हम ईरान से युद्ध नहीं चाहते हैं: अमरीका

United States News News

हम ईरान से युद्ध नहीं चाहते हैं: अमरीका
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 160 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमरीका ईरान से युद्ध नहीं चाहता है.

Image caption अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने रूस के सोची में वार्ता की है. अमरीका और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव के माहौल में अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि उनका देश ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता है.

लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि यदि अमरीकी हितों पर हमला हुआ तो जवाब दिया जाएगा.बीते सप्ताह ही अमरीका ने जंगी जहाज़ी बेड़ा और विमानवाहक युद्धपोत को मध्य पूर्व में तैनात किया था. हालात तब और तनावपूर्ण हो गए जब संयुक्त अरब अमीरात ने अपने क्षेत्र में चार जहाज़ों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए. रिपोर्टों के मुताबिक़ अमरीकी जांचकर्ताओं ने माना कि इन घटनाओं में ईरान या सहयोगी समूह शामिल रहे होंगे. हालांकि ईरान की भूमिका का कोई सबूत सामने नहीं आया है और ईरान ने किसी भी तरह से अपना हाथ होने से इनकार किया है. ईरान ने कहा है कि इन घटनाओं की पूरी जांच होनी चाहिए. दूसरी ओर ईरान के साथ बढ़ते तनाव के माहौल में स्पेन ने अमरीकी नेतृत्व वाले जंगी जहाज़ी बेड़े से अपनी फ्रीजेट को वापस बुला लिया.रूस के सोची शहर में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ से वार्ता कर रहे पोम्पियो ने कहा है कि अमरीका 'मौलिक रूप से' ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता है. "हमने ईरान को ये भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर अमरीकी हितों पर हमला हुआ तो हम निश्चित तौर पर जवाबी कार्रवाई करेंगे."पोम्पियो ने कहा कि उन्होंने रूस से वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलास मादुरौ का समर्थन न करने के लिए कहा लेकिन लावरोफ़ ने इससे इनकार कर दिया. लावरोफ़ ने कहा कि मादुरौ को लेकर अमरीका की धमकियां ग़ैर लोकतांत्रिक हैं. पोम्पियो ने ये भी कहा कि उन्होंने रूस को चेताया है कि 2020 में होने वाले अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों में वो दख़ल न दे वहीं लावरोफ़ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमरीकी चुनावों में रूसी दखल का कोलाहल ख़त्म हो जाएगा. यूक्रेन के मुद्दे पर पोम्पियो ने कहा कि अमरीका रूस के 2014 में क्राइमिया को अपने क़ब्ज़े में लेने को स्वीकार्यता नहीं देगा और इससे जुड़े प्रतिबंध बरकरार रहेंगे.ईरान के सरकारी टीवी और अपने ट्विटर पर जारी बयान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खमेनई ने दोहराया है कि ईरान अमरीका के साथ परमाणु समझौते पर फिर से बात नहीं करेगा. राष्ट्रपति ट्रंप बीते साल ईरान परमाणु समझौते से अमरीका को अलग कर लिया था.सोमवार को देश के धर्मगुरुओं के साथ बैठक में राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान इतना महान है कि वो किसी से डरेगा नहीं. रूहानी ने कहा,"अल्लाह ने चाहा तो हम इस मुश्किल वक़्त से सम्मान के साथ और अपना सर ऊंचा रखे हुए निकल जाएंगे और दुश्मन को हरा देंगे."स्पेन का फ्रिजेट समूह मेंडेज़ नूनेज़ खादी में अमरीकी विमानवाहक पोत और जंगी बेड़े के साथ युद्धाभ्यास कर रहा था. लेकिन मंगलवार को स्पेन के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ने कहा कि इस फ्रिजेट को वापस बुलाया जा रहा है क्योंकि अभियान का मक़सद बदल गया है. स्पेन के अख़बार एल पाइस के मुताबिक स्पेन ईरान के साथ किसी भी तरह के संघर्ष में शामिल नहीं होना चाहता है. रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बाद में समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा कि फ्रीजेट को अस्थायी तौर पर तब तक के लिए वापस बुलाया गया है जब तक अमरीकी विमानवाहक पोत इस क्षेत्र में है.ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमरीका, मध्यपूर्व में पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली भेज रहा है चार व्यापारिक जहाज़ों के साथ घटनाएं संयुक्त अरब अमीरात के जलक्षेत्र में हुई हैं. हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है. संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने बताया कि ये हमले होरमुज़ की खाड़ी के पास फुजेरिया बंदरगाह के पास हुए. इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन सऊदी अरब का कहना है कि उसके दो विमानों को काफ़ी नुक़सान पहुंचा है. एक अन्य टैंकर नार्वे में पंजीकृत था जबकि एक यूएई का ही था. अमरीकी जांचकर्ताओं ने निशाना बनाए गए सभी जहाज़ों में बड़े छेद पाए हैं. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक इनकी वजह विस्फोटक हो सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

परमाणु समझौते से ईरान भी आंशिक रूप से अलग हुआपरमाणु समझौते से ईरान भी आंशिक रूप से अलग हुआईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इराक़ का औचक दौरा किया.
Read more »

दुबई जाने से पहले ईरान में हुई एयर फ्रांस की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षितदुबई जाने से पहले ईरान में हुई एयर फ्रांस की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षितएयर फ्रांस ने कहा कि विमान का स्थानीय मेंटेनेंस टीम ने परीक्षण किया और फिर इसने एल मख्तून अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे
Read more »

अमरीका ने युद्धपोत और मिसाइल सिस्टम खाड़ी भेजाअमरीका ने युद्धपोत और मिसाइल सिस्टम खाड़ी भेजापेंटागन का कहना है कि कतर के एक सैन्य ठिकाने पर बमवर्षक US B-52 विमान भेजे जा चुके हैं.
Read more »

खेसारी लाल यादव हैं लालू परिवार से खफा, बोले- तेजस्वी ने मेरे साथ हमेशा गलत किया– News18 हिंदीखेसारी लाल यादव हैं लालू परिवार से खफा, बोले- तेजस्वी ने मेरे साथ हमेशा गलत किया– News18 हिंदीखेसारी लाल यादव ने इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर जमकर हमला किया. खेसारी लाल यादव ने कहा कि लालू परिवार ने उनके साथ हमेशा से गलत व्यवहार किया है.
Read more »

LIVE: वैशाली लोकसभा सीट पर मतदान जारी, RJD के रघुवंश प्रसाद और LJP की वीणा देवी में टक्करLIVE: वैशाली लोकसभा सीट पर मतदान जारी, RJD के रघुवंश प्रसाद और LJP की वीणा देवी में टक्करबिहार की वैशाली लोकसभा सीट से इस बार 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से रघुवंश प्रसाद सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी से वीणी देवी, बहुजन समाज पार्टी से शंकर महतो, जनतांत्रिक विकास पार्टी से अमित विक्रम, लोक चेतना दल से धनवंती देवी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से नरेश राम, राष्टीय महान गणतंत्र पार्टी से बालक नाथ साहनी, राष्ट्रीय प्रगति पार्टी से रामेश्वर साह, बज्जिकांचल विकास पार्टी से रेशमी देवी और सपाक्स पार्टी से विद्या भूषण उम्मीदवार हैं.
Read more »

रूहानी ने माना, इराक़ युद्ध से भी बुरा फंसा ईरानरूहानी ने माना, इराक़ युद्ध से भी बुरा फंसा ईरानअमरीकी प्रतिबंधों के कारण ईरान में आर्थिक हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं.
Read more »

तेल आयात मामले पर सुषमा स्वराज से वार्ता करने आज भारत पहुंचेंगे ईरान के विदेश मंत्रीतेल आयात मामले पर सुषमा स्वराज से वार्ता करने आज भारत पहुंचेंगे ईरान के विदेश मंत्रीजरीफ ईरान से तेल आयात पर खत्म हो रही अमेरिकी छूट और और इससे निपटने के तरीकों पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से वार्ता करेंगे। SushmaSwaraj oil america iran import
Read more »

सऊदी के तेल टैंकरों पर हमला, अमेरिका-ईरान तनाव का असर दिखेगा पूरे विश्व पर?-Navbharat Timesसऊदी के तेल टैंकरों पर हमला, अमेरिका-ईरान तनाव का असर दिखेगा पूरे विश्व पर?-Navbharat Timesसऊदी के तेल टैंकरों को निशाना बनाने के बाद से वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ गया है। ईरान ने इस घटना में किसी भूमिका से इनकार किया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस घटना के दूरगामी प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता है। ईरान के खिलाफ अमेरिका के प्रॉक्सी वॉर की आशंका भी बरकरार है।
Read more »

अब ईरान को कौन बचाएगा, भारत से कैसी उम्मीदेंअब ईरान को कौन बचाएगा, भारत से कैसी उम्मीदेंअमरीका के साथ अब तक की तनातनी में ईरान ने कभी हथियार नहीं डाले लेकिन इस बार हालात बहुत ही मुश्किल हैं. क्या ईरान को इराक़ बना देगा अमरीका.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:46:15