूचना की जारी, पार्टियों में बढ़ी हलचललोकसभा चुनाव 2019 : चुनाव आयोग ने दूसरे चरण की अधिसूचना की जारी, पार्टियों में बढ़ी हलचलचुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव (lok sabha elections 2019) के दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी.
Read more »

चुनावी हलचल Live: मायावती का एलान, नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव- Amarujalaचुनावी हलचल Live: मायावती का एलान, नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव- Amarujalaआगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों के लिए भाजपा ने मंगलवार देर रात तक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय
Read more »

चुनावी हलचल Live: दिनाकरन की एएमएमके ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषित की नौ उम्मीदवारों की सूची- Amarujalaचुनावी हलचल Live: दिनाकरन की एएमएमके ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषित की नौ उम्मीदवारों की सूची- Amarujalaचुनावी हलचल Live: गहलोत बोले- आरएसएस की मर्जी से भाजपा में बनते हैं सीएम और मंत्री LoksabhaElections2019 BJPCandidateList ashokgehlot
Read more »

चुनावी हलचल Live: क्रिकेटर गौतम गंभीर आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल- Amarujalaचुनावी हलचल Live: क्रिकेटर गौतम गंभीर आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल- Amarujalaचुनावी हलचल Live: क्रिकेटर गौतम गंभीर आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल Mahasangram VoteKaro वोटकरो GautamGambhir BJP4India
Read more »

बॉर्डर पर फिर बढ़ी हलचल, PAK ने LoC-पंजाब तक बढ़ाई सेना की तैनातीबॉर्डर पर फिर बढ़ी हलचल, PAK ने LoC-पंजाब तक बढ़ाई सेना की तैनातीपाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर इलाके में लाइन ऑफ कंट्रोल और पंजाब बॉर्डर पर भी जवान तैनात कर दिए हैं. पाकिस्तान लगातार बॉर्डर पर जवानों की संख्या बढ़ा रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:31:15