Bihar Chunav 2025: तारापुर से एनडीए प्रत्याशी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में अब तक 18 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार मिला है. उन्होंने लालू यादव के शासन की तुलना करते हुए कहा कि एनडीए ने बिहार को विकास की नई दिशा दी है.
Bihar Chunav 2025: तारापुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि देश में सबसे अधिक सरकारी नौकरियां देने वाला राज्य आज बिहार है. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में अब तक 18 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार प्रदान किया गया है.
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 15 वर्षों के शासनकाल में केवल 94 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली थी, जबकि नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल में यह संख्या लाखों में पहुंच चुकी है. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता यह भलीभांति जानती है कि एक ओर विकास है और दूसरी ओर विनाश. अब जनता को तय करना है कि राज्य को किस दिशा में आगे बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि बिहार के हर गांव तक सड़क, बिजली और शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो, और प्रत्येक घर के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें. उन्होंने बताया कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर कार्य चल रहा है. ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में स्टेज डिजाइनर से सन ऑफ मल्लाह तक... मुकेश सहनी ने पहली जंग तो जीत ली उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संयुक्त नेतृत्व में बिहार का विकास सुनिश्चित हुआ है. आज गांव-गांव तक योजनाएं पहुंच रही हैं और युवाओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्रों में अवसरों के द्वार खुल रहे हैं. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को तारापुर में एनडीए के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर तारापुर के निवर्तमान जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि वे एनडीए के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर बिहार के विकास यात्रा को आगे बढ़ाएं.इनपुट: zee बिहार झारखंड बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Nitish Kumar NDA Bihar Elections 2025 Government Jobs Bihar Development Tarapur Assembly Lalu Prasad Yadav Employment Deputy Chief Minister Bihar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जन सुराज के कितने योद्धा हो गए गायब, PK की दहाड़ के बाद क्या बचेगा यह 'किला'?Bihar Chunav 2025: जन सुराज के कितने योद्धा गायब, कितने मैदान में, PK की दहाड़ के बाद क्या बचेगा 'किला'?
Read more »
Bihar Election 2025: नीतीश कुमार ने महिला को माला पहनाई, तेजस्वी बोलेBihar Chunav 2025: बिहार के मुजफ्फरपुर में एनडीए की एक जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महिला को माला पहना दी। इसे लेकर वे विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।
Read more »
अशोक गहलोत बोले-कुछ नेताओं ने उत्साह में नॉमिनेशन कर दिया: 5-6 सीटों पर विवाद बड़ी बात नहीं; तेजस्वी ने कहा-...Bihar Election 2025 Mahagathbandhan CM Face Controversy Live Updates; Follow RJD Congress, Bihar Chunav Candidates Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
Bihar Chunav 2025: बिखराव के बीच उम्मीद की किरण बने गहलोत, महागठबंधन को जोड़ने की कोशिशबिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मची खींचतान के बीच, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मोर्चा संभाला है। उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात कर गठबंधन को एकजुट रखने की कोशिश की। गहलोत ने कहा कि कुछ सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो सकता है, लेकिन महागठबंधन एकजुट है और उनका लक्ष्य एनडीए को सत्ता से बाहर करना है। गुरुवार को महागठबंधन की...
Read more »
Bihar Election 2025: पीएम मोदी और अमित शाह की चुनावी रैलियां 24 अक्टूबर को, NDA का प्रचार होगा तेजBihar Chunav 2025: बिहार में अब विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का सिलसिला तेज होने लगा है। पीएम मोदी और अमित शाह 24 अक्टूबर को राज्य में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
Read more »
Bihar Elections 2025: 'अगर मेरी परछाई भी गलत करेगी तो उसे सजा मिलेगी,' तेजस्वी यादव बोले- हम नया बिहार बनाएंगेBihar Elections 2025 राज्य | बिहार Tejashwi Yadav PC today Bihar Elections 2025 Bihar Elections 2025: 'अगर मेरी परछाई भी गलत करेगी तो उसे सजा मिलेगी,' तेजस्वी यादव बोले- हम नया बिहार बनाएंगे
Read more »
