Election: नेकां की तीन सीटों पर राह आसान, सत शर्मा वाली सीट पर घमासान; भाजपा को दो वोटों का करना होगा जुगाड़

Rajya Sabha Election 2025 News

Election: नेकां की तीन सीटों पर राह आसान, सत शर्मा वाली सीट पर घमासान; भाजपा को दो वोटों का करना होगा जुगाड़
Jammu Kashmir PoliticsNational Conference SeatsBjp Sat Sharma
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 120%
  • Publisher: 51%

जम्मू-कश्मीर में वीरवार को राज्यसभा की चार सीटों पर मतदान है, लेकिन सियासी घमासान इनमें से चौथी सीट पर ही है। वोटों के गणित के अनुसार अगर क्रॉस वोटिंग नहीं हुई तो तीन सीटों

फिलहाल जो समीकरण हैं उनके हिसाब से यह दोनों सीटें 41 विधायकों वाली नेकां आसानी से जीतती दिख रही है। बता दें कि सज्जाद लोन को छोड़कर राज्यसभा चुनाव में सभी विधायकों के वोट डालने की उम्मीद है। तीसरी सीट : क्रॉस वोटिंग नहीं हुई तो नेकां मार सकती है बाजी तीसरी अधिसूचना वाली दोनों सीटों पर जीत के लिए 30-30 वोट चाहिए। क्रॉस वोटिंग नहीं हुई तो इनमें से एक सीट नेकां आसानी से जीतती नजर आ रही है। इस अधिसूचना के तहत तीसरी सीट पर जीत के लिए वोटिंग के बाद नेकां के पास 11 विधायक चौथी सीट के लिए शेष रह जाएंगे। बता दें कि इस सीट पर पीडीपी ने नेकां के उम्मीदवार शम्मी ओबेरॉय को वोट देने के लिए समर्थन दिया है। चौथी सीट : उलझ रहे सियासी समीकरण जीत के लिए 30 वोट जुटाने के सियासी समीकरण चौथी सीट पर आकर उलझ रहे हैं। भाजपा के पास 28 विधायक हैं और उसे यह सीट जीतने के लिए दो और वोट चाहिए। कांग्रेस के छह और पीडीपी के सभी तीन विधायकों का समर्थन मिलने से नेकां के पास 20 वोट हो जाते हैं। इसलिए यह सीट जीतने के लिए नेकां और भाजपा दोनों को वोटों का जुगाड़ करना होगा। बता दें कि इस सीट पर भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा को उतारा है। वहीं, नेकां ने इमरान नबी डार पर दांव लगाया है। निर्दलीय विधायकों की भूमिका रहेगी सबसे अहम विधानसभा में 88 सदस्य हैं। इनमें से 41 नेकां, 28 भाजपा, छह कांग्रेस, तीन पीडीपी, एक माकपा, एक आप, एक जेकेपीसी और सात निर्दलीय हैं। चुनाव से ठीक पहले बनी राजनीतिक परिस्थितियों और समीकरणों के हिसाब से एनसी को अपने 41 के अलावा कांग्रेस के छह, सीपीआई और आप के एक-एक विधायक का वोट मिलने की उम्मीद है। पीडीपी भी अपने तीन विधायकों के वोट एनसी प्रत्याशी शम्मी ओबरॉय को देने की घोषणा कर चुकी है। जेकेपीसी के एकमात्र विधायक सज्जाद लोन चुनाव में हिस्सा न लेने का एलान कर चुके हैं। ऐसे में चौथी सीट के लिए सारा दारोमदार निर्दलीय सात विधायकों पर आकर टिक गया है। सरकार में शामिल निर्दलीय विधायकों को वोट दिखाने की छूट नहीं सात में से पांच निर्दलीय विधायक नेकां सरकार को समर्थन दे रहे हैं। इनमें छंब से विधायक सतीश शर्मा, बनी से रामेश्वर सिंह, इंदरवल से प्यारेलाल शर्मा, सुरनकोट से चौधरी अकरम और थन्नामंडी से विधायक मुजफ्फर इकबाल खान शामिल हैं। सतीश शर्मा सरकार में मंत्री भी हैं। शोपियां से निर्दलीय विधायक शाबिर अहमद ने सरकार को समर्थन तो नहीं दिया लेकिन वह ज्यादातर मुद्दों पर सरकार के साथ ही खड़े नजर आते हैं। लंगेट से निर्दलीय विधायक एवं सांसद इंजीनियर रशीद के भाई खुर्शीद अहमद शेख को किसी भी खेमे का नहीं माना जाता। पांच निर्दलीय एनसी सरकार को समर्थन जरूर दे रहे हैं लेकिन नियमों के तहत उन्हें मतदान करते समय वोट दिखाने की छूट नहीं है। अगर वह दिखा देते हैं कि किसे वोट दे रहे हैं तो उनका वोट अमान्य हो जाएगा। ऐसे में दो अतिरिक्त वोटों के इंतजाम के लिए भाजपा की निगाहें निर्दलीय विधायकों पर टिकी हैं।.

फिलहाल जो समीकरण हैं उनके हिसाब से यह दोनों सीटें 41 विधायकों वाली नेकां आसानी से जीतती दिख रही है। बता दें कि सज्जाद लोन को छोड़कर राज्यसभा चुनाव में सभी विधायकों के वोट डालने की उम्मीद है। तीसरी सीट : क्रॉस वोटिंग नहीं हुई तो नेकां मार सकती है बाजी तीसरी अधिसूचना वाली दोनों सीटों पर जीत के लिए 30-30 वोट चाहिए। क्रॉस वोटिंग नहीं हुई तो इनमें से एक सीट नेकां आसानी से जीतती नजर आ रही है। इस अधिसूचना के तहत तीसरी सीट पर जीत के लिए वोटिंग के बाद नेकां के पास 11 विधायक चौथी सीट के लिए शेष रह जाएंगे। बता दें कि इस सीट पर पीडीपी ने नेकां के उम्मीदवार शम्मी ओबेरॉय को वोट देने के लिए समर्थन दिया है। चौथी सीट : उलझ रहे सियासी समीकरण जीत के लिए 30 वोट जुटाने के सियासी समीकरण चौथी सीट पर आकर उलझ रहे हैं। भाजपा के पास 28 विधायक हैं और उसे यह सीट जीतने के लिए दो और वोट चाहिए। कांग्रेस के छह और पीडीपी के सभी तीन विधायकों का समर्थन मिलने से नेकां के पास 20 वोट हो जाते हैं। इसलिए यह सीट जीतने के लिए नेकां और भाजपा दोनों को वोटों का जुगाड़ करना होगा। बता दें कि इस सीट पर भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा को उतारा है। वहीं, नेकां ने इमरान नबी डार पर दांव लगाया है। निर्दलीय विधायकों की भूमिका रहेगी सबसे अहम विधानसभा में 88 सदस्य हैं। इनमें से 41 नेकां, 28 भाजपा, छह कांग्रेस, तीन पीडीपी, एक माकपा, एक आप, एक जेकेपीसी और सात निर्दलीय हैं। चुनाव से ठीक पहले बनी राजनीतिक परिस्थितियों और समीकरणों के हिसाब से एनसी को अपने 41 के अलावा कांग्रेस के छह, सीपीआई और आप के एक-एक विधायक का वोट मिलने की उम्मीद है। पीडीपी भी अपने तीन विधायकों के वोट एनसी प्रत्याशी शम्मी ओबरॉय को देने की घोषणा कर चुकी है। जेकेपीसी के एकमात्र विधायक सज्जाद लोन चुनाव में हिस्सा न लेने का एलान कर चुके हैं। ऐसे में चौथी सीट के लिए सारा दारोमदार निर्दलीय सात विधायकों पर आकर टिक गया है। सरकार में शामिल निर्दलीय विधायकों को वोट दिखाने की छूट नहीं सात में से पांच निर्दलीय विधायक नेकां सरकार को समर्थन दे रहे हैं। इनमें छंब से विधायक सतीश शर्मा, बनी से रामेश्वर सिंह, इंदरवल से प्यारेलाल शर्मा, सुरनकोट से चौधरी अकरम और थन्नामंडी से विधायक मुजफ्फर इकबाल खान शामिल हैं। सतीश शर्मा सरकार में मंत्री भी हैं। शोपियां से निर्दलीय विधायक शाबिर अहमद ने सरकार को समर्थन तो नहीं दिया लेकिन वह ज्यादातर मुद्दों पर सरकार के साथ ही खड़े नजर आते हैं। लंगेट से निर्दलीय विधायक एवं सांसद इंजीनियर रशीद के भाई खुर्शीद अहमद शेख को किसी भी खेमे का नहीं माना जाता। पांच निर्दलीय एनसी सरकार को समर्थन जरूर दे रहे हैं लेकिन नियमों के तहत उन्हें मतदान करते समय वोट दिखाने की छूट नहीं है। अगर वह दिखा देते हैं कि किसे वोट दे रहे हैं तो उनका वोट अमान्य हो जाएगा। ऐसे में दो अतिरिक्त वोटों के इंतजाम के लिए भाजपा की निगाहें निर्दलीय विधायकों पर टिकी हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Jammu Kashmir Politics National Conference Seats Bjp Sat Sharma Cross Voting Jk Pdp Congress Support Jk Rajya Sabha Voting Bjp Vs Nc Jk Election News Political Update Jammu Kashmir Jammu News In Hindi Latest Jammu News In Hindi Jammu Hindi Samachar राज्यसभा चुनाव 2026 राज्यसभा चुनाव कब है राज्यसभा चुनाव कैसे होता है राज्यसभा चुनाव 2025 राज्यसभा चुनाव जम्मू कश्मीर राजनीति सत शर्मा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बीजेपी का अंता में जीत का दावा, कहा- रोजगार देने में कमी नहीं छोड़ीबीजेपी का अंता में जीत का दावा, कहा- रोजगार देने में कमी नहीं छोड़ीAnta Assembly By Election : बारां-अतां में उपचुनाव को लेकर मुकाबला रोचक होता जा रहा है, हालांकि बीजेपी को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है, पर क्या ये इतना आसान होगा ?
Read more »

अशोक गहलोत बोले-कुछ नेताओं ने उत्साह में नॉमिनेशन कर दिया: 5-6 सीटों पर विवाद बड़ी बात नहीं; तेजस्वी ने कहा-...अशोक गहलोत बोले-कुछ नेताओं ने उत्साह में नॉमिनेशन कर दिया: 5-6 सीटों पर विवाद बड़ी बात नहीं; तेजस्वी ने कहा-...Bihar Election 2025 Mahagathbandhan CM Face Controversy Live Updates; Follow RJD Congress, Bihar Chunav Candidates Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

महागठबंधन में सीटों पर तनातनी बढ़ी: लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत; कहा- कल जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, स...महागठबंधन में सीटों पर तनातनी बढ़ी: लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत; कहा- कल जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, स...Bihar Assembly Election Mahagathbandhan Seat Sharing Controversy LIVE Update.
Read more »

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी कांग्रेस की ये तैयारी, कहीं अखिलेश यादव को तो संदेश नहींबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी कांग्रेस की ये तैयारी, कहीं अखिलेश यादव को तो संदेश नहींUP Congress in Bihar Election: बिहार चुनाव को लेकर यूपी कांग्रेस की ओर से बड़ी तैयारी की गई है। यूपी कांग्रेस की पूर्वांचल इकाई गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में उतरती दिखेगी।
Read more »

Bihar Chunav 2025: पीएम मोदी के बिहार दौरे में अचानक बदलाव,जानिए- रैलियों से पहले कर्पूरी ग्राम जाने के क्या हैं मायनेBihar Chunav 2025: पीएम मोदी के बिहार दौरे में अचानक बदलाव,जानिए- रैलियों से पहले कर्पूरी ग्राम जाने के क्या हैं मायनेBihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रचार की शुरुआत करेंगे। उनकी समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियां होंगी, लेकिन इससे पहले वे कर्पूरी ग्राम जाएंगे।
Read more »

Bihar Chunav 2025: तेजस्वी यादव को बीजेपी ने भ्रष्टाचार और जेडीयू ने वंशवाद के मुद्दे पर घेराBihar Chunav 2025: तेजस्वी यादव को बीजेपी ने भ्रष्टाचार और जेडीयू ने वंशवाद के मुद्दे पर घेराBihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) ने कहा- वंशवादी पार्टी कांग्रेस ने दूसरी वंशवादी पार्टी (राष्ट्रीय जनता दल) से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:18:08