Exit Pollः जानिए मतदाता कैसे तय करते हैं कि किसे वोट देना है

United States News News

Exit Pollः जानिए मतदाता कैसे तय करते हैं कि किसे वोट देना है
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 119 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 63%

AajTakAxisExitPoll मतदाताओं के वोटिंग पैटर्न को लेकर आजतक एक्सिस माई इंडिया का बड़ा खुलासा

आजतक एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में मतदाताओं के वोटिंग पैटर्न को लेकर दिलचस्प खुलासा हुआ है. एग्जिट पोल के निष्कर्ष बताते हैं कि वोटर्स नेताओं के चुनाव प्रचार अभियान से प्रभावित होते हैं. आजतक एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में पता चला है कि राजनीतिक दलों के चुनावी अभियान का मतदाताओं के दिमाग पर गहरा असर पड़ता है.

आंकड़ों के मुताबिक जिन लोगों से सवाल पूछे गए उनमें से लगभग 43 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि उन्होंने मतदान के तुरंत पहले या फिर उसी दिन तय किया कि वोट किस पार्टी को डालना है. आजतक एक्सिस माई इंडिया के इस मेगा एग्जिट पोल में 542 लोकसभा क्षेत्रों से 7 लाख 42 हजार 187 मतदाताओं की राय ली गई. इससे भारतीय मतदाताओं की मानसिकता, मतदान को लेकर उनके निर्णय लेने की क्षमता का पता चला. सर्वे ने संकेत दिया कि ज्यादातर मतदाता राजनीतिक दलों के साथ अपनी निष्ठा के हिसाब से वोट डालते हैं. इस तरह के मतदाताओं की संख्या 31 फीसदी है. इन मतदाताओं ने कहा कि वे हमेशा से ही एक ही पार्टी को वोट देते आए हैं. इसका मतलब ये हुआ कि 10 में से 3 मतदाताओं का फिक्स्ड वोटिंग पैटर्न है. यानी कि मुद्दों के हिसाब से उनकी पार्टिया नहीं बदलती हैं. हालांकि 29 फीसदी मतदाता आश्चर्यजनक रूप से अपने पसंद का निर्धारण मतदान से कुछ ही दिन पहले या फिर अपने समुदाय की मीटिंग के दौरान करते हैं, जबकि 14 प्रतिशत मतदाता वोटिंग के दिन ही तय करते हैं कि किसे वोट डालना है. इस प्रकार 43 फीसदी मतदाता पोलिंग से कुछ दिन पहले या फिर पोलिंग के दिन तय करते हैं कि किसे वोट डाला जाए. इसके आधार पर कहा जा सकता है कि 10 में से 4 मतदाता के दिमाग पर राजनीतिक दलों के प्रचार अभियान का असर पड़ता है. सर्वे में शामिल 12 फीसदी मतदाताओं का कहना है कि वे उम्मीदवारों का नाम देखकर तय करते हैं किसे वोट डाला जाना चाहिए. जबकि 4 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे घोषणा पत्र देखकर तय करते हैं कि किसे वोट दिया जाना चाहिए. सर्वे का हिस्सा बने 4 प्रतिशत दूसरे मतदाताओं ने कहा कि प्रचार अभियान शुरू होने के बाद तय करते हैं कि किसे वोट दिया जाना चाहिए. आंकड़े बताते हैं कि कम विकसित राज्य जैसे बिहार और उत्तर प्रदेश में मतदाता राजनीतिक दलों के प्रचार अभियान से बड़ी संख्या में प्रभावित होते हैं. बिहार में 53 प्रतिशत मतदाता अपनी पसंद पोलिंग से कुछ दिन पहले या फिर मतदान के दिन ही तय करते हैं. इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में 43 प्रतिशत मतदाता अपनी पसंद पोलिंग से कुछ दिन पहले या फिर मतदान के दिन निर्धारित करते हैं. बिहार में मतदाताओं के लिए घोषणापत्र मायने नहीं रखता है. यहां सिर्फ 7 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा कि वे उम्मीदवारों का नाम देखकर वो तय करते हैं कि वोट किसे देना है जबकि 4 प्रतिशत मतदाता घोषणापत्र के वायदों से तय करते हैं कि मत किसे देना है. केरल, पंजाब और दिल्ली जैसे राज्यों में मतदाताओं के लिए उम्मीदवार के नाम का खास महत्व है. केरल में 36 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि वे कैंडिडेट का नाम देखकर वोट देने का निर्णय करते हैं. बीजेपी के गढ़ रहे गुजरात में 52 प्रतिशत मतदाताओं से कहा कि वे किसी खास पार्टी को वोट करते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हम ईरान से युद्ध नहीं चाहते हैं: अमरीकाहम ईरान से युद्ध नहीं चाहते हैं: अमरीकाअमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमरीका ईरान से युद्ध नहीं चाहता है.
Read more »

नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के बयानों के बीच बोले कैप्टन अमरिंदर पंजाब में कांग्रेस हारी तो मैं सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगानवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के बयानों के बीच बोले कैप्टन अमरिंदर पंजाब में कांग्रेस हारी तो मैं सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगालोकसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मची खींचतान के बीच पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगर राज्य में कांग्रेस चुनाव हार जाती है तो वह मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने कहा है कि सभी मंत्रियों और विधायकों को कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर जिम्मेदारी दी गई है. नवजोत सिंह सिद्धू  की पत्नी के टिकट न मिलने के पीछे सीएम और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी को जिम्मेदार बताने वाले बयान को भी उन्होंने खारिज किया है. कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि उन्हें अमृतसर या बठिंडा सीट से कांग्रेस की टिकट की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था. साथ ही सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कौर को टिकट नहीं मिलने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी क्योंकि टिकट बंटवारे का काम दिल्ली में कांग्रेस के आला कमान ने किया था और उन्होंने पवन कुमार बंसल को चुना.
Read more »

पिता आठ साल के बेटे को मालिक की गाड़ी में बंद कर भूला, दम घुटने से हुई मौतपिता आठ साल के बेटे को मालिक की गाड़ी में बंद कर भूला, दम घुटने से हुई मौतआंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में एक आठ साल के बच्चे की मौत गाड़ी में दम घुटने से हो गई है। दरअसल लड़के के पिता एक लेफ्टिनेंट
Read more »

गठबंधन पर मंथन: शरद पवार ने किया फोन, लेकिन जगन मोहन रेड्डी ने नहीं की बातगठबंधन पर मंथन: शरद पवार ने किया फोन, लेकिन जगन मोहन रेड्डी ने नहीं की बातएनसीपी प्रमुख शरद पवार ने यूपीए की ओर से वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन जगन रेड्डी ने पवार से कोई बात नहीं की.
Read more »

VIDEO: RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का विवादित बयान, समर्थकों से बोले- EVM बचाने के लिए अगर हथियार...VIDEO: RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का विवादित बयान, समर्थकों से बोले- EVM बचाने के लिए अगर हथियार...राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने कहा कि देश में पहले बूथ लूट की घटनाएं होती थी, लेकिन अब रिजल्ट लूटने का प्रयास किया जा रहा है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह से ईवीएम मशीन से लदी गाड़ी पकड़ी गई है, इससे जनता में आक्रोश है. RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अपने समर्थकों से कहा कि कई जगह से खबरें आ रही हैं कि ईवीएम मशीन को अभी इधर से उधर किया जा रहा है. उन्होंने समर्थकों से कहा कि ईवीएम को बचाने के लिए हथियार भी उठाना पड़े तो उठाइए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:51:41