महागठबंधन में सीटों पर तनातनी बढ़ी: लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत; कहा- कल जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, स...

Bihar Assembly Election News

महागठबंधन में सीटों पर तनातनी बढ़ी: लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत; कहा- कल जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, स...
NDA Grand Alliance Seat SharingBJP HAM AllianceHindustani Awam Morcha
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 445 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 198%
  • Publisher: 51%

Bihar Assembly Election Mahagathbandhan Seat Sharing Controversy LIVE Update.

लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत; कहा- कल जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, सब साफ हो जाएगाबिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में कांग्रेस और RJD के बीच सीटों और साझा घोषणा पत्र को लेकर खींचतान बढ़ गई है। मामला सुलझाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने अशोक गहलोत को पटना भेजा है। गहलोत बुधवार सुबह पटना पहुंचे। उन्होंने RJD प्रमुख तेजस्वी यादव और लालू यादव से उनके आवास पर एक घंटे मुलाकात की। गहलोत ने कहा, 'हमारी लालू जी और तेजस्वी यादव से अच्छी बातचीत हुई है। कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।" उन्होंने कहा कि हम एनडीए के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। बिहार में कुल 243 सीटें हैं, और कभी-कभी 5-7 सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो सकता है। हम साथ मिलकर प्रचार करेंगे और चुनाव जीतेंगे।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने भी तेजस्वी से बात की है।तेजस्वी ने सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गठबंधन पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- गठबंधन पर कल बात करेंगे। 12 सीटों पर महागठबंधन के दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने चुनावी ऐलान भी किए।सीएम जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी दर्जा दिया जाएगा। इनकी सैलरी 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए महीने की जाएगी।बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं.

..पप्पू यादव बोले- राहुल गांधी के चेहरे पर लड़ेंगे तो जीतेंगे महागठबंधन में अब CM फेस को लेकर खींचतान जारी है। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, बिहार की जनता राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ना चाहती है। राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे तो हम INDIA गठबंधन की सरकार बना पाएंगे।" महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे तेजस्वी यादव पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, 'सच है कि लोकतंत्र में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री संख्या बल के आधार पर चुने जाते हैं। RJD के पास वो संख्या बल है। इस बात को हम कितने दिन झुठला सकते हैं। कहना ही पड़ेगा कोई विकल्प नहीं है।'बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा,"तेजस्वीजी को बिहार की जनता के साथ मजाक करना बंद करना चाहिए। नीतीश कुमार की सरकार के सत्ता में आने के बाद, बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। हर घर शौचालय, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुद्रा योजना, लाखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं पिछले 10 सालों की हमारी सोच का प्रमाण हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए,एनडीए और नीतीश जी का दृष्टिकोण व्यवस्थित, निरंतर और व्यावहारिक है। तेजस्वी जी ने कहा कि वे 10 लाख नौकरियां देंगे, लेकिन इसका असली मतलब है कि वे 10 लाख रुपये में एक नौकरी देंगे। इसका मतलब है कि अब वे नौकरी के लिए घर और संपत्ति लेंगे, जैसे पहले वे नौकरी के लिए जमीन लेते थे।"बिहार की मोहनिया सीट से RJD उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार यूपी की मूल निवासी होने के चलते उनका नामांकन रद्द हुआ है।राजद नेता तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा, 'जो व्यक्ति भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर बाहर है, वही कह रहा है कि भ्रष्टाचार हुआ है। महागठबंधन में अंदरूनी कलह चल रही है, जूते चल रहे हैं, और अब उनकी नींद खुली है कि वे बिहार बदलना चाहते हैं।' उन्होंने कहा, 'लालू-राबड़ी राज के 15 सालों में बिहार ने ‘जीविका’ का ‘ज’ भी नहीं सुना था, और आज उन्हें जीविका याद आ रही है। राजद की जीविका तो लूट, हत्या, अवैध शराब और बालू का कारोबार है। और यह बात सच है कि बदलाव होगा। इस बार उन्हें पिछली बार की 21 सीटें भी नहीं मिलेंगी।'बिहार चुनावों से पहले तेजस्वी यादव की चुनावी घोषणाओं पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “उनकी की गई घोषणाओं में कोई सार नहीं है। उनका मकसद सिर्फ भ्रम फैलाना है। जीविका दीदियों के जीवन में जो खुशियां आई हैं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से हैं। सफेद झूठ बोल रहे हैं।”भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव और बिहार चुनावों पर कहा,'बिहार चुनाव जीतने के लिए एनडीए पूरी तरह तैयार है। लालू और तेजस्वी यादव कांग्रेस पर दबाव बना रहे हैं कि तेजस्वी को चेहरा घोषित किया जाए। राहुल गांधी चुप हैं, वहीं आंतरिक कलह महागठबंधन को कमजोर कर रही है, जो 2025 के उपचुनावों से आगे बढ़कर 2030 की तैयारी में जुटा है।'बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत और बिहार के AICC प्रभारी कृष्णा अल्लावरू राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे हैं।लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, 'उनके गठबंधन में इतना कुछ चल रहा है और राहुल गांधी कहां हैं? क्या राहुल जी और तेजस्वी यादव की नैतिक जिम्मेदारी नहीं थी कि वे साथ बैठकर गठबंधन की अड़चनों को दूर करें? यह कांग्रेस की ओर से गंभीरता की कमी को दर्शाता है।' उन्होंने आगे कहा, 'वे चाहे कुछ भी करें, हकीकत यह है कि 14 नवंबर के बाद एनडीए बिहार में सरकार बनाएगी। बिहार की जनता समझ गई है कि अगर महागठबंधन पांच दलों को एक साथ नहीं रख सकता, तो वे बिहार को एकजुट नहीं रख पाएंगे।'महागठबंधन पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा, 'उनका गठबंधन स्वाभाविक नहीं है, उनके बीच आंतरिक संघर्ष है और एक ही सीट के लिए कई नामांकन दाखिल किए गए हैं, जो सदस्यों के बीच सहयोग की कमी को दर्शाता है। एनडीए को बिहार में जनादेश मिलने की उम्मीद है।' उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी चुनाव को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं और बिहार के लोगों के लिए चिंतित भी नहीं हैं।'बिहार विधानसभा चुनावों पर, बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा, 'बिहार में महागठबंधन 243 सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। दोस्ताना मुकाबले हो रहे हैं और ऐसा अन्य सभी राज्यों में भी होता है। महागठबंधन भाजपा और जेडीयू के खिलाफ दृढ़ है।'चुनाव प्रचारों को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब प्रचार शुरू होगा।'बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने कहा, 'अब उन्हें कोई भी डांट सकता है। पूरे देश में उनसे बेबस कोई मुख्यमंत्री नहीं है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले। अब ये साफ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ये कह दिया है।तेजस्वी ने कहा, 'बिहार में अब नौकरी का नवजागरण होगा। बिहार के जिस भी परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है, ऐसे हर परिवार को एक नया अधिनियम बनाकर अनिवार्य रूप से नौकरी दी जाएगी।' उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही 20 दिन में अधिनियम बनाएंगे और 20 महीने के अंदर ऐसा बिहार का कोई घर नहीं बचेगा जिसके पास सरकारी नौकरी नहीं होगी। 2020 में हमने घोषणा की थी। सरकार बनते ही 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। मौजूदा मुख्यमंत्री जी ने उस वक्त तक कहा था ये संभव है क्या। पैसा कहां से आएगा।तेजस्वी ने कहा, '20 साल पुरानी इस खटारा सरकार को ये मालूम ही नहीं था कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। हमने 17 महीने में लोगों को नौकरियां दी। आज ये लोग बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रहे हैं, अब सामाजिक न्याय के बाद अब आर्थिक न्याय बनेगा और नौकरी का सृजन होगा।' अपनी घोषणा को लेकर तेजस्वी ने कहा, 'हम जो घोषणा कर रहे हैं, उसपर बहुत लोगों का सवाल होगा कि कैसे देंगे? हमने सारा डेटा निकाला है। सभी सर्वे हमने करा लिया है और मेरा प्रण है ये और जो हो सकता है वही हम करेंगे।'राज्य में 2 तरह की जीविका दीदियां हैं। पहली जीविका दीदियां और दूसरी सीएम दीदियां। जीविका दीदी बिहार की ग्रामीण महिलाएं हैं। वे बिहार ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम करती हैं। 2007 में नीतीश सरकार ने यह योजना शुरू हुई थी। ताकि गांव की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। ये दीदियां सेल्फ हेल्फ ग्रुप बनाकर बचत करती हैं। छोटे-छोटे काम जैसे खेती,डेयरी और सिलाई का काम करती हैं। जरूरत पड़ने पर सेल्फ हेल्फ ग्रुप के जरिए महिलाओं को लोन दिया जाता है। साथ ही ये अन्य महिलाओं को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद करती हैं। CM दीदियां का मतलब है सामुदायिक संघचालक है। ये समाज में परिवर्तनों को बढ़ावा देती हैं और जरूरतमंद महिलाओं की मदद करती हैं।तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए 'BETI' और MAA योजना लाने की घोषणा की।तेजस्वी यादव ने कहा, आज की ऐतिहासिक घोषणा होने जा रही है। संविदा कर्मियों के साथ शोषण हो रहा है। कभी भी बिना कारण बताए उनकी सेवा समाप्त कर दी जाती है। वेतन से हर महीने 18% GST काटा जाता है। महिला कर्मियों को जो 2 दिन छुट्टी मिलनी चाहिए वह नहीं दी जाती। हमारी घोषणा है कि हमारी सरकार आने पर प्रदेश में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाएगा। उन्होंने कहा, शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तौर पर जो शोषण यह संविदा कर्मी झेल रहे हैं, उन्हें एक झटके में इससे मुक्त किया जाएगा और उन्हें स्थायी कर्मी का दर्जा दिलाने का काम हम करेंगे।'तेजस्वी यादव ने कहा,"सालों से जीविका दीदी के साथ अन्याय हुआ है। उतना किसी के साथ नहीं हुआ। हम उनसे मिल कर आए हैं। उन्हें उम्मीद हैं कि जब हमारी सरकार आएगी, तो उनकी दिक्कते हल होंगी। जीविका दीदी को स्थाई कर्मचारी बनाया जाएगा। उनकी सैलरी 30 हजार रुपए महीने होगी।' उन्होंने कहा, बिना जीविका दीदी के कोई काम संपन्न नहीं हो पाता लेकिन उन्हें क्या मिलता है। जितनी भी जीविका दीदी द्वारा लिए गए लोन के सूद को भी माफ किया जाएगा। जीविका दीदी को 2 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। जीविका समूह की दीदी को अन्य सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रतिमाह 2 हजार भत्ता भी दिया जाएगा। इसके अलावा जीविका दीदी के सभी कैडरों को 5 लाख रुपए का बीमा मिलेगा।'तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार के लोगो ने बदलाव का मन बनाया है। नामांकन खत्म हो चुका है। प्रचार का समय आ चुका है। इस बार बिहार के लोगों ने बदलाव का मन बनाया है। बिहार के लोग परेशान हैं। इस सरकार में अपराध बढ़ा है। लोग बेरोजगारी से परेशान हैं। इस सरकार ने हमारे घोषणाओं की नकल की है। 10 हजार रिश्वत तौर पर बांटा है।महागठबंधन में अब CM फेस को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'हम चाहते हैं कि बिहार में INDIA गठबंधन बने।' पप्पू यादव ने आगे कहा, 'मेरा मानना ​​है कि हमें हर हाल में राहुल गांधी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ना होगा। इस चुनाव में एक तरफ राहुल गांधी हैं और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी। इस चुनाव में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं हैं।'बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री बनने को लेकर पूछे जाने पर कहा, 'मैंने अभी इस बारे में नहीं सोचा है। पार्टी के भीतर मेरी एक राजनीतिक जिम्मेदारी है। सम्राट चौधरी ने आगे कहा, 'पार्टी मुझे जो भी भूमिका सौंपती है, मैं उसे पूरा करता हूं। ध्यान रखें कि इस पार्टी में कोई भी कभी भी प्रमुख व्यक्ति बन सकता है। लेकिन मैं अपने काम और अपनी स्थिति से संतुष्ट हूं और अपनी पार्टी के फैसलों के साथ खड़ा हूं।'जेडीयू नेता आनंद मोहन ने कहा, 'जनता से मिल रहा प्यार, स्नेह और समर्थन हमें विश्वास दिलाता है कि एनडीए जीतेगा। जनता का अपार समर्थन है।' महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर आनंद मोहन ने कहा कि उन्होंने पहले ही हार मान ली है। वे बस गिनती दिखा रहे हैं कि वे कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सूची ने उस उत्साह को कम कर दिया है जो लड़ाई में होना चाहिए था। महागठबंधन की सूची से पता चलता है कि वे एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं।AQI 345, 38 में से 34 मॉनिटरिंग स्टेशन रेड जोन में; आर्टिफिशियल बारिश का ट्रायल टलाEC की देशभर में SIR कराने की तैयारी, राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक कीहिमाचल में बर्फबारी से बंद रोहतांग दर्रा बहालजैसलमेर में तापमान में 15 डिग्री का अंतरदिन में धूप और रात में ठंड का एहसासहरियाणा में 29 से बारिश के आसारराजस्थान में 2 दिन बाद बारिश का अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

NDA Grand Alliance Seat Sharing BJP HAM Alliance Hindustani Awam Morcha Jitan Ram Manjhi Bihar Assembly Party

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Why Is JMM Withdrawing From Bihar Election Day After Announcing Seats?Why Is JMM Withdrawing From Bihar Election Day After Announcing Seats?Ahead of Bihar elections, JMM withdrew from the Mahagathbandhan alliance, accusing RJD and Congress of manipulation and “political cunning” in seat-sharing talks, calling it a betrayal of coalition spirit.
Read more »

Bihar Election 2025: महागठबंधन में नहीं बनी सीटों पर बात, अब 12 सीटों पर होगी फ्रेंडली फाइटBihar Election 2025: महागठबंधन में नहीं बनी सीटों पर बात, अब 12 सीटों पर होगी फ्रेंडली फाइटBihar Election 2025: Mahagathbandhan friendly fight to be held on 12 seats in assembly elections
Read more »

Bihar Election 2025: Congress MP Admits All Is Not Well In Mahagathbandhan, Says ‘I Don’t Deny It…’Bihar Election 2025: Congress MP Admits All Is Not Well In Mahagathbandhan, Says ‘I Don’t Deny It…’Congress MP Akhilesh Singh acknowledges disputes over ticket distribution in Mahagathbandhan, raising concerns ahead of Bihar Assembly elections.
Read more »

अशोक गहलोत बोले-कुछ नेताओं ने उत्साह में नॉमिनेशन कर दिया: 5-6 सीटों पर विवाद बड़ी बात नहीं; तेजस्वी ने कहा-...अशोक गहलोत बोले-कुछ नेताओं ने उत्साह में नॉमिनेशन कर दिया: 5-6 सीटों पर विवाद बड़ी बात नहीं; तेजस्वी ने कहा-...Bihar Election 2025 Mahagathbandhan CM Face Controversy Live Updates; Follow RJD Congress, Bihar Chunav Candidates Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

महागठबंधन में विवाद सुलझा, तेजस्वी हो सकते हैं CM चेहरा: RJD-कांग्रेस की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस आज; दूसरे चर...महागठबंधन में विवाद सुलझा, तेजस्वी हो सकते हैं CM चेहरा: RJD-कांग्रेस की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस आज; दूसरे चर...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update. Follow NDA Mahagathbandhan Candidate List, BJP JDU RJD Party Latest News, Reports and Updates On Dainik BhaskarMeta
Read more »

Bihar Polls: Tejashwi Yadav Declared Mahagathbandhan’s CM Face, Mukesh Sahani As Deputy CMBihar Polls: Tejashwi Yadav Declared Mahagathbandhan’s CM Face, Mukesh Sahani As Deputy CMMahagathbandhan announced RJD leader Tejashwi Yadav as the CM face and Mukesh Sahani deputy CM face for the upcoming Bihar assembly Elections.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:38:39